Gudgudi

Gudgudi

Share

TAKI AAJ KI BHAG DAUD VALI ZINDAGI ME AAP THODA HASEN AUR SUKOON HASIL KR PAYEN,

"BACHPAN" ME HAME "GUDGUDI" TAB KI JATI THI JAB HAMKO HASANA HOTA THA,
BASS YAHAN HAM BHI WOHI KOSHISH KAENGE KI AAP KO THODAI SI "GUDGUDI" KRKE HSAYA OR KHUSH KIYA JAYE. JAB DIL AUR DIMAAG KHUSH OR HALKA REHTA HE, TAB "MUSHKIL" CHEEZ BHI "HALKI AUR ASAN' LAGI HEN. BAS YAHI SOCH KAR FEEL HUA KI AAJ KI LIFE ME INSAAN EK "MACHINE" KI TARHA KAAM ME "BUSY" HE, AUR ZINDAGI KI IS BHAG DAUD ME LOGO KI

14/01/2023

दुनिया भर में चाय का पीना पिलाना आम बात है। कुछ लोगों की चाय या कॉफी लिए बिना सुबह नींद नहीं खुलती है। क्या आप जानते हैं? जागने के बाद खाली पेट चाय या कॉफी पीना नुकसानदेह हो सकता है।
विशेषज्ञों का मत है कि, जो सुबह सबसे पहले चाय या कॉफी पीते हैं, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनका खाली पेट उस टाइम एसिडिक पीएच स्केल पर होता है। ऐसे में जब खाली पेट चाय पीएंगे, इससे एसिडिटी या हार्ट बर्न की परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे जिस्म की मेटाबॉलिक एक्टिविटीज भी गड़बड़ा सकती है। जिससे कई सीरियस नीमरियां जन्म ले सकती हैं।
सुबह की चाय या कॉफी को पूरी तरह से छोड़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसे पीने के तरीके में बदलाव जरूर करना होगा।
चाय पीने से कुछ देर पहले फल, अनाज या कोई स्नैक लेने की आदत डालें।
चाय पीने के शौकीन लोग दिन में कई कप चाय पी लेते हैं। इन लोगों को खाने के फ़ौरन बाद चाय की आदत हो जाती है। क्या आप जानते हैं खाने के बाद चाय पीना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है?
क्योंकि ऐसा करने से खाने में मौजूद आयरन जिस्म को बिलकुल नहीं मिल पाता है। चाय या कॉफी में टैनिन पाया जाता है, जो आयरन को खत्म कर देता है। आप रेड मीट इस्तिमाल कर रहे हैं तो खाने साथ में चाय बिलकुल न पियें, क्‍योंकि इसमें आयरन ज़्यादा क्वांटिटी में पायी जाती है।
आपको खाने के एक घंटे बाद चाय या कॉफी लेनी चाहिए। क्‍योंकि तब तक खाने में पाये जाने वाले आयरन को जिस्म काफी हद तक ऑब्जर्व कर (चूस) लेता है। चाय जिस्म से आयरन एब्जॉर्ब करने की ताक़त को कम कर देती है, इससे हाज़में की परेशानियां बढ़ती हैं।
खाने के साथ चाय का पीना जिस्म में आयरन की कमी पैदा करता है। जिससे एनीमिया होने की आशंका ज़्यादा बढ़ जाती है। जो आज के दौर में देखी जाने वाली आम बीमारी है।
आप एनीमिया के रोगी हैं, तो अपनी एक्स्ट्रा केयर कीजिए। कोशिश कीजिए कि खाने के दो से तीन घंटे बाद चाय लें। चाय कम से कम पीजिए। दिन भर में तीन कप से ज्यादा चाय पीने से एसिडिटी हो सकती है। इसके इलावा
चाय में कैफीन होने की वजह से आपको चाय पीने की लत भी लग सकती है।

ज्यादा चाय पीने से खुश्की आ सकती है।

कब्ज़ का बनना और हज़में की दिक्कत हो सकती है।

दांतों पर दाग आ सकते हैं। (कॉफी से ज्यादा दाग आते हैं।)

देर रात चाय कॉफी पीने से नींद न आने की समस्या भी हो सकती है।
चाय को खाने के साथ पीने की आदत को छोड़दें ।
जरूरी नहीं है कि आपकी सुबह चाय की चुस्की के साथ हो। आप सुबह के लिए हेल्दी ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
जैसे.....
जागने के बाद आप एक कप गर्म नींबू के रस में चुटकी भर नमक और काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं। वजन घटाने के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है, साथ ही ये आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ा देगा।
इम्यूनिटी को मजूबत बनाने के लिए ताजा गिलोय का रस और आंवले का रस भी अच्छा ड्रिंक है।
सुबह चाय या कॉफी की जगह आप मेथी के बीज, सौंफ और जीरे का पानी बनाकर पीएंगे , तो बहुतसे फायदे होंगे। आप
1 चम्मच मेथी के बीज या
1 चम्मच सौंफ या
1 चम्मच जीरा रातभर पानी में भिगोकर रख सकते हैं। सुबह पानी को छान लें और थोड़ा गर्म करके पी लें।
आपको सुबह आलस आता है और ज्यादा कुछ नहीं करना चाहते, तो गुनगुने पानी में आधा चम्मच अलसी पाउडर मिलाकर पीएं। यह एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है, जो आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार करने के लिए जाना जाता है।
हो सके तो अपनी चाय में नींबू भी मिला लीजिए। इससे आपको एक्स्ट्रा विटामिन सी मिलेगा। जिससे आपकी सेहत और एनर्जी मिलेगी।
RUHEENA MATEEN KHAN

06/01/2023

डायबिटीज के मरीजों को सर्दी से बचाएंगे यह खास लड्डू
सर्दी इन दिनों अपने शबाब पर है। सर्दियों की यूं तो कई खास चीजें होती हैं जिनको सर्दियों में खाने का अपना अलग ही मज़ा आता है। जैसे मूंगफली, रेवड़ी, गाजर का हलुआ, गुड़ के चक्के और गुड़ के लड्डू। लेकिन आज के दौर में डाईबिटीज़ जैसी बीमारी की वजह से बहुत से लोग गुड़ के लड्डू नहीं खा पाते हैं। आज हम गुड़ के नहीं बल्कि खजूर और तिल से बने लड्डू के बारे में जानेंगे।
डाईबिटीज़ के मरीजों के लिए खजूर एक बेहतरीन दावा मानी जाती है। खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है,जो इसे डाईबिटीज़ मरीज़ों के लिए फायदेमंद बनाता है। डाईबिटीज़ के मरीज़ों को रिफाइनरी शुगर से दूर रहना चाहिए और खजूर का सीज़न आते ही इसे खाना शुरू कर देना चाहिए। अगर बात करें खजूर के प्रोटीन और विटामिंस की, तो यह कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन B, विटामिन K, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक और मैंगनीज जैसी चीजों से भरपूर होता है। खजूर में सेहत का खजाना भरा हुआ है। साथ ही तिल, काजू, मगज़ और मखाने में जस्ता, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिज पाए जाते हैं। जो हड्डियों को मज़बूत बनाते और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं। तिल में सेसमीन और सेसमोलिन नाम के दो खास विटामिन होते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। यह लड्डू खाने से बीपी भी अपने लेबल पर बना रहता है। इन लड्डू के खाने से खासकर औरतों को बहुत फ़ायदा होता है। औरतों को कमर दर्द की शिकायत हो या महावारी की कोई परेशानी, ये लड्डू खाने से औरतों को इन सब से राहत मिलती है।
प्रोटीन से भरपूर सर्दी का तोहफा तिल और खजूर के बने ये लड्डू खास औरतों की सभी बीमारियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।
तो आइए जानें कैसे बनाते हैं खजूर और तिल के लड्डू ?
रेसिपी:—सबसे पहले एक बड़ा चम्मच घी गरम कीजिए और इसमें गोंद डालकर भून लीजिए। गोंद को हल्का सा भूनकर निकाल लीजिए।
उसी घी में एक एक कटोरी तिल, काजू और मगज़ (चार तरह के बीज) भून लीजिए।
इनको निकाल कर इसके बाद मखाने कुरकुरा होने तक भूनकर निकाल लीजिए।
अब 2 बड़े चम्मच घी डालकर 2 कप आटा डालकर इसको ब्राउन होने तक हल्की आंच पर भूनिए।
अलग बर्तन में 20, 25 खजूर थोड़े से पानी में डालकर 5 से 7 मिनट उबालिए ।
जब तक खजूर उबलते हैं तब तक भुनी हुई सब ड्राई फ्रूट्स को मिक्सी जार में अलग अलग डालकर थोड़ा दरदरा ग्राइंड कर लीजिए।
अलग बर्तन में खजूर को अच्छे से उसी पानी में मसल कर पेस्ट बना लीजिए।
अब इन सारी चीजों को आटे के साथ मिलाकर लड्डू बना लीजिए।
ये लड्डू सेहत और ताक़त से भरपूर हैं, जो आपको सर्दी से बचाने के साथ और भी कई फ़ायदे देते हैं।

Ruheena Mateen khan

04/07/2022
Want your business to be the top-listed Government Service in Muzaffarnagar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Muzaffarnagar
25002