A2z News Today

A2z News Today

Share

कोमल कुमार प्रजापति{Komal Kumar}
Editer:- A2Z News Today

04/06/2026

प्रमुख चंद्रशेखर का ऐलान 150 जमीन में मकान बनाकर देंगे हर गरीब को।

04/06/2026

एक युवती द्वारा गहरे पानी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की सूचना पर मौके पर मौजूद 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी ने अदम्य साहस और तत्परता का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना गहरे पानी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने डूब रही युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि कुछ क्षण और देरी हो जाती तो युवती की जान बचाना मुश्किल हो सकता था। रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी की सूझबूझ और बहादुरी के चलते एक परिवार की खुशियां उजड़ने से बच गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जवान की जमकर सराहना की और उनके साहस को सलाम किया।
युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस साहसिक कार्य ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यूपी पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि मानवता की रक्षा के लिए भी हर समय तत्पर रहती है। BreakingNews ViralNews Motivation Humanity UPNews PoliceBra

04/06/2026

जानसठ में तेज हवाओं के साथ बारिश

03/06/2026

गंग नहर में होमगार्ड ने लगाई छलांग,गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी।।

02/06/2026

मुजफ्फरनगर में बसपा को मिली नई कमान, सतीश कुमार बने जिलाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मुजफ्फरनगर संगठन को नई मजबूती देते हुए अनुभवी नेता सतीश कुमार को एक बार फिर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी आलाकमान द्वारा की गई इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद जिले भर में बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

जिलाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार की नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे सतीश कुमार को संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाला नेता माना जाता है। यही वजह है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है।

नियुक्ति की घोषणा होते ही समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि सतीश कुमार के नेतृत्व में बसपा जिले में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।

बसपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सतीश कुमार के अनुभव और संगठन क्षमता का लाभ पार्टी को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों में मिलेगा। वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

बसपा आलाकमान के इस फैसले से साफ संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी मुजफ्फरनगर में अपने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है। सतीश कुमार की नियुक्ति को इसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

02/06/2026

लड़कियों को जरूर बताइए कि इंटरनेट की दोस्ती अच्छी नहीं होती। मुजफ्फरनगर SSP संजय कुमार वर्मा

02/06/2026

बाबा राम रहीम के शिष्य मरणोपरांत क्यों करते हैं देहदान?








01/06/2026

मुजफ्फरनगर पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से बहन का हत्यारा हुआ घायल

01/06/2026

01/06/2026

❤️🕉🔱🔱🔱🔱🔱

Want your business to be the top-listed Government Service in Muzaffarnagar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Miranpur
Muzaffarnagar
251314