Jago jain jago

Jago jain jago

Share

campaign By :- जैन एकता मंच "युवा शाखा"

06/01/2026

के.सी. जैन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त हुए

जैन समाज के न्याय की लड़ाई लड़ने को कटिबद्ध जैन एकता मंच - गौरव जैन

जैन एकता मंच, राष्ट्रीय (रजि.) द्वारा संगठनात्मक विस्तार, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा जैन समाज की एकता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से युवा शाखा में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जा रहे हैं । केंद्रीय नेतृत्व के सर्वसम्मत निर्णय के अनुसार जैन समाज के वरिष्ठ, अनुभवी एवं समर्पित व्यक्तित्व इंदौर निवासी डाँ के.सी. जैन को संगठन में मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डाँ के.सी. जैन, निवासी इंदौर (मध्यप्रदेश), अपने सामाजिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता एवं दूरदर्शी सोच के लिए जाने जाते हैं। संगठन को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में युवा शाखा को नई दिशा, ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी तथा जैन समाज से जुड़े धार्मिक, सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर प्रभावी कार्य किया जा सकेगा।
वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों में युवाओं की संगठित, सजग एवं सकारात्मक भूमिका अत्यंत आवश्यक है। डाँ के.सी. जैन के नेतृत्व व संरक्षण में युवा शाखा द्वारा युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने, शिक्षा-रोजगार, सामाजिक न्याय, सुरक्षा एवं जैन समाज से जुड़े मुद्दों पर ठोस पहल की जाएगी।
जैन एकता मंच, राष्ट्रीय (रजि.) को पूर्ण विश्वास है कि डाँ के.सी. जैन अपने अनुभव, ऊर्जा एवं नेतृत्व क्षमता के बल पर संगठन की नीतियों व उद्देश्यों को जमीनी स्तर तक पहुँचाते हुए युवा शाखा को एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही समाज में आपसी एकता, भाईचारा एवं समरसता को बढ़ावा मिलेगा।
संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके मार्गदर्शन में युवा शाखा नए आयाम स्थापित करेगी और जैन एकता मंच, राष्ट्रीय (रजि.) के सामाजिक उद्देश्यों को नई गति प्राप्त होगी।
युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि जैन एकता मंच के संस्थापक व श्रद्धेय राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. श्री सतीश जैन जी के देवलोक गमन के पश्चात संगठन के कार्य में कुछ शिथिलता आ गई थी, परंतु इस असीम दुःख से उभरते हुए अब सभी साथीगण द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि संगठन के कार्यों को पुनः गति प्रदान करते हुए समीक्षा व स्कूटनी कर शीघ्र ही समस्त संगठन के गठन का कार्य पूर्ण किया जाएगा। जैन एकता मंच, राष्ट्रीय (रजि.) सदैव की भांति जैन समाज की धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ने के लिए कटिबद्ध रहेगा।

18/12/2025

युवा शाखा को मजबूती देने हेतु जैन एकता मंच, राष्ट्रीय (रजि.) द्वारा महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

जैन एकता मंच, राष्ट्रीय (रजि.) द्वारा संगठनात्मक विस्तार, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा जैन समाज की एकता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से युवा शाखा में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। केंद्रीय नेतृत्व के सर्वसम्मत निर्णय के अनुसार युवा शाखा के लिए दो प्रमुख प्रदेशों में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
इस क्रम में श्री उमंग जैन, निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र को महाराष्ट्र प्रदेश का तथा श्री भाग्येश जैन, निवासी सिवाई माधोपुर, राजस्थान को राजस्थान प्रदेश का युवा शाखा, जैन एकता मंच, राष्ट्रीय (रजि.) का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संगठन का मानना है कि वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों में युवाओं की संगठित, सजग एवं सकारात्मक भूमिका अत्यंत आवश्यक है। नव नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने प्रदेशों में युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने, शिक्षा-रोजगार, सामाजिक न्याय, सुरक्षा एवं जैन समाज से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर प्रभावी पहल करने का कार्य करेंगे।
जैन एकता मंच, राष्ट्रीय (रजि.) को विश्वास है कि श्री उमंग जैन एवं श्री भाग्येश जैन अपने अनुभव, ऊर्जा एवं नेतृत्व क्षमता के बल पर संगठन की नीतियों व उद्देश्यों को जमीनी स्तर तक पहुँचाते हुए युवा शाखा को एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित करेंगे। साथ ही वे समाज में आपसी एकता, भाईचारा एवं समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने दोनों नियुक्तियों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में युवा शाखा नए आयाम स्थापित करेगी और जैन एकता मंच, राष्ट्रीय (रजि.) के सामाजिक उद्देश्यों को नई गति प्राप्त होगी।
युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि जैन एकता मंच के संस्थापक व श्रद्धेय राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. श्री सतीश जैन जी के देवलोक गमन के पश्चात संगठन के कार्य में कुछ शिथिलता आ गयी थी परंतु इस असीम दुःख से उभरते हुए अब सभी साथीगण द्वारा निर्णय लिया गया है कि कार्य को गति प्रदान करते हुए संगठन की समीक्षा व स्कूटनी कर शीघ्र ही समस्त संगठन के गठन का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा व जैन एकता मंच,राष्ट्रीय सदैव की भांति जैन समाज की धार्मिक-सामाजिक व राजनैतिक लड़ाई को लड़ने के लिये सदैव की भांति कटिबद्ध है ।

— जारीकर्ता —
गौरव कुमार जैन
राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा शाखा,जैन एकता मंच, राष्ट्रीय (रजि.)

दिनांक :- 18/12/2025

13/12/2025

डिजिटल जनगणना 2027 में जैन धर्म को अलग कॉलम न देना ऐतिहासिक भूल होगी — गौरव जैन

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 में पहली बार पूर्णतः डिजिटल जनगणना कराने के निर्णय लिया गया है जिस पर जैन एकता मंच,राष्ट्रीय(रजि.) के युवा शाखा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा नेता गौरव जैन ने स्पष्ट कहा है कि यह प्रक्रिया तभी सार्थक होगी जब उसमें जैन धर्म को एक स्वतंत्र धार्मिक पहचान के रूप में अलग कॉलम प्रदान किया जाए।

गौरव जैन ने कहा कि जैन धर्म भारत की धरती पर जन्मा विश्व का प्राचीनतम जीवंत धर्म है, जिसकी अपनी स्वतंत्र दर्शन-परंपरा, आचार-संहिता, साधु-संत परंपरा, मंदिर व्यवस्था, तीर्थ, धार्मिक ग्रंथ और सामाजिक संरचना है। इसके बावजूद अब तक की जनगणनाओं में जैन समाज को कभी ‘अन्य’ श्रेणी में, तो कभी मिश्रित रूप से दर्शाया गया, जिससे जैन समाज की वास्तविक जनसंख्या,सामाजिक ज़रूरतें,नीति-निर्माण साथ ही सामाजिक-धार्मिक व राजनैतिक अधिकार भी प्रभावित हुए है।

उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता और पहचान के अधिकार के अंतर्गत जैन धर्म को अलग कॉलम देना सरकार की जिम्मेदारी है। डिजिटल जनगणना पारदर्शिता और सटीकता की बात करती है, तो फिर जैन समाज की सटीक गिनती से परहेज़ क्यों?

गौरव जैन ने यह भी कहा कि जैन समाज देश के आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक और नैतिक विकास में सदैव अग्रणी रहा है। बावजूद इसके, यदि जनगणना में सही आंकड़े ही दर्ज नहीं होंगे तो समाज से जुड़े योजनात्मक निर्णय कैसे न्यायसंगत होंगे।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि जनगणना 2027 के धर्म कॉलम में “जैन” को स्पष्ट, स्वतंत्र और पृथक विकल्प के रूप में शामिल किया जाए, ताकि भविष्य की पीढ़ियों के साथ कोई ऐतिहासिक अन्याय न हो।

अंत में उन्होंने कहा कि यह मांग किसी से टकराव की नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकार, ऐतिहासिक सत्य और सामाजिक न्याय की है, और जैन समाज इस विषय पर एकजुट होकर शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ आवाज़ उठाता रहेगा।

11/11/2025
अपने धर्मस्थल के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगा jain समाज आखिर 2 जुलाई को होगा क्या। Khoji News। Girinar 01/07/2025

#जैन_तीर्थ_गिरनार पर Rashid Ali Khoji के साथ इंटरव्यू में हुई खास बातचीत ।

#जैन #जैनतीर्थ #जैनसमाज #गिरनार

अपने धर्मस्थल के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगा jain समाज आखिर 2 जुलाई को होगा क्या। Khoji News। Girinar अपने धर्मस्थल के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगा jain समाज आखिर 2 जुलाई को होगा क्या। Khoji News। Girinar ...

20/06/2025

अत्यंत दुःखद !
आदरणीय सतीश जैन जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, जैन एकता मंच)का हमारे बीच से अचानक चले जाना अत्यंत हृदय विदारक घटना है आज जैन समाज के एक अध्याय का अंत हुआ है एक ऐसा व्यक्ति जिन्होंने अपना पूरा जीवन जैन समाज व समाज सेवा को समर्पित किया वो आज हमें छोड़ कर चले गये यह समाज व हम सभी के लिये अपूर्णीय क्षति है ।
भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें ।

ॐ शांति । ॐ शांति । ॐ शांति

Photos from Jago jain jago's post 08/06/2025

"माँ पद्मावती युवा सेवा समिति" ने मां पद्मावती के भव्य जागरण का आयोजन जैन औषधालय,मुज़फ्फरनगर में किया ।
● जैन एकता मंच,राष्ट्रीय(रजि.) युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए
● आयोजको ने तिलक किया व माँ पद्मावती की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया ।

Photos from City news muzaffarnagar's post 22/04/2025
Want your business to be the top-listed Government Service in Muzaffarnagar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


41A, Peerjadgan, Lohiya Bajar
Muzaffarnagar
25002