24/09/2026
देजावु स्कूल के शिक्षक के साथ हुई मारपीट की घटना बहुत दुखद है इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूँ।
विद्यालय जैसे पवित्र एवं शिक्षाप्रद स्थान पर एक शिक्षक के साथ इस प्रकार की हिंसा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती। शिक्षक केवल एक कर्मचारी नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शक होता है।
इस घटना में दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति शिक्षक के सम्मान और सुरक्षा को चुनौती देने का साहस न करे।
सख्त कार्रवाई केवल न्याय के लिए नहीं, बल्कि हर शिक्षक के मन में यह विश्वास और मजबूती पैदा करने के लिए भी आवश्यक है कि समाज और कानून उनके सम्मान एवं सुरक्षा के साथ खड़ा है।
शिक्षक का सम्मान करें।
शिक्षा का सम्मान करें।
शिक्षक की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
school