08/08/2020
आज दिनांक 7.8.2020 को मीनापुर के माननीय विधायक श्री राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव जी के द्वारा अपने निजी कोष से कफेन मेला घाट एवं नरकटिया पंचायत के माधोपुर घाट पर नाव दिया गया जिससे आम जनता मालिकों को एक दुसरे पंचायतों से संपर्क बना रहे
मौके पर कृष्णा पासवान नाव सौपते हुए।
28/07/2020
हथौड़ी । यदि औराई एंव कटरा के सभी पंचायतों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया गया है । तो वैसे में बोचहाँ प्रखंड के नरमा,नरकटिया,कफेन,एवं रामपुर जयपाल सहित मीनापुर विधानसभा के अन्तर्गत आने बाले सातो पंचायत को यदि बाढ़ प्रभावित घोषित नहीं किया गया । तो यहाँ के किसान गरीब मजदूर के साथ एक वड़ा अन्याय होगा । और एक जन प्रतिनिधि होने के नाते यहाँ के आम लोगों के साथ होने वाला अन्याय मेरे लिए दुखदाई । उक्त,बातें सोमवार के रोज मीनापुर विधायक मुन्ना यादव ने बाढ़ प्रभावित सात,पंचायत का दौरा करने के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात के दौरान कही । उन्होंने कहा कि इन सात पंचायत के बाढ़ प्रभावितों का दर्द औराई और कटरा के बाढ़ प्रभावितों से कही ज्यादा है। उन्होंने नरमा ,नरकटिया,कफेन,रामपुर जयपाल आदि पंचायतों का दौरा किया । इनके साथ राजद के कृष्णा पासवान, छोटेलाल यादव,संजय यादव,अरूण कुमार,जमदार राय,कौशल यादव नरेश राम,जय किशुन सहनी,रूदल सहनी,श्याम राय,नंदलाला सहनी,नुनु राय सहित,दर्जनों लोग उपस्थित थे ।