26/08/2025
“वक्रतुण्ड महाकाय सुर्यकोटि सम प्रभ: निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा”
भगवान श्री गणेश जी का व्रत गणेश चतुर्थी की देश व प्रदेश के समस्त आदरणीय माताओं एवं बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#संकष्टी_गणेश_चतुर्थी एवं हरितालिका तीज_2025
15/08/2025
आज बीएन मंडल यूनिवर्सिटी मधेपुरा 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह में माननीय कुलपति महोदय, कुलसचिव महोदय,विवि के प्राध्यापकों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों छात्रों एवं छात्राओं के साथ झंडात्तोलन समारोह में भाग लेते हुए,
जय हिन्द
जय भारत
वंदेमातरम्
भारत माता की जय।
डा प्रज्ञा कुमारी
सहायक प्राध्यापक
बीएन मंडल यूनिवर्सिटी,
मधेपुरा।
10/08/2025
आज पिलखी गजपति के महान दानवीर दिवंगत कृष्णदेव चौधरी उर्फ किसुन महाजन के पगड़ी चादर एवं द्वादशा कर्म में कर्ता डा अमित रंजन,दिवगंत के भाइ श्री डा डीएन चौधरी सहित पारिवारिक सदस्यों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ श्रद्धांजलि देते हुए
31/07/2025
आज पिलखी गजपति के महान समाज सेवी एवं दानवीर स्वर्गीय कृष्णदेव चौधरी उर्फ किशुन महाजन जी का स्वर्गवास हो गया आज संपूर्ण पिलखी गजपति एवं मुरौल की जनता उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि समर्पित करती है 🙏
23/05/2025
आज मुजफ्फरपुर में सर्किट हाउस में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमकुमार जी के आगमन पर मुज़फ्फरपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के आदरणीय चेयरमैन श्री अमरनाथ पाण्डेय जी एवं बैंक के अन्य सहयोगी निदेशक मंडल के साथ एक बैठक में भाग लिया।
इसके बाद मुज़फ्फरपुर समाहरणालय में सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों एवं अपने बैंक के निदेशक मंडल ,प्रबंध निदेशक श्रीमती श्रुति चंद बोस सहित जिले के पैक्स अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक में भाग लिया।
डा प्रज्ञा कुमारी
निदेशक-- मुज़फ्फरपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ।
सह पैक्स अध्यक्ष,पिलखी गजपति, मुरौल, मुजफ्फरपुर।
29/12/2024
पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य श्री किशोर कुणाल जी का निधन बिहार के लिए अपूर्णीय क्षति है। धर्म को समाज सेवा के साथ जोड़ने का अद्वितीय कार्य इन्होंने किया ।
🙏विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
ईश्वर भाई समान मित्र शायन कुणाल जी को इस दुख की घड़ी में आत्मबल प्रदान करे 🙏
08/12/2024
आज आईकान रिसार्ट में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष के लिए स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।समारोह में आए अतिथियों का स्नेह एवं आशीर्वाद मिला तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने का मौका मिला।मैं तमाम आए हुए अतिथियों का एकबार फिर तहे दिल से अभिनंदन एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।
03/12/2024
पिल्खी गजपति पैक्स चुनाव मैं चौथी बार निर्वाचित हुई,इसके लिए पिल्खी गजपति के महान वोटरों का हार्दिक अभिनन्दन ।
20/11/2024
आपकी सेविका प्रज्ञा कुमारी का जनता मालिकों, तमाम अभिभावकों, युवाओं,माताओं बहनों से अनुरोध है कि मैं तमाम जनता मालिकों के दरवाजे पर जाकर पिलखी गजपति पैक्स के निर्वाचन में प्रत्याशी बनने हेतु आप लोगों से आदेश प्राप्त करने उपरांत दिनांक 21 /11/.2024 दिन गुरुवार को सुबह 11:00 बजे अपने दरवाजे से नामांकन करने हेतु प्रखंड जाने का कार्यक्रम है आप तमाम पैक्स के मतदाता बंधुओ से अनुरोध है कि आप लोग इस अपने अपने कीमती समय में से समय निकालकर इस नामांकन में शामिल होकर अपना अपना आशीर्वाद देने की कृपा प्रदान करें मैं अपने स्तर से आप लोगों के दरवाजे पर गयी जिन लोगों से मुलाकात अभी तक नहीं हो पाई उन लोगों के लिए यह मेरा विनती पत्र है
आपकी सेविका
प्रज्ञा कुमारी
22/09/2024
आज मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा के मुरौल प्रखंड में जन सुराज के तत्वावधान मे संविधान सभा की बैठक का आयोजन किया गया।संविधान सभा की प्रारूप तथा विषय पर लोगो से राय ली गई। विभिन्न गाँवो से मौजूद कार्यकर्ताओ ने आम लोगो को जन सुराज के माध्यम से बिहार मे राजनीतिक विकल्प देने की बात की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संविधान समिति के सदस्य अरिंजय राज ने जन सूराज के उद्देश्यो व सिद्धांतो पर विस्तार से प्रकाश डाला। अरिंजय राज ने कहा कि जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने बिहार मे एक राजनीतिक विकल्प देने की कोशिश की है जो बिहार मे ही नही बल्कि पूरे देश के लिए मिसाल है।जन सुराज आगामी 2 अक्टूबर को पार्टी का रूप धारण करेगी। इस अवसर पर मुरौल प्रखंड की कार्यवाहक कमिटी की घोषणा भी हुई। इसके साथ ही ढोली एग्रीकल्चर कॉलेज में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ lइस कार्यक्रम में जिला अभियान समिति अध्यक्ष मनोज राय,जिला अध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह अशोक, संगठन महासचिव सुदर्शन मिश्रा, पूर्वी अनुमंडल महिला अध्यक्ष प्रज्ञा कुमारी,प्रदेश संविधान सभा सदस्य अरिंजय राज और कमरे आलम तमन्ना, अभियान समिति सदस्य अरुण चौधरी, मुरौल अभियान संयोजक आलोक पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष विजय मिश्रा, युवा अध्यक्ष राकेश कुमार, सकरा युवा अध्यक्ष सुरेश, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, उपाध्यक्ष आभा कुमारी, युवा साथी मनीष कुमार, यूथ कलब कोर्डिनेटर अमित, राम प्रकाश, संतोष व सभी जन सुराजी साथियों का इस कार्यक्रम में आने के लिए विशेष आभार।
मुज़फ़्फ़रपुर के नव गठित प्रखंड समिति के सदस्यों को भी मेरी हार्दिक शुभकामनाएं है 🙏💐
डॉ प्रज्ञा कुमारी महिला अध्यक्ष पूर्वि ,,🎉