31/03/2026
दैनिक जागरण रायल एनफील्ड कबड्डी कप पर युग सृजन स्पोर्ट्स क्लब का कब्जा
--------------------------------------------------------------------------
कार्यक्रम का नाम : दैनिक जागरण रायल एनफील्ड कबड्डी कप प्रतियोगिता
दिनांक : आठ मार्च 2026, स्थान : जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल मैदान, मुजफ्फरपुर
--------------------------------------------------------------------------
8 मार्च 2026 को जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल मैदान में आयोजित दैनिक जागरण रायल एनफील्ड कप पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में संस्था द्वारा संचालित युग सृजन स्पोर्ट्स क्लब की टीम चैंपियन बनी। संस्था की टीम ने फाइनल मैच में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल को 51-33 से पराजित किया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ रेडर का पुरस्कार युग सृजन स्पोर्ट्स क्लब के प्रेम कुमार को दिया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डा. राजभूषण चौधरी ने किया वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में नगर विधायक रंजन कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर दैनिक जागरण मुजफ्फरपुर के संपादकीय प्रभारी बृजेश दुबे, रायल एनफील्ड के प्रतिनिधि प्रियेश कुमार, जिला कबड्डी संघ एवं युग सृजन के अध्यक्ष संजय कुमार केजरीवाल, सचिव मनोज कुमार सिंह, जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार, वार्ड पार्षद केपी पप्पू, बिहार शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, अल्का वर्गा, रवि कपूर, भारत कुमार साहू, कविता साह आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जिले की शीर्ष आठ पुरुष कबड्डी टीमों, दामोदरपुर कबड्डी क्लब, मुजफ्फरपुर कबड्डी एकेडमी, आइकन ब्रदर्स कबड्डी क्लब, महादेव युवा कबड्डी क्लब मतलुपुर, महाराणा प्रताप यूथ क्लब, जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल, संतोष ब्रदर्स एवं युग सृजन स्पोर्ट्स क्लब के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। दिया गया।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा
क्वाटर्र फाइनल मैच : जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल टीम ने दामोदरपुर कबड्डी क्लब को 43-05 से, आइकन ब्रदर्स कबड्डी क्लब ने महाराणा प्रताप यूथ क्लब को 30-14, संतोष ब्रदर्स ने महादेव युवा कबड्डी क्लब मतलुपुर को 19-16 से तथा युग सृजन स्पोटर्स क्लब ने मुजफ्फरपुर कबड्डी एकेडमी को 23-4 से पराजित किया।
सेमीफाइनल मैच : जीडी मदर इंटरनेशनल टीम ने संतोष ब्रदर्स को 32-12 तथा युग सृजन स्पोर्ट्स क्लब ने आइकन ब्रदर्स कबड्डी क्लब को 42-16 से पराजित किया।
फाइनल में युग सृजन स्पोर्ट्स क्लब ने जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल को 51-33 से हराया।

09/10/2025
21/09/2025
04/09/2025
16/08/2025
14/08/2025
14/08/2025
12/08/2025