17/06/2026
आज मुज़फ़्फ़रपुर जिला मुख्यालय अंतर्गत समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेकर जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद की।
यह धरना बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, लगातार हो रहे पेपर लीक, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं, तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली के विरोध में आयोजित किया गया। वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके खिलाफ राजद लगातार संघर्ष कर रहा है।
जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय, संविधान की मूल भावना तथा गरीब, पिछड़े, दलित, किसान, मजदूर और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय जनता दल का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। जनहित के मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाने और आम लोगों को उनका हक दिलाने के लिए हम सड़क से सदन तक मजबूती के साथ लड़ाई लड़ते रहेंगे।