23/03/2021
एआईएसएफ बिहार का 32 वॉं राज्य सम्मेलन सीवाना में संपन्न हुआ ।
एआईएसएफ मुजफ्फरपुर जिला सचिव गरुण प्रियम को बिहार राज्य के सचिव मंडल मे स्थान देते हुए कोषाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया। साथ ही मुजफ्फरपुर दो अन्य साथियों कंचन कुमार एवं अभिषेक कुमार को राज्य परिषद का सदस्य चुना गया। एआईएसएफ मुजफ्फरपुर सभीं साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है। सभी साथियों को क्रांतिकारी लाल सलाम ✊✊✊
19/03/2021
एआईएसएफ के 32 वॉं राज्य सम्मेलन सिवान के लिए मुजफ्फरपुर कि टीम रवाना ।
18/03/2021
आप सादर आमंत्रित हैं।
#32वां_राज्य_सम्मेलन
ार्च_2021
#सीवान
01/03/2021
प्रेस विज्ञप्ति
......................
*एआईएसएफ एल. एस. कॉलेज के गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने तथा एफआईआर वापस करवाने हेतु जिलाधिकारी तथा कुलपति को ज्ञापन सौंपा*
मुजफ्फरपुरः 01.03.2021 दिन सोमवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) एल. एस. कॉलेज के गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने तथा एफआईआर वापस करवाने हेतु जिलाधिकारी तथा कुलपति को ज्ञापन सौंपा। ध्यातव्य् है कि 25 जनवरी 2021 को विश्वविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण आंदोलन के दरम्यान विश्वविद्यालय थाना द्वारा 12 छात्रों पर एफ. आई. आर. (कांड संख्या 02/2021) दर्ज किया गया है। उनमें से 2 छात्रों निकेश कुमार तथा अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आंदोलन करना छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है। शांतिपूर्ण आंदोलन के दरम्यान छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजना एवं एफआईआर करना कहीं से भी उचित नहीं है। इस तरह के क्रियाकलाप से छात्रों का भविष्य खराब होगा तथा छात्रों को अपराधी बनने की ओर प्रेरित करने जैसा कृत होगा। गिरफ्तार उपर्युक्त छात्रों में से किसी की पुरानी अपराधिक छवि नहीं है। उसमें से एक छात्र निकेश कुमार तो पूर्व में छात्रों का प्रतिनिधित्व कर चुका है और छात्रों द्वारा चुना हुआ एल. एस. कॉलेज का छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है।
अतः ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) द्वारा निम्नलिखित मांग किया गया हैः-
1. गिरफ्तार दोनों छात्रों को अविलंब रिहा करवाया जाए।
2. दर्ज एफआइआर को अविलंब वापस लिया जाए।
3. विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस हस्तक्षेप पर रोक लगाई जाए। विश्वविद्यालय द्वारा परिसर और हॉस्टल में सृजनात्मक गतिविधियों को निरंतर चलाया जाए तथा इसको लेकर ईमानदार प्रयास हो।
प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष महिपाल प्रियदर्शी, जिला सचिव गरुण प्रियम, अभिनव ठाकुर, प्रभात रंजन सिंह आदि थे।
गरुण प्रियम
जिला सचिव,
एआईएसएफ, मुजफ्फरपुर।
01/03/2021
एआईएसएफ मुजफ्फरपुर जिला सचिव मंडल की बैठक की खबरें आज के समाचार पत्रों में। धन्यवाद मिडिया बंधु का ।
28/02/2021
प्रेस विज्ञप्ति
......................
*एआईएसएफ एल. एस. कॉलेज के गिरफ्तार क्षात्रों के लिए करेगी आंदोलन*
मुजफ्फरपुरः 28.02.2020 दिन रविवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) मुजफ्फरपुर जिला सचिव मंडल की बैठक जिला कार्यालय चंद्रशेखर भवन मिठनपुरा, मुजफ्फरपुर में हुई। जिसकी अध्यक्षता एआईएसएफ जिला अध्यक्ष महिपाल प्रियदर्शी ने की। बैठक में एल. एस. कॉलेज के दो छात्रों को कुलपति के द्वारा जेल भिजवाने समेत ग्यारह छात्रों पर एफआईआर करवाए जाने के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला लिया गया। साथ ही संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। सदस्यता अभियान को जोर-सोर से चलाने को लेकर फैसला लिया गया। अगामी कार्यक्रम कि रुपरेखा तैयार की गई। जिला सचिव गरुण प्रियम द्वारा विगत कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। बैठक मे एआईएसएफ के उपाध्यक्ष आदित्य प्रकाश, सह सचिव शारिब रज़ा, सह सचिव कंचन कुमार, कोषाध्यक्ष कुमार गौरव, पारु एवं साहेबगंज अंचल संयोजक सुशांत शेखर, अमरनाथ, बसंत राज, मो. इरशाद आलम, पिन्टू कुमार उपस्थित थे।
गरुण प्रियम
जिला सचिव,
एआईएसएफ, मुजफ्फरपुर।
14/02/2021
पुलवामा में शहीद हुए हमारे सभी वीर जवानों को नमन, देश आपके बलिदान को कभी नहीं भूल सकता 🇮🇳🙏
09/02/2021
प्रेस विज्ञप्ति
..................
आज दिनांक 09-02-2021 दिन मंगलवार को राजकीयकृत उच्च विद्यालय पिरौछा गायघाट में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) गायघाट के तरफ से "लोकतंत्र में छात्रों की भूमिका" विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता एआईएसएफ मुजफ्फरपुर के जिला उपाध्यक्ष आदित्य प्रकाश ने की। सम्मेलन की शुरुआत संविधान के प्रस्तावना का पाठ कर किया गया।
पुन: गणेश शंकर विद्यार्थी, शैवाल गुप्ता, टी.एन. झा, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसान करोना महामारी के वजह से जान गवाने वाले एवं उत्तराखंड त्रासदी में अपने जान गवाए लोगों के प्रति एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।
एआईएसएफ मुजफ्फरपुर जिला सचिव गरुण प्रियम ने अपने वक्तव्य में कहा कि किसी भी देश को विकसित बनाने में वहां के छात्रों की सबसे बड़ी भूमिका होती है। अभी वर्तमान परिदृश्य में छात्रों को संविधान में दिए हुए मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्यों के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है।
सेमिनार को संबोधित करते हुए एआईएसएफ मुजफ्फरपुर जिला उपाध्यक्ष आदित्य प्रकाश ने छात्रों को अपने हक़ कि लड़ाई लड़ेंने को प्रेरित किया और बोला की छात्र ही देश के भविष्य है, छात्रों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज को द्वेष मुक्त समरस समाज बनाने के दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
एआईएसएफ के जिला सह सचिव कंचन कुमार ने संगठन के इतिहास एवं वर्तमान मे चल रहे संघर्षों के बारे मे विस्तार से बताया।
विकास कुमार, रौशन कुमार के साथ सैकरो छात्रों ने सेमिनार मे भाग लिया।
गरुण प्रियम
जिला सचिव,
एआईएसएफ, मुजफ्फरपुर।
मो.- 9430022760
04/02/2021
ऑल इंडिया स्टुडेंट फ़ेडरेशन (AISF), मुजफ्फरपुर के जिला अध्यक्ष, प्रखर व ओजस्वी वक्ता, शायर, एक अच्छे संगठनकर्ता कॉमरेड Kashyap को अवतरण दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई। इसी तरह हंसते रहिय मुस्कुराते रहिये। भगवान आपको हर ख़ुशी दे। सभी साथियों को आपसे इतने कम दिनों में बहुत कुछ सीखने को मिला और आगे भी साथीयों को आप से बहुत कुछ सीखना है। इसी तरह संगठन में अपना मार्गदर्शन देते रहिये।
30/01/2021
प्रेस विज्ञप्ति
...............
इस कड़ाके की ठंड में प्रशासन द्वारा इंटर के परीक्षा में परीक्षार्थियों का जूता मोजा उतरवाने का निर्देश दिया गया हैं। जूता मोजा उतरवाना युवा पीढ़ी को मानसिक गुलामी की ओर धकेलने जैसा हैं। इस तरीके से युवाओं का मानसिक एवं शारीरिक शोषण भी किया जा रहा है। ऐसे में हमारे देश के संविधान द्वारा दिए गए मानवाधिकार के तहत मिलने वाले "समानता का अधिकार" और "सम्मान पूर्ण तरीके से जीवन जीने का अधिकार" का शत प्रतिशत हनन हो रहा है।
अतः हमारी संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रशासन से मांग करती है कि जल्द से जल्द उपर्युक्त बातों को संज्ञान में लेते हुए इस निर्देश को रद्द करें अन्यथा हमारी संगठन इस मुद्दे पर देशव्यापी सड़क से न्यायालय तक लड़ाई लड़ने को प्रतिबद्ध है।
भवदीय
गरुण प्रियम
जिला सचिव, AISF
मुजफ्फरपुर
मो.- 9430022760