08/04/2026
राष्ट्रीय महत्व की संस्थान IIIT,भागलपुर के मंच से Suryansh का TEDx वार्ता
🌹
17 वर्षीय सूर्य़ांश दिनांक 04/04/2026 को IIIT,भागलपुर जैसे संस्थान द्वारा आयोजित वैश्विक टेड-एक्स वार्ता के मंच से स्पीकर के रूप में अपना दमदार संबोधन किया.भारतीय सूचना एवं प्राद्यौगिकी संस्थान,भागलपुर के निदेशक प्रो० मधूसूदन सिंह,डीन (छात्र कल्याण) डा० धीरज कुमार सिंह के साथ कार्यक्रम का दीप-प्रज्वलन कर उद्घाटनोपरांत अल्फा जेनरेशन (GenAlpha) के चुनौतियों व दायित्व आदि पर लगभग 20 मिनट का संबोधन किया एवं उपस्थित छात्रों व संस्थान के पदाधिकारियों ने तालियों की गरगराहट से पूरे आडीटोरियम को गुंजायमान कर दिया.इस दौरान सूर्य़ांश ने अपनी यात्रा भी साझा किया और कहा कि योजनायें बनाते रहिए और तुरंत कार्यरूप मे लाइए...काफी बार आप फेल हो सकते हैं ,लेकिन हार मान कर निराश नही होना है...लगे रहना है...नये-नये आईडिया पर....एक दिन आप सफल होकर रहेंगे.
संस्थान प्रबंधन द्वारा अंग-वस्त्र,प्रमाण-पत्र व प्रतीक-चिन्ह देकर सूर्य़ांश को सम्मानित किया गया.
हम IIIT,भागलपुर की पूरी टीम को हृदय की गहराईयों से आभार व्यक्त करते हैं.
💦💞💦
ऐसे ही आगे बढते रहने और परिवार,समाज व जिला का नाम रौशन करते रहने हेतू ढेर सारी शुभकामनायें...जय माता दी...श्री हरिवंश...जय श्री राम
🌹🔱🌹
05/04/2026
Congratulations DR. Jahnavi for Being Elected as the Executive Committee Member of BHARAT VIKAS PARISHAD in it's Uttar Bihar Prant Branch and this gave her a Promotion in Semi State Level Committee from her Past Khudi Ram Bose Branch.
🌹🔱🌹
भारत विकास परिषद (BVP) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का एक वैचारिक रूप से संबद्ध अनुषांगिक संगठन है, जो 'सेवा' और 'संस्कार' के माध्यम से भारतीय संस्कृति के संवर्धन के लिए कार्य करता है। 1963 में स्थापित, यह समाज के प्रबुद्ध और साधन संपन्न लोगों को राष्ट्र निर्माण के लिए जोड़ता है। देश भर मे फैले अपने 1600 शाखाओं के द्वारा बीवीपी का मुख्य उद्देश्य भारतीय नागरिकों को परोपकारी कार्यों के लिए संगठित करना है।
Thanks to All who Selected her in so early age.
Jai Mata Di 💞
03/04/2026
Congratulations Suryansh
🌹🔱🌹
भारत सरकार की अग्रणी व राष्ट्रीय महत्व की संस्थान IIIT,भागलपुर ने 17 वर्षीय सूर्य़ांश को दिनांक 04/04/2026 को अपने कैंपस मे आयोजित TEDx इवेन्ट मे स्पीकर के रूप मे चुना है,बिहार मे सूर्य़ांश का टेड के मंच पर यह पहला स्पीच होगा,जबकि इसके पूर्व कानपुर (उत्तर प्रदेश),यमुनानगर (हरियाणा) व दिल्ली मे दे चुका है.
विदित हो कि TED का मुख्यालय अमेरिका मे है और इसके TEDx वार्ता को पूरी दुनिया मे प्रसारित किया जाता है,जिसमे विलक्षण प्रतिभाओं को स्पीकर के रूप मे आमंत्रित किया जाता है,ताकि दूसरे लोग उनसे प्रेरणा ले सकें.
💞
सूर्य़ांश के अलावा तीन वक्ता और हैं,जिनमे एयर स्क्वार्डन लीडर,प्रख्यात पर्वतारोही व उत्तर प्रदेश की G20 ब्रांड एम्बैसडर तूलिका रानी,भारोत्तोलन मे एशिया अफ्रीका पैसिफीक गोल्ड मेडल विजेता अमित किशन,प्रीमियम राईडिंग शू कंपनी "HANLEH" के को-फाऊण्डर व सी०ई०ओ० बूलू पटनायक तथा आई०आई०टीयन व D2D यूथ स्टोरी के फाऊण्डर हर्ष राजपूत शामिल हैं.
💝
इवेन्ट के दौरान मिस बिहार दीक्षा भारती व अंगिका गायिका अर्पिता चौधरी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी करेंगी.
💖🎉💖
जय माता दी...जय श्री राम...राधा वल्लभ श्री हरिवंश
31/03/2026
Well Done Jahnavi
🌹💦🌹
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC),नई दिल्ली मे विगत 12 मार्च को DR. Jahnavi ने "समर्पण 2026" अंतर्गत कन्वर्जेंस 10.0 मे मुख्य जज के रुप मे भूमिका निभायी एवं विभिन्न प्रतिष्ठित कॉलेजों के प्रस्तूति को देखने के बाद भारती कॉलेज,नई दिल्ली को विजेता घोषित किया.
26/03/2026
महाष्टमी पूजन
❤️🙏❤️
जय माता दी
23/03/2026
देखिए अपनी बेटी अभिनेत्री DR. Jahnavi को www.minipix.in के वर्टिकल सीरीज़ "ऐंजेल प्रिया- पैसे की कीमत" में ...जिसमे वो समानान्तर मुख्य अभिनेत्री "सीमा" के चरित्र में भूमिका निभा रही है.
,🌹
Jai Mata Di 🔱
22/03/2026
बेटी जाह्नवी के साथ दुनिया भर से 19 भाषाओं मे छपने वाली अंतर्राष्ट्रीय मैगजीन मे स्थान मिला
💦🌹💦
विश्व की प्रतिष्ठित मैग्जीन "LION" में देखिए अपनी बेटी DR. Jahnavi को जो कि Lions Clubs International द्वारा 19 वैश्विक भाषाओं मे प्रकाशित होते हैं. Forbes India की पूर्वी जोन के 12 राज्यों की विजेता बनने पर पत्रिका मे स्थान पायी है.
उत्तर प्रदेश के माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य,लायन्स ईण्टरनेशनल व फोर्ब्स के अधिकारियों द्वारा लखनऊ के ताज़ होटल मे सम्मानित हुई थी.
The LION magazine, official publication of Lions International, is published by authority of the board of directors in 19 languages: Chinese, Danish, Dutch, English, Finnish, French, German, Greek, Hindi, Italian, Japanese, Korean, Nepali, Norwegian, Portuguese, Spanish, Swedish, Thai and Turkish.
Jai Mata Di 🙏
Magazine Link-
https://share.google/qx2NeA92SqeOuCIEb