10/04/2026
आज दिनांक 10/04/2026 को डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा डॉ. लोहिया स्मृति व्याख्यानमाला के अंतर्गत "डॉ. राम मनोहर लोहिया: जीवन दर्शन और योगदान" विषय पर प्रथम एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में विषय-प्रवर्तन प्रो (डाॅ.) हरिश्चंद्र प्रसाद यादव ने किया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर, स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.(डाॅ.) अनिल कुमार ओझा ने स्वाधीनता आंदोलन में डाॅ लोहिया के योगदान और समाजवादी वैचारिकी के संदर्भ में लोहिया जी की सप्तक्रांति के विचार पर अपनी बात रखे। उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया भारत के प्रखर स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी विचारक, बेबाक राजनीतिज्ञ और भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नायकों में से एक थे, जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ बुलंद की।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डाॅ.) मनोज कुमार ने कहा कि डॉ. लोहिया जी दलित, महिला, सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के विकास के साथ- साथ चौखंभा राज्य सिद्धांत पर बल दिए। महाविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डाॅ.) हरिश्चंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि लोहिया जी समाजवादी विचारधारा के साथ - साथ सामाजिक समानता और न्याय के पक्षधर थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक मुकेश कुमार 'सरदार' तथा धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक बैद्यनाथी राम ने किया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य प्रो ( डाॅ ) कुमारी रेखा, प्रो (डाॅ) रंजना कुमारी, प्रो (डाॅ) गीता कुमारी कंध्वे, डाॅ रमेश कुमार विश्वकर्मा,डाॅ शीला कुमारी, डाॅ अशोक कुमार, डाॅ रंजीत कुमार, डाॅ दिनकर कुमार, डाॅ अनामिका, डाॅ नन्हे कुमार, डाॅ बसंत लाल शर्मा, डाॅ ममता कुमारी, डाॅ संजय कुमार, डाॅ अब्दुल अजीज टी के, डाॅ सतीश कुमार पटेल, डाॅ किरण, डाॅ अनिल कुमार धवन,डाॅ रश्मि रेखा, डाॅ सुजाता कुमारी, डाॅ शिव कुमार, डाॅ इंदू कुमारी, डाॅ शिल्पी जायसवाल, डाॅ विपिन कुमार मेहता, डाॅ रामजी मेहता, कृष्ण कुमार, विक्रम कुमार, अमृता कुमारी, एहसान, वर्षा के अलावे सैंकड़ों छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
08/04/2026
डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में दिनांक 7 अप्रैल 2026 को मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर “मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण: स्वस्थ जीवन की ओर एक मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण” विषय पर आयोजित इस व्याख्यान में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हमलोगों के संरक्षक सह प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने की। आयोजक डॉ. नन्हें कुमार, डॉ. बसंत लाल शर्मा एवं डॉ. ममता कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
13/03/2026
Economics
Assignment Questions
UG Sem-III (2024-2028)
09/03/2026
*आवश्यक सूचना*
सभी छात्रों, जो इंटर या स्नातक (B.A./Bsc./B.com.) पास युवक/युवतियों को मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना (SHA ) का लाभ दिलवाने का निदेश प्राप्त है। उन सभी युवकों को जिनका उम्र सीमा 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच है वैसे सभी युवाओं को 1000(एक हजार) रुपया दो साल तक बिहार सरकार के द्वारा दी जानी है।* *दिनांक 31 मार्च 2026 से पहले* **DRCC कार्यालय , सिकंदरपुर स्टेडियम के पीछे, Muzaffarpur* में निम्नलिखित कागज़ात
1. *दसवीं और इंटरमीडिएट का मार्कशीट 2.इंटरमीडिएट का SLC/CLC / स्नातक का CLC
3.बैंक पासबुक
4.आधार कार्ड
5.निवास प्रमाणपत्र और
1 पासपोर्ट फोटो.6.
उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए.
( सभी कागजात के* मूल प्रति और 1 सेट फोटो कॉपी चाहिए) के साथ
DRCC कार्यालय, सिकंदरपुर, नेहरू स्टेडियम के नजदीक मुजफ्फरपुर,* में अपने आवेदन का सत्यापन करवाना सुनिश्चित करेंगे
यदि किसी भी छात्र-छात्राओं को जानकारी चाहिए तो इस मोबाइल नंबर *9471658991 / 8084585453* पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे ( कार्यालय अवधि) में
संपर्क कर सकते है.
25/07/2025
प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार ने आज डॉ राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर के नए प्राचार्य के रूप में किए योगदान ।।
18/09/2024
बिहार विश्वविद्यालय पत्रांक C/2646 के आलोक में महाविद्यालय में नामांकित सभी छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि आप सभी डिजिलॉकर पर अपने अपने आधार कार्ड से अपना पर्सनल अकाउंट क्रिएट कर उसपे अपना Aapaar I'd बना कर एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट अकाउंट (ABC Account) खोलेंगे।
जिसपे विश्वविद्यालय द्वारा आप सभी का अंकपत्र,प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कागजात डिजिटल मोड में उसपर अपलोड किया जाएगा।
*ध्यान देंगे :- महाविद्यालय द्वारा आप सभी से बहुत जल्द ही सूचना जारी कर आपका ए बी सी नंबर (ABC Account Number) माँगा जाएगा, उससे पहले जमा करने के लिए आपलोगों को परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है।*
*धन्यवाद!*
10/07/2024
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScES9rxF2bmQyLm9SekGfHViXnHb990_3m2Adq_GGkWhu7mMw/viewform?usp=sf_link
प्रिय विद्यार्थियो
दैनिक जागरण समाचार पत्र विगत वर्षो की भांति इस बार भी बोर्ड परीक्षा( bihar board, cbse board, icse board) के विद्यार्थियों के लिए *प्रतिभा सम्मान* कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। जिन छात्रों का कक्षा 12वीं (शैक्षणिक वर्ष 2023-24) में 60% एवं 10वीं कक्षा में 75% से अधिक स्कोर होगा, उन्हें पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। सभी बोर्ड(bihar , cbse, icse) के विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं कार्यक्रम में नाम रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
दिनांक - 12 july 2024
समय - प्रातः 10:30
स्थान - एल.एस. कॉलेज, कलमबाग रोड, बीआर अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर, बिहार
संपर्क करें 9548474342, 8826253831
09/07/2024
सीट खाली है....
अर्थशास्त्र विषय( स्नातक सेमेस्टर-I) मे नामांकन को इच्छुक छात्र *डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक कॉलेज मुजफ्फरपुर* में नामांकन ले सकते है।