20/10/2025
दीपों का यह पावन पर्व खुशियाँ और उजाला लेकर आया 🌟
आज श्री परशुराम एजुकेशन संस्थान में दीपावली के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ पूजा की गई एवं दीप प्रज्वलित कर सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
शुभ दीपावली! 🪔💫
Shri Parshuram Education Anmol Mishra
06/10/2025
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय श्री केशव प्रसाद मौर्या जी का मुज़फ़्फ़रपुर के पावन धरती पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
#केशवप्रसादमौर्य #उपमुख्यमंत्रीउत्तरप्रदेश #मुज़फ्फरपुर #स्वागत #पुष्पगुच्छस्वागत #भारतीयजनतापार्टी #गौरवक्षण
02/10/2025
विजयदशमी की मंगलकामनाएँ!
असत्य पर सत्य की जीत का यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।
#दशहरा_शुभकामनाएं #विजयदशमी #सत्यकीजीत 🔥🏹
01/10/2025
🌸🙏 **आप सभी को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ** 🙏🌸
माँ दुर्गा की असीम कृपा से आपका जीवन सुख, समृद्धि और सफलता से परिपूर्ण हो।
जय माता दी! 🌺✨
26/09/2025
🙏🙏🙏🌷🌷विनम्र श्रद्धांजलि🌷🌷🙏🙏🙏
कल पटना के कंकड़बाग में श्री उमाशंकर जी (अध्यक्ष, हिमालया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन) के पूज्य पिता जी के श्राद्धकर्म में सम्मिलित होकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।
#श्रद्धांजलि
शत् शत् नमन 🙏
25/09/2025
नवरात्रि के चौथे दिन माँ के कूष्मांडा स्वरूप का पूजन जीवन में नई ऊर्जा, स्वास्थ्य और संपन्नता का प्रतीक है। माँ कूष्मांडा समस्त भक्तों का जीवन सुख, समृद्धि और शक्ति से भर दें। जय माता दी! 🌺🪔🌼
🙏 #माँ_कूष्मांडा #चतुर्थरूप ाता_दी :🌺🪔🌼🙏
16/09/2025
आज के अखबार में प्रकाशित खबर
08/09/2025
📢 *प्रेस विज्ञप्ति*
मुजफ्फरपुर।
अखिल भारतीय भगवान परशुराम परिषद द्वारा बिशुनपुर विष्णुपुर बघनगरी में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता परिषद के संस्थापक *अवधेश मिश्रा* जी ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिहार सरकार द्वारा जमीन बंदोबस्ती, जातीय जनगणना एवं जाति प्रमाण पत्र में "भूमिहार ब्राह्मण" की जगह केवल "भूमिहार" लिखा गया है, जो सरासर गलत है। परिषद इसका कड़ा विरोध करती है।
📌 इस समस्या को लेकर परिषद के सदस्य *बिहार राज्य सवर्ण आयोग* में ज्ञापन सौंपेंगे ताकि इसमें सुधार किया जा सके। यदि हमारी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद *उच्च न्यायालय में रिट याचिका* दायर करेगी।
परिषद के संरक्षक *डॉ. अनमोल मिश्रा* ने कहा कि –
“भूमिहार ब्राह्मण के सम्मान की रक्षा के लिए परिषद सदैव तत्पर है। हमारे पूर्वजों द्वारा दिया गया नाम हमारी संस्कृति और पहचान है। किसी भी कीमत पर इसके साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
बैठक में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी व समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
रमेश चंद्र मिश्रा, रवीन्द्र मिश्रा, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, पारसनाथ मिश्रा, अजय मिश्रा, राम प्रसाद पाण्डेय, सुनील मिश्रा, संजीव मिश्रा, मुक्तेश्वर सिंह, हरेंद्र ठाकुर आदि शामिल रहे।
✊ *हम अपने अस्तित्व और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे।*
#अखिलभारतीभगवानपरशुरामपरिषद #भूमिहारब्राह्मण #सम्मानकीलड़ाई #मुजफ्फरपुर #सत्यऔरन्याय
08/09/2025
✍ आज भारतीय जनता पार्टी के बिहार-झारखण्ड प्रदेश संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र त्रिपाठी जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
🙏 उन्होंने हमारे कार्य की सराहना की और सामाजिक मुद्दों पर लम्बी विचार-विमर्श हुआ।
✨ उनसे मिलने के बाद सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा मिली।
06/09/2025
आज दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी जी से शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस अवसर पर क्षेत्र एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
#शिष्टाचारभेंट
30/08/2025
#शिक्षा_से_बदलाव #प्रेरणादायक_विचार #नेल्सन_मंडेला_विचार
28/08/2025
शिष्टाचार भेंट 🙏
बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान पशुपालन मंत्री माननीय श्रीमती रेनू देवी जी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाक़ात हुई
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी से राज्य में पशुपालन क्षेत्र की स्थिति, विकास की संभावनाओं एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।
उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सरल स्वभाव सदैव प्रेरणादायक है।
मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
🙏🇮🇳
#शिष्टाचारभेंट #रेनूदेवी #बिहारसरकार #पशुपालनविकास #जनसेवा