IRB FIRST Uttarakhand Police

Directions Contact the organization

IRB FIRST Uttarakhand Police मित्रता, सेवा,सुरक्षा

सेनानायक महोदय ने किया परेड एवं वाहिनी की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण            आज दिनांक 18-09-2026, शुक्रवार को पर...
18/09/2026

सेनानायक महोदय ने किया परेड एवं वाहिनी की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण
आज दिनांक 18-09-2026, शुक्रवार को परेड दिवस के अवसर पर आईआरबी प्रथम वाहिनी परिसर में सेनानायक महोदय डॉ0 हरीश वर्मा, आईपीएस द्वारा परेड का मान-प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान सेनानायक महोदय द्वारा जवानों के टर्नआउट, अनुशासन, वर्दी एवं परेड की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। उन्होंने जवानों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने तथा नियमित रूप से व्यायाम एवं पीटी करने हेतु प्रेरित किया। महोदय द्वारा परेड में उपस्थित कर्मियों से पूछा गया कि कौन कौन 50 पुश अप लगा सकते है , 03 कर्मियों द्वारा 50 पुश अप लगाए गए जिन्हें महोदय द्वारा नगद पुरुस्कार से पुरस्कृत किया गया।
परेड निरीक्षण के उपरांत सेनानायक महोदय द्वारा वाहिनी क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया गया। क्वार्टर गार्ड में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
इसके पश्चात सेनानायक महोदय द्वारा परिवहन शाखा, जलपान गृह, गैस गोदाम, पुलिस मॉडर्न स्कूल (पीएमएस), आरटीसी बैरिक,आरटीसी भोजनालय, ड्यूटी दल भोजनालय, नाई/धोबी शॉप, सीपीसी, राशन शॉप एवं वाहिनी चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सेनानायक महोदय द्वारा संबंधित शाखाओं में साफ-सफाई, रख-रखाव, उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा जहां आवश्यक हुआ वहां व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
सेनानायक महोदय ने कहा कि वाहिनी की सभी व्यवस्थाएं स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं कार्यात्मक रहनी चाहिए। जवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षा, अनुशासन एवं स्वच्छता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर वाहिनी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

साइबर फॉरेंसिक एवं डिजिटल इंटेलिजेंस के संबंध में आरटीसी जवानों को किया जागरूकआज दिनांक 15-09-2026 से 03 दिवस हेतु आईआरब...
15/09/2026

साइबर फॉरेंसिक एवं डिजिटल इंटेलिजेंस के संबंध में आरटीसी जवानों को किया जागरूक
आज दिनांक 15-09-2026 से 03 दिवस हेतु आईआरबी प्रथम वाहिनी में प्रशिक्षणरत आरटीसी जवानों को पावर फॉरेंसिक एंड डिजिटल इंटेलिजेंस, नई दिल्ली से आए साइबर फॉरेंसिक एनालिस्ट श्री अथर्व सिंह एवं श्री आदर्श उप्रेती द्वारा साइबर फॉरेंसिक एवं डिजिटल इंटेलिजेंस के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों तथा उनसे बचाव के आवश्यक उपायों के संबंध में जानकारी दी गई। जवानों को डिजिटल उपकरणों एवं ऑनलाइन माध्यमों का सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग करने, संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहने तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान साइबर फॉरेंसिक एवं डिजिटल इंटेलिजेंस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए तकनीकी जानकारी और डिजिटल साक्ष्यों की समझ अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर आरटीसी के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आधुनिक साइबर तकनीक एवं डिजिटल इंटेलिजेंस के प्रति जागरूक कर उनकी कार्यक्षमता को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

ड्रग्स से बचाव एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर सेनानायक महोदय ने आरटीसी जवानों को किया जागरूकआज दिनांक 15-09-2026 को ...
15/09/2026

ड्रग्स से बचाव एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर सेनानायक महोदय ने आरटीसी जवानों को किया जागरूक
आज दिनांक 15-09-2026 को डॉ0 हरीश वर्मा (IPS), सेनानायक महोदय, आईआरबी प्रथम वाहिनी द्वारा वाहिनी आरटीसी के जवानों को ड्रग्स से बचाव, नशा मुक्त समाज एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था विषय पर जागरूक करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
इस दौरान सेनानायक महोदय ने कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। विशेष रूप से युवाओं को ड्रग्स एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशिक्षण एवं उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं भविष्य को प्रभावित करने के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है।
महोदय ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें तथा किसी भी परिस्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलाएं। साथ ही ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क सुरक्षा संबंधी संकेतों का पालन करना भी अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने आरटीसी के सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

सेनानायक महोदय ने परेड का मान-प्रणाम ग्रहण कर विभिन्न शाखाओं एवं भोजनालयों का निरीक्षण कियाआज दिनांक 11-09-2026, शुक्रवा...
11/09/2026

सेनानायक महोदय ने परेड का मान-प्रणाम ग्रहण कर विभिन्न शाखाओं एवं भोजनालयों का निरीक्षण किया
आज दिनांक 11-09-2026, शुक्रवार को आईआरबी प्रथम वाहिनी परिसर में आयोजित शुक्रवार परेड का डॉ0 हरीश वर्मा, सेनानायक महोदय द्वारा मान-प्रणाम ग्रहण किया गया।
परेड के उपरांत सेनानायक महोदय द्वारा वाहिनी परिसर स्थित क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा, आरटीसी भोजनालय, प्रशिक्षण दल भोजनालय, ड्यूटी दल भोजनालय, सीपीसी एवं राशन शॉप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उप सेनानायक श्री वीर सिंह, शिविरपाल श्री अजय कुमार आर्य, आर0आई0 आरटीसी श्री श्यामपाल सिंह, दलनायक श्री नवीन पटेलिया, आशुलिपिक श्री जोगेंद्र सिंह, प्रभारी दलनायक श्री राजेंद्र प्रसाद, सूबे सैन्य सहायक श्री योगेंद्र अधिकारी एवं अन्य अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।

सेनानायक महोदय ने बाल भवन हरिद्वार में व्यवस्थापित 'सी' दल का किया आकस्मिक निरीक्षण           आज दिनांक 09-09-2026 को डॉ...
09/09/2026

सेनानायक महोदय ने बाल भवन हरिद्वार में व्यवस्थापित 'सी' दल का किया आकस्मिक निरीक्षण
आज दिनांक 09-09-2026 को डॉ0 हरीश वर्मा (IPS ) सेनानायक महोदय आई0आर0बी0 प्रथम द्वारा बाल भवन, हरिद्वार में व्यवस्थापित 'सी' दल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेनानायक महोदय द्वारा दल की कैंप सुरक्षा व्यवस्था, भोजनालय की साफ-सफाई, जवानों के रहने हेतु बैरिके एवं दल कोत सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
सेनानायक महोदय ने ड्यूटी पर तैनात जवानों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा सभी जवानों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जवानों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने, नियमित व्यायाम एवं शारीरिक प्रशिक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया।
सेनानायक महोदय ने कहा कि ड्यूटी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ निर्वहन किया जाए।

मुख्यमंत्री आवास सुरक्षा ड्यूटी में व्यवस्थापित 'ए' दल का सेनानायक महोदय ने किया आकस्मिक निरीक्षणदिनांक 08-09-2026 को डॉ...
09/09/2026

मुख्यमंत्री आवास सुरक्षा ड्यूटी में व्यवस्थापित 'ए' दल का सेनानायक महोदय ने किया आकस्मिक निरीक्षण

दिनांक 08-09-2026 को डॉ. हरीश वर्मा, सेनानायक महोदय, आईआरबी प्रथम द्वारा जनपद देहरादून स्थित माननीय मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा ड्यूटी में व्यवस्थापित 'ए' दल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सेनानायक महोदय द्वारा दल कोत, कार्यालय, भोजनालय, बैरक, शौचालय इत्यादि का जायजा लिया गया तथा निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के उपरांत सेनानायक महोदय द्वारा जवानों का सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए यथासंभव समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

सेनानायक महोदय ने जवानों को कर्तव्य के प्रति सजग, अनुशासित एवं सतर्क रहते हुए सुरक्षा ड्यूटी का निर्वहन करने तथा आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

वाहिनी परिसर में आयोजित हुआ सामूहिक भोज एवं रस्साकस्सी प्रतियोगिता, एफ दल ने जीता खिताबआज दिनांक 05 सितम्बर 2026 को वाहि...
05/09/2026

वाहिनी परिसर में आयोजित हुआ सामूहिक भोज एवं रस्साकस्सी प्रतियोगिता, एफ दल ने जीता खिताब

आज दिनांक 05 सितम्बर 2026 को वाहिनी दलों/आरटीसी द्वारा कांवड़ मेला ड्यूटी-2026 एवं चारधाम सुरक्षा ड्यूटी को सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उपलक्ष्य में वाहिनी परिसर में डॉ. हरीश वर्मा, सेनानायक महोदय द्वारा बड़े खाने का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों के बीच आपसी सौहार्द एवं टीम भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के बी दल, डी दल, एफ दल एवं आरटीसी के मध्य रोमांचक रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

रस्साकस्सी प्रतियोगिता के प्रथम मुकाबले में बी दल ने डी दल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद हुए दूसरे मुकाबले में एफ दल ने आरटीसी को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबला बी दल एवं एफ दल के मध्य हुआ, जिसमें एफ दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बी दल को पराजित कर रस्साकस्सी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के समापन के उपरांत सेनानायक महोदय डॉ. हरीश वर्मा द्वारा विजेता एफ दल को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए ड्यूटी के दौरान उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।

रस्साकस्सी प्रतियोगिता के पश्चात वाहिनी के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों द्वारा सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया गया। सामूहिक भोज के दौरान वाहिनी परिसर में उत्साह, आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर उप सेनानायक श्री वीर सिंह, सहायक सेनानायक श्री बलजीत सिंह भाकुनी, शिविरपाल श्री अजय कुमार आर्य, दलनायक श्री नवीन पटेलिया, दलनायक श्री दान सिंह, प्रभारी दलनायक श्री राजेंद्र प्रसाद, आशुलिपिक श्री जोगेंद्र सिंह, सूबे सैन्य सहायक श्री योगेंद्र सिंह अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं आरटीसी स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कांवड़ मेला एवं चारधाम सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहे सभी कार्मिकों के प्रति सराहना एवं प्रोत्साहन की भावना व्यक्त की गई। आयोजन ने वाहिनी के कार्मिकों में टीम भावना, अनुशासन एवं आपसी समन्वय को और मजबूत करने का संदेश दिया।

04/09/2026
आई0आर0बी0 प्रथम वाहिनी में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व आई0आर0बी0 प्रथम वाहिनी परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष...
04/09/2026

आई0आर0बी0 प्रथम वाहिनी में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

आई0आर0बी0 प्रथम वाहिनी परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वाहिनी परिसर स्थित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी एवं विशेष सजावट की गई। प्रातःकाल से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।

वाहिनी के खेल मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेनानायक महोदय डॉ0 हरीश वर्मा (IPS) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में वाहिनी आवासीय परिसर में निवासरत बच्चों, वाहिनी पुलिस मॉडर्न स्कूल (PMS) के बच्चों तथा वाहिनी में प्रचलित आरटीसी के रिक्रूट आरक्षियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा परिसर तालियों की गूंज से उत्साहमय हो उठा।

वाहिनी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई तथा बाल गोपाल के जन्मोत्सव पर सेनानायक महोदय एवं श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान पूरे वाहिनी परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों एवं उनके द्वारा दिए गए कर्म, सत्य और धर्म के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान श्री वीर सिंह उप सेनानायक, श्री बलजीत सिंह भाकुनी सहायक सेनानायक, श्री अजय कुमार आर्य शिविरपाल, श्री श्यामपाल सिंह आर0आई0 आरटीसी, श्री पलविंदर सिंह आर0आई0 दूरसंचार,श्री नवीन पटेलिया दलनायक, श्री योगेंद्र सिंह अधिकारी सूबे सैन्य सहायक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सभी ने एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

आई.आर.बी. प्रथम वाहिनी में विदाई समारोह एवं मासिक सैनिक सम्मेलन का आयोजनआज दिनांक 31-08-2026 को आई.आर.बी. प्रथम वाहिनी प...
31/08/2026

आई.आर.बी. प्रथम वाहिनी में विदाई समारोह एवं मासिक सैनिक सम्मेलन का आयोजन

आज दिनांक 31-08-2026 को आई.आर.बी. प्रथम वाहिनी परिसर में मुख्य आरक्षी प्रकाश चंद्र परगाई के ऐच्छिक सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य आरक्षी प्रकाश चंद्र परगाई सपरिवार सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर सेनानायक महोदय डॉ. हरीश वर्मा, श्री वीर सिंह उप सेनानायक, श्री बलजीत सिंह भाकुनी सहायक सेनानायक एवं प्रभारी दलनायक श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मी को ऐच्छिक सेवानिवृत्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। अधिकारियों द्वारा उनके द्वारा वाहिनी में दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके एवं उनके परिवार के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस दौरान मुख्य आरक्षी प्रकाश चंद्र परगाई द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया।

इसके उपरांत मासिक सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए सर्वप्रथम सूबेदार सैन्य सहायक द्वारा पिछले माह आयोजित सैनिक सम्मेलन में कार्मिकों द्वारा रखी गई समस्याओं एवं सुझावों तथा उनके संबंध में की गई कार्यवाही से सभी को अवगत कराया गया।

तत्पश्चात सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सम्मेलन के दौरान महोदय द्वारा सभी कर्मियों को अपने टर्न आउट पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान माह अगस्त 2026 में उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान करने वाले कर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ” के रूप में चयनित कर का0 3636 विमल यादव व का0 3854 भोपाल सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अंत में सेनानायक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ करने तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर श्री वीर सिंह उपसेनानायक, श्री बलजीत सिंह भाकुनी सहायक सेनानायक, श्री अजय कुमार आर्य शिविरपाल, श्री पलविंदर सिंह आर0आई0 दूरसंचार,श्री गोविन्द सिंह दलनायक, श्री नवीन पटेलिया दलनायक, श्री नरेश चंद्र पाण्डे दलनायक, श्री दान सिंह दलनायक, श्री राजेंद्र प्रसाद प्रभारी दलनायक, श्री जोगेंद्र सिंह आशुलिपिक,श्री केशर सिंह प्रधानलिपिक,श्री योगेन्द्र सिंह अधिकारी सूब सैन्य सहायक, श्रीमती ऋतू राणा आँकिक एवं अन्य अधि/कर्म0 उपस्थित रहे।

Address

Bailparao
Nainital
263140

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IRB FIRST Uttarakhand Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to IRB FIRST Uttarakhand Police:

Shortcuts

Share