SDM Nalagarh

Call Directions

SDM Nalagarh This is the official page of SDM Nalagarh is created for the purpose of dissemination of information regarding the issues of larger Public Interest.

19/09/2026

📢 विशेष जन-सूचना | 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना'

नालागढ़ उप-मंडल के समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता है कि 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना' (अंतिम चरण) के अंतर्गत आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि कल, रविवार 20 सितंबर 2026 निर्धारित है।

इसीलिए नागरिकों की सुविधा एवं समय पर आवश्यक दस्तावेज (जैसे आय प्रमाण पत्र, भूमि प्रमाण पत्र आदि) उपलब्ध कराने हेतु माननीय उपायुक्त सोलन के निर्देशानुसार कल (रविवार) को भी उप-मंडल नालागढ़ के संबंधित सरकारी कार्यालय पूरी तरह से कार्य करेंगे।
🏢 कल खुले रहने वाले कार्यालय एवं केंद्र:
▪️ तहसील एवं उप-तहसील कार्यालय (तहसीलदार / नायब तहसीलदार)
▪️ पटवारखाना (पटवारी / ग्राम राजस्व अधिकारी)
▪️ ग्राम पंचायत (पंचायत सचिव)
▪️ आंगनबाड़ी केंद्र (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता)

👉 अतः सभी पात्र लाभार्थी कल ही अपने नजदीकी कार्यालय जाकर आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त करें और अंतिम तिथि से पूर्व उक्त स्कीम के योजना के राहत अपना आवेदन संबंधित ग्राम पंचायत / संबंधित समिति के समक्ष अनिवार्य रूप से जमा करवाएं।

जारीकर्ता:
नरेंद्र कुमार आहलूवालिया
उप-मंडलाधिकारी (ना०), नालागढ़, जिला सोलन (हि०प्र०)

🎓 बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ: तकनीक का सही उपयोग करें और नशे से दूर रहें - एसडीएम नालागढ़आज दिनांक 16-09-2026 को दि...
16/09/2026

🎓 बाल विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ: तकनीक का सही उपयोग करें और नशे से दूर रहें - एसडीएम नालागढ़

आज दिनांक 16-09-2026 को दिल्ली पब्लिक स्कूल (न्यू नालागढ़) में हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस' का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी (ना०) नालागढ़ श्री नरेंद्र कुमार आहलूवालिया द्वारा बतौर मुख्य अतिथि किया गया। इस कार्यक्रम में नालागढ़ ब्लॉक के 42 स्कूलों के 464 मेधावी विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड एवं क्विज प्रतियोगिताओं के लिए उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया है।

तकनीक एवं वैज्ञानिक सोच पर जोर:
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसडीएम नालागढ़ ने कहा कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), मोबाइल और डिजिटल तकनीक के इस दौर में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के अनावश्यक इस्तेमाल से बचकर तकनीक का उपयोग ज्ञानवर्धन और रचनात्मकता के लिए करना चाहिए। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान एवं तकनीकी मॉडलों का निरीक्षण कर उनकी नवीन सोच की प्रशंसा की।

'चिट्टा मुक्त हिमाचल' अभियान एवं शपथ:
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (नाo) नालागढ़ ने विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार के 'चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान' के प्रति जागरूक किया तथा उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों को स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, विज्ञान, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपने जीवन में अपनाकर नशामुक्त और सशक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनें।

कार्यक्रम के दौरान संजोए गए कुछ चित्र आपके साथ सांझा किए जा रहे है |

सदैव आपकी सेवा में तत्पर नालागढ़ प्रशासन |

उपमंडलाधिकारी (ना०) श्री नरेंद्र कुमार आहलुवालिया ने किया ग्राम पंचायत मनलोगकलां, चमदार और बहेड़ी का दौरा; आपदा प्रभावित...
10/09/2026

उपमंडलाधिकारी (ना०) श्री नरेंद्र कुमार आहलुवालिया ने किया ग्राम पंचायत मनलोगकलां, चमदार और बहेड़ी का दौरा; आपदा प्रभावितों से की वार्तालाप

आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को उपमंडलाधिकारी (ना०) नालागढ़, श्री नरेंद्र कुमार आहलुवालिया ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनलोगकलां, चमदार तथा ग्राम पंचायत बहेड़ीका सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2023, 2025 एवम् इस वर्ष में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
दौरे के दौरान एसडीएम ने आपदा प्रभावित मकान मालिकों एवं स्थानीय ग्रामीणों से सीधे वार्तालाप कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।
श्री आहलूवालिया ने प्रभावितों से विशेष आग्रह किया कि प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें आबंटित की गई राहत राशि का उपयोग शीघ्र अति शीघ्र अपने मकानों के पुनर्निर्माण में करें, ताकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित एवं स्थायी छत मिल सके। निरीक्षण के दौरान प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

नालागढ़ प्रशासन पीड़ित परिवारों के घर द्वार हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा संकट की घड़ी में सदैव उनके साथ है l

धन्यवाद,
नालागढ़ प्रशासन l

📢 नालागढ़-शिमला मार्ग पर भूस्खलन व कृत्रिम झील का उपमंडलाधिकारी (ना.) नालागढ़ श्री नरेंद्र कुमार आहलुवालिया ने किया निरी...
07/09/2026

📢 नालागढ़-शिमला मार्ग पर भूस्खलन व कृत्रिम झील का उपमंडलाधिकारी (ना.) नालागढ़ श्री नरेंद्र कुमार आहलुवालिया ने किया निरीक्षण; पानी की निकासी तेज, यातायात बहाल

उपमंडलाधिकारी (ना०) नालागढ़ श्री नरेंद्र कुमार आहलुवालिया ने आज नालागढ़-शिमला (वाया रामशहर) मार्ग पर कुम्हारहट्टी के समीप भूस्खलन के कारण चिकनी खड्ड के प्राकृतिक जल बहाव में उत्पन्न अवरोध से बनी कृत्रिम झील जैसी स्थिति का कुमारहट्टी से लेकर गुरुकुंड तक दौरा कर विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पूर्व में की गई व्यवस्था से पानी की पर्याप्त निकासी नहीं हो पा रही थी। एकत्रित पानी के जल स्तर को शीघ्र कम करने के लिए निकासी मार्ग को और चौड़ा कर दिया गया है, जिससे पानी का बहाव तेजी से शुरू हो चुका है और आगामी दो दिनों में जल स्तर में काफी कमी आने की संभावना है l

इसके अतिरिक्त, उपमंडलाधिकारी (ना.) नालागढ़ ने मौके पर उपस्थित राजस्व पटवारी को जलभराव से प्रभावित हुई निजी भूमि तथा भूमि स्वामियों की विस्तृत रिपोर्ट अविलंब तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित लोगों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार त्वरित राहत व वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

एसडीएम नालागढ़ द्वारा अवगत करवाया गया कि नालागढ़-शिमला (वाया रामशहर) मार्ग को छोटे एवं बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है फिर भी एसडीएम नरेंद्र कुमार आहलुवालिया ने स्थानीय निवासियों व वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रभावित क्षेत्र से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें तथा फिलहाल भारी वाहनों की अनावश्यक आवाजाही से बचें।

नालागढ़ प्रशासन l

शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड एवं किण्विन कंपनी से संबंधित मामलों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकआज उपायुक्त सोलन मन...
05/09/2026

शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड एवं किण्विन कंपनी से संबंधित मामलों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

आज उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में ग्रामीणों एवं कंपनी प्रबंधन के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बाबा ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य, पेयजल एवं पर्यावरण संबंधी चिंताओं को प्रमुखता से उठाते हुए इनके शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने ग्रामीणों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए वैज्ञानिक स्वास्थ्य जांच, पेयजल एवं पर्यावरणीय नमूनों की नियमित जांच तथा कंपनी के संचालन की निगरानी को लेकर संबंधित विभागों एवं कंपनी प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच एवं निगरानी के आधार पर सामने आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र अहलूवालिया ने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न शिकायतों एवं पूर्व में लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा करते हुए प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई से अवगत करवाया तथा बैठक का संचालन किया।

बैठक के दौरान शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड से संबंधित मामले के न्यायालय में विचाराधीन होने की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने अवगत करवाया कि उक्त मामले में आगामी न्यायालयीन आदेशों के अनुसार ही आगे की कार्रवाई एवं निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, ग्रामीणों की स्वास्थ्य, पेयजल एवं पर्यावरण संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों द्वारा अपने स्तर पर आवश्यक जांच एवं निगरानी जारी रखी जाएगी।
ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित निगरानी, वैज्ञानिक जांच एवं विभागीय कार्रवाई जारी रखी जाएगी, जबकि शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड से संबंधित न्यायालयीन मामले में आगे की कार्रवाई माननीय न्यायालय के आगामी आदेशों के अनुरूप की जाएगी।

जनस्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण एवं स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

जारीकर्ता
उपमंडलाधिकारी (नागरिक),
नालागढ़, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश)|

05/09/2026

🚗 📢 कुमारहट्टी-मित्तियां मार्ग अपडेट: यातायात शुरू, बारिश के कारण फिसलन का खतरा—सावधानी से करें सफर

आमजन को सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 05.09.2026 को माननीय उपायुक्त महोदय, सोलन श्री मनमोहन शर्मा जी के साथ श्री विनोद धीमान जी, पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा कुमारहट्टी-मित्तियां मार्ग का स्थलीय दौरा एवं निरीक्षण किया गया। प्रशासन के निरंतर एवं कड़े प्रयासों के फलस्वरूप उक्त मार्ग को दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।

विशेष सुरक्षा अपील:
क्षेत्र में हुई हल्की बारिश के कारण सड़क पर मिट्टी गीली हो गई है, जिससे विशेषकर दोपहिया वाहनों के लिए फिसलने का खतरा बना हुआ है। अतः आप सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस मार्ग पर यात्रा करते समय अत्यंत सतर्कता बरतें, वाहनों की गति नियंत्रित रखें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव समर्पित नालागढ़ प्रशासन

जारीकर्ता:
नरेंद्र कुमार आहलूवालिया,
उपमंडलाधिकारी (ना०), नालागढ़

05/09/2026

🚨 राहत भरी खबर: चिकनी खड्ड से पानी की निकासी शुरू, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

आमजन को सूचित किया जाता है कि कुमारहट्टी स्थित चिकनी खड्ड में बनी कृत्रिम झील (Artificial Lake) से जलभराव की निकासी के लिए नालागढ़ प्रशासन द्वारा जो वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी, उससे पानी की निकासी सफलतापूर्वक शुरू हो चुकी है।

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, अतः किसी भी नागरिक को घबराने या पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है।

फिर भी आप सभी नागरिकों से विनम्र निवेदन है कि चिकनी खड्ड से उचित दूरी बनाए रखें तथा अपने आसपास के लोगों को भी खड्ड के पास न जाने के लिए सचेत करें।

आपकी सुरक्षा नालागढ़ प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता एवं जिम्मेदारी है।
नीचे पानी की निकासी का वीडियो आपकी जानकारी के लिए आपके साथ सांझा किया जा रहा है |

सुरक्षित रहें, सतर्क रहें!
जारीकर्ता:
नरेंद्र कुमार आहलूवालिया,
उपमंडलाधिकारी (ना०), नालागढ़

🚨 नालागढ़ के कुम्हारहट्टी में भूस्खलन के बाद जनसुरक्षा के दृष्टिगत 5 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी का आदेश |
04/09/2026

🚨 नालागढ़ के कुम्हारहट्टी में भूस्खलन के बाद जनसुरक्षा के दृष्टिगत 5 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी का आदेश |

📢 आपातकालीन सुरक्षा एवं यातायात अलर्ट - नवीनतम स्थिति (Latest Update)आमजन को सूचित किया जाता है कि कुमारहट्टी स्थित चिकन...
04/09/2026

📢 आपातकालीन सुरक्षा एवं यातायात अलर्ट - नवीनतम स्थिति (Latest Update)
आमजन को सूचित किया जाता है कि कुमारहट्टी स्थित चिकनी खड्ड में भारी भूस्खलन के कारण बनी कृत्रिम झील (Artificial Lake) में जमा पानी की निकासी के लिए नालागढ़ प्रशासन के माध्यम से आज एक वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि झील में अत्यधिक जल भराव न हो तथा लगातार जमा हो रहे पानी की निकासी वैकल्पिक मार्ग से कुछ ही समय में प्रारंभ हो जाएगी।

इसके अतिरिक्त, नालागढ़-रामशहर मार्ग पर कल दोपहर बाद से छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही पुनः सुचारू करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। तब तक नालागढ़ से रामशहर जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु नालागढ़ से नायरा पेट्रोल पंप कुमारहट्टी तक तथा उससे आगे रामशहर तक परिवहन विभाग द्वारा बस सेवा संचालित की जा रही है।

नालागढ़ प्रशासन आप सभी प्रबुद्ध नागरिकों से अपेक्षा करता है कि इस दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें, चिकनी खड्ड के आसपास के क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा अपने आसपास के लोगों को भी वर्तमान स्थिति के प्रति जागरूक एवं सूचित रखें।

आपका सहयोग ही आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त है इसीलिए आपेक्षित है |

जारीकर्ता:
नरेंद्र कुमार आहलूवालिया,
उपमंडलाधिकारी (ना०), नालागढ़

04/09/2026

📢 आपातकालीन सुरक्षा अलर्ट - नवीनतम अपडेट

आमजन को सूचित किया जाता है कि दिनांक 03.09.2026 को कुमारहट्टी-मित्तियां मार्ग (होटल होमटाउन रिसॉर्ट के पास) पर भारी भूस्खलन के कारण चिकनी खड्ड के प्राकृतिक बहाव के अवरुद्ध होने से बनी कृत्रिम झील (Artificial Lake) की स्थिति का उपमंडलाधिकारी (ना०) नालागढ़, अधिशाषी अभियंता (लोक निर्माण विभाग), तहसीलदार नालागढ़ तथा NDRF की टीम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया।

मौके पर बनी कृत्रिम झील को पुनः प्राकृतिक बहाव में परिवर्तित (पूर्वावस्था में लाने) करने के लिए भारी मशीनरी लगाकर पानी की सुरक्षित निकासी के हर संभव प्रयास युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत साथ लगते घरों को खाली करवा लिया गया है तथा प्रभावित परिवारों को स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सहायता व राहत सामग्री प्रदान की जा रही है।

मलबे का यह बांध अचानक टूटने से निचले इलाकों में फ़्लैश फ्लड (अचानक तीव्र बाढ़) की आशंका है। अतः स्थानीय प्रशासन आप सभी नागरिकों से पुनः अपील करता है कि चिकनी खड्ड के आसपास या तटीय क्षेत्रों में जाने से पूरी तरह बचें। निचले इलाकों में रह रहे सभी लोग पूर्ण सतर्कता बरतें और किसी भी आपातकालीन स्थिति या जलस्तर में बदलाव दिखने पर तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।

सुरक्षित रहें, सतर्क रहें!

जारीकर्ता:
उप-मंडलाधिकारी (नागरिक), नालागढ़

Address

Nalagarh
174101

Telephone

01795223024

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SDM Nalagarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share