05/06/2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने सभी लोगों से अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
आइए, प्रकृति संरक्षण के इस संकल्प में सहभागी बनें और हरित बिहार के निर्माण में अपना योगदान दें।
Samrat Choudhary
Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar
05/06/2026
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत जिला पदाधिकारी , नालंदा द्वारा द्वितीय अपील से संबंधित 14 मामलों की सुनवाई की गई ।
--------------------------------
05 जून 2026
--------------------------------
लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में ,श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी ,नालन्दा द्वारा आज 14 मामलों की सुनवाई की गई।
इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक आदेश दिए गये।
परिवादी विमलेश कुमार द्वारा दर्ज शिकायत हलका कर्मचारी पर कार्रवाई करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादित किया गया।
परिवादी रविन्द्र प्रसाद द्वारा दर्ज शिकायत रास्ता अवरुद्ध करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादित किया गया।
परिवादी सर्वोत्तम कुमार द्वारा दर्ज शिकायत परिवादी के हिस्से का जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर परिमार्जन करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादित किया गया।
परिवादी राजेश सिंह द्वारा दर्ज शिकायत तार पोल बोरिंग तक पहुंचाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादित किया गया।
परिवादी शिवकांत सिंह द्वारा दर्ज शिकायत बिजली का पोल हटाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु सुनवाई कि तिथि आगे अग्रसारित किया गया।
परिवादी मृत्युंजय कुमार द्वारा दर्ज शिकायत अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।
परिवादी मनोज कुमार द्वारा दर्ज शिकायत उच्च न्यायालय के आदेश के द्वारा रोक लगाने के बाबजूद जमाबंदी कायम करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।
परिवाद आशुतोष सिंह द्वारा दर्ज शिकायत शैल कुमारी देवी के नाम से जमाबंदी हटाते हुए आशुतोष सिंह के नाम से कायम करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।
परिवादी घनश्याम यादव द्वारा दर्ज शिकायत आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।
परिवादी रणजीत कुमार द्वारा दर्ज शिकायत जलश्रोत भूमि को अतिक्रमण कर नगर निगम द्वारा रोड ढलाई करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु सुनवाई कि तिथि आगे अग्रसारित किया गया।
परिवादी मनीष कुमार द्वारा दर्ज शिकायत सड़क एवं नाली निर्माण से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया ।
परिवादी रवि शंकर कुमार द्वारा दर्ज शिकायत रैयती भूमि के शांतिपूर्ण कब्जा को बाधित कर विद्युत संचरण के आपत्ति से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु सुनवाई कि तिथि आगे अग्रसारित किया गया ।
परिवादी अमित कुमार द्वारा दर्ज शिकायत अतिक्रमण करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।
परिवादी राम नरेश सिंह द्वारा दर्ज शिकायत परिमार्जन से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।
इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
05/06/2026
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
05/06/2026
विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन
नालंदा, बिहार | दिनांक: 07 जून 2026
विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर फिटनेस, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु RB+2 High School, नालंदा में प्रातः 6:00 बजे साइकिल रैली एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम जिला प्रशासन नालन्दा , Fit India Movement एवं Khelo India के तत्वावधान में Khelo India Centre Rugby Nalanda द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रहेगी। आयोजन का उद्देश्य साइकिलिंग को एक स्वस्थ, पर्यावरण-अनुकूल एवं किफायती परिवहन माध्यम के रूप में बढ़ावा देना तथा लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना है।
सभी खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा फिट और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
स्थान: RB+2 High School, Nalanda, Bihar
समय: प्रातः 6:00 बजे
आयोजक:
जिला प्रशासन नालंदा
फिट इंडिया मूवमेंट
खेलो इंडिया
खेलो इंडिया सेंटर रग्बी नालंदा
"साइकिल चलाएँ – फिट रहें, स्वस्थ रहें, भारत को सशक्त बनाएँ।" 🚴🇮🇳
https://fitindia.gov.in/world-bicycle-day
Register here
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
fitindia.gov.in
05/06/2026
प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
----------------
दिनांक- 17.05.2026 से 15.06.2026 तक राजगीर में विश्वप्रसिद्ध मलमास मेला संचालित है।
श्री कुंदन कुमार , जिला पदाधिकारी , नालंदा के निदेशानुसार सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा मेला थाना क्षेत्र एवं ब्रह्म कुंड परिसर राजगीर कंट्रोल रूम में खोया-पाया केन्द्र का संचालन किया जा रहा है।
खोया-पाया केन्द्र में दिनांक 04.05.2026 तक मेला में आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा अपने परिवारजनों / प्रियजनों के गुमशुदगी संबंधी कुल 578 मामले दर्ज कराया गया है ।जिसमें गुमशुदा बच्चों की संख्या 186, महिलाओं की संख्या-307 तथा पुरूषों की संख्या 85 है। जिसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मियों / पदाधिकारियों के माध्यम से सभी 578 गुमशुदा लोगों को उनके परिवारजनों / प्रियजनों से मिला दिया गया है।
राजकीय राजगीर मलमास मेला 2026 के शुभ अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के सहायतार्थ जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन 24 X 7 सदैव तत्पर है ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
05/06/2026
विश्व पर्यावरण दिवस
आइए, प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लें। अधिकाधिक पौधरोपण करें, जल स्रोतों को बचाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करें।
Samrat Choudhary
Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar
05/06/2026
संपूर्ण क्रांति दिवस
संपूर्ण क्रांति के प्रणेता, भारत रत्न से सम्मानित लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को शत्-शत् नमन।