Tehri Ayurveda

Directions Website

Tehri Ayurveda page for Public activities of Ayurveda department of tehri

आयुष एवं आयुष शिक्षा , पंचायती राज, आपदा प्रबंधन मंत्री माननीय श्री मदन कौशिक जी का टिहरी गढ़वाल जनपद में भ्रमण कार्यक्र...
26/04/2026

आयुष एवं आयुष शिक्षा , पंचायती राज, आपदा प्रबंधन मंत्री माननीय श्री मदन कौशिक जी का टिहरी गढ़वाल जनपद में भ्रमण कार्यक्रम पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ सुभाष चंद एवं विभाग की पूरी टीम द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

*रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा टिहरी एवं People Association for Scientific Education Trust Rishikesh के द्वारा आदरणीय जिला आयुर...
28/03/2026

*रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा टिहरी एवं People Association for Scientific Education Trust Rishikesh के द्वारा आदरणीय जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी महोदय एवं अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी महोदया के मार्गदर्शन में आयुर्वेदिक विभाग द्वारा दिनाँक 25/3/026 को ग्राम. आगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया l जिसमें ग्राम आगर एवं उनके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के रोगियों ने शिविर का लाभ प्राप्त किया l शिविर में विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श,दवा वितरण एवं निःशुल्क खून आदि की जांच की गई lशिविर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर नरेंद्र नगर से टीम में श्री दिनेश चंद्र सती (जिला फार्मसि अधि.),श्री कैलाश प्रसाद भट्ट (फार्मसि अधि.),श्रीमती कुसुम भंडारी(स्टाफ नर्स),श्रीमती पूनम बिष्ट (स्टाफ नर्स) श्री हुकुम सिंह नेगी (वार्ड बॉय) राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हिंडोला खाल से डॉ अदिति शर्मा (प्रभारी चिकित्सा अधि.) एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय देवलधार से श्री वीर पाल सिंह जी ने पूर्ण मनोयोग से कार्य किया तथा शिविर को सफ़ल बनाया l विशेष रूप से श्री A N Dubey सर (अध्यक्ष PAFS) एवं श्री Kandari सर का धन्यवाद*

25/02/2026
नई टिहरी स्थित जिला चिकित्सालय , बौराड़ी में जिलाधिकारी महोदया द्वारा आयुष विंग के नवीन पंचकर्म यूनिट का उद्घाटन किया गया...
20/02/2026

नई टिहरी स्थित जिला चिकित्सालय , बौराड़ी में जिलाधिकारी महोदया द्वारा आयुष विंग के नवीन पंचकर्म यूनिट का उद्घाटन किया गया जिसके पश्चात अब और उत्कृष्ट रूप से आम जन को आयुर्वेद , पंचकर्म योग आदि समस्त चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी |

*आयुष्मान आरोग्य मंदिर नरेंद्रनगर में दिनांक 2/12/25 को   ब्लॉक नरेंद्रनगर (फ़कोट) के 07 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का आशा रिफ...
06/12/2025

*आयुष्मान आरोग्य मंदिर नरेंद्रनगर में दिनांक 2/12/25 को ब्लॉक नरेंद्रनगर (फ़कोट) के 07 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का आशा रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आम_ ढालवाला ,दिउली, जाजल , भांगला , गूलर , सौंदी एवं नरेंद्रनगर से आशा कार्यकर्त्रियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी महोदया वंदना मैम द्वारा की गई* *नोडल अधिकारी डॉ आनंद श्रीवास्तव जी का भी मार्गदर्शन रहा*।
*कार्यक्रम में डॉ सुषमा चौधरी , डॉ शशि जोशी,डॉ राजेन्द्र पुंडीर , डॉ स्नेह कपिल, डॉ सुरभि शर्मा श्री दिनेश चंद्र सती जी आदि ने अपने अपने व्याख्यान आशा बहनों को दिए। कार्यक्रम में डॉ अदिति शर्मा द्वारा भी योगदान दिया।आशा रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर नरेंद्रनगर के समस्त स्टाफ श्रीमती कुसुम लता भंडारी ,श्री सतीश चंद्र,श्री हुकम सिंह नेगी एवं श्री द्वारिका प्रसाद जोशी जी द्वारा पूर्ण मनोयोग से कार्य किया गया*।

*श्री मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले 2025  का शुभारंभ दिनांक 27/10/25 को नरेंद्रनगर में हुआ। इस नौ दिवसीय(27/10/25 ...
31/10/2025

*श्री मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले 2025 का शुभारंभ दिनांक 27/10/25 को नरेंद्रनगर में हुआ। इस नौ दिवसीय(27/10/25 से 4/11/25 तक) मेले में आयुर्वेदिक विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा स्टॉल प्रदर्शित किया गया है , जिसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी तथा माननीय वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी द्वारा द्वीप प्रज्वलित एवं रिबन काट कर किया गया। विभागीय स्टाल पर निशुल्क चिकित्सा शिविर तथा विभिन्न आयुर्वेदिक विशेषता जैसे नाड़ी परीक्षण,नाड़ी तरंगिनि द्वारा नाड़ी परीक्षण,शल्य चिकित्सा,मर्म चिकित्सा , आयुर्वेदिक दिनचर्या, ऋतुचर्या , योग आदि के विषय में जनमानस को लाभ पहुंचाया जा रहा है*। *विभागीय स्टाल के सफल संचालन हेतु समस्त स्टाफ द्वारा सहयोग एवं आदरणीय जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी महोदय सर एवं अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी महोदया मैम द्वारा समय समय पर मार्गदर्शन एवं निर्देश दिए जा रहे हैं*।🙏

Address

Narendranagar, Tehri Garhwal
Narendranagar
249175

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tehri Ayurveda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share