25/09/2026
जिला परिषद कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह के अवसर पर…
जिला परिषद के नवीन अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समस्त सम्मानित सदस्यों के साथ बिताया गया यह आत्मीय समय सदैव स्मरणीय रहेगा। पद और जिम्मेदारियाँ बदलती रहती हैं, लेकिन आपसी स्नेह, सम्मान और अपनापन हमेशा बना रहना चाहिए।
नवीन अध्यक्ष महोदय एवं सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आशा है कि आप सभी मिलकर जिला परिषद को जनसेवा, विकास और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम बनाएँगे।
हमारे कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग, स्नेह और सम्मान के लिए जिला परिषद परिवार के प्रत्येक सदस्य का हृदय से आभार।
नई जिम्मेदारियों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
आप सभी का कार्यकाल जनहित और विकास के नए आयाम स्थापित करे।
“पद आते-जाते रहते हैं, रिश्ते और अपनापन हमेशा बने रहते हैं।”
🙏🌹