14/05/2021
मामा शब्द का अर्थ पता है उसमें दो माँ आती है तब मामा बनता है और आज हमने हमारे छोटे मामा को खो दिया, मेरे मामा दिनेश पटेल भी इस लचर सिस्टम, कालाबाजारी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए, बचपन से जब मैं अपनी मां के साथ मामा के घर जाता था तो वहां से अब तक मुझे अटूट प्यार मिला, मामा एक नेक इंसान के साथ साथ भगवान के अनन्य भक्त भी थे कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने यहां पर भगवत गीता का पाठ भी करवाया था और उस भगवती गीता में यही कहा गया है की इंसान सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए ना जिए वह दूसरों की मदद भी करें इससे बड़ा पुण्य कुछ नहीं होता यह तो रही मेरे मामा की बात जिनको मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा
लेकिन इस लचर सिस्टम ने कई लोगों की जान ली उनमें से मेरे मामा भी एक हैं आखिरकार मेरी नजरों में यह सिस्टम पहले से ही फेल था अब तो यह सिस्टम ,कालाबाजारी और भ्रष्टाचार की भेंट भी कि चड चुका है कोरोना काल के दौर मैं मेने कई बार अपने सोशल मीडिया पर कई लेख लिखे जिनके जरिए में सिर्फ यही चाह रहा था कि किसी भी तरीके से मेरा लचर सिस्टम ठीक हो जाए लेकिन मैंने भी लचर सिस्टम के सामने अपनों को खो दिया अब तो मुझे सिर्फ लगने लगा है कि हॉस्पिटल्स से अच्छा है कि आप घर में ही मर जाएं मैं ऐसा इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि आज मैंने अपना कोई खोया है हम हॉस्पिटल जाते हैं उम्मीद रहती है कि हम जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएंगे लेकिन आए दिन खबरों को देखते हुए लगने लगा है कि सिस्टम के अंदर कालाबाजारी और भ्रष्टाचार अपनी मजबूत जड़े बना चुका है ताजा मामला हमारे जबलपुर का ही है जहां पर सिस्टम का एक व्यक्ति लाखों फर्जी इंजेक्शन बेच चुका है हजारों लोगों की उस व्यक्ति ने जान ले ली ऐसा नहीं कि यह अकेले हैं इस तरीके के सिस्टम के कई सब्सीट्यूट आप लोगों के आसपास में घूम रहे हैं उम्मीद होती है कि किसी भी तरीके से हम इसे सुधार सकें लेकिन यह लचर सिस्टम अब सुधरने वाला नहीं है मुझे शर्म आती है मेरे प्रदेश के उन तमाम नेताओं पर जो बड़ी-बड़ी बातें किया करते हैं और कहते हैं कि जल्द से जल्द इस महामारी को दौर से हम निकल जाएंगे, यह तो सबको पता है कि महामारी का दौर है इसके बाद में खुशहाली आएगी ,लेकिन आप गद्दी पर बैठ कर क्या कर रहे हैं, इस कोरोना काल में सिस्टम आपने सिर्फ पैसे कमाना ही सीखा हैं सिस्टम का हर वह व्यक्ति जो पैसे कमाने के लिए बना है उसके लिए कोरोना काल एक भव्य आयोजन के रूप में आया है मैं पूरे देश की बात कर रहा हूं जहां पर दिल दहला देने वाली खबरें हर दिन आती हैं किसी ने अपने बेटे को खो दिया किसी ने अपने पति को खो दिया किसी ने अपना मित्र