08/10/2026
आज से दो वर्ष पहले हरियाणा की जनता ने भाजपा को लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर देकर एक नया इतिहास रचा था। 🙏
इस जनविश्वास के लिए हरियाणा के सभी जनता-जनार्दन का हृदय से आभार।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के भाव के साथ हरियाणा के विकास और जनसेवा को निरंतर गति दे रही है।
हरियाणा की प्रगति, प्रदेशवासियों की खुशहाली और युवाओं, किसानों, महिलाओं व गरीब परिवारों के सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्यरत है।
यह केवल सरकार के दो वर्ष नहीं, बल्कि हरियाणा की जनता के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद के दो वर्ष हैं।
हरियाणा के मेरे परिवारजनों को कोटि-कोटि धन्यवाद।
आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
हरियाणा की सेवा का यह सफर यूं ही नॉनस्टॉप जारी रहेगा।