जनता की आवाज़, अब सीधे सुनवाई
सांसद एड. चन्द्र शेखर आजाद
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from सांसद एड. चन्द्र शेखर आजाद, Political organisation, Delhi, New Delhi.
12/04/2026
मेरे बहुजन समाज के स्वाभिमानी लोगों, दो दिन बाद 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषितों-वंचितों एवं महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न परम पूज्य डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती है। इस ऐतिहासिक दिन का हम सभी को बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
हमारे लोग अपने-अपने तरीके से अपने भगवान ,परम पूज्य बाबा साहेब की जयंती मनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी जा रही हैं। यह लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। यह हिटलरशाही मानसिकता का प्रतीक है, जिसे हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
ऐसे में आप सभी से अपील है कि आज से लेकर 14 अप्रैल तक अपने-अपने घरों को ससम्मान सजाएँ और लगातार तीन दिनों तक हर शाम दीप जलाएँ। यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान और चेतना का प्रतीक होगा।
साथ ही अपने बच्चों को परम पूज्य बाबा साहेब और राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फुले जी,छत्रपति साहू जी महाराज व अन्य महापुरुषों के संघर्ष, विचार और उनके महान योगदान के बारे में अवश्य बताएं क्योंकि यही हमारी असली ताकत है।
जय भीम! जय महात्मा फुले!
12/04/2026
आप सभी सादर आमंत्रित हैं 🙏🙏
भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले जी एवं परम् पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित "पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन" का आयोजन किया जा रहा है।
आइए, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और भाईचारे के लिए एकजुट हों और 13 अप्रैल को अपनी ताकत मजबूती से दिखाएँ।
🗓 दिनांक: 13 अप्रैल 2026
🕐 समय: सुबह 10:00 बजे
📍 स्थान: अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
🌟 मुख्य अतिथि:
माननीय एडवोकेट चन्द्र शेखर आज़ाद
सांसद – लोकसभा (नगीना, उ.प्र.)
संस्थापक – भीम आर्मी भारत एकता मिशन
राष्ट्रीय अध्यक्ष – आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
्रैल_चलो_लखनऊ
14 अप्रैल 2026, परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के लिए महत्वपूर्ण संदेश !
09/04/2026
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हैजरपुर में 23 वर्षीय प्रशांत सैनी के साथ हुई घटना अत्यंत दुखद, दंडनीय और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली है।
22 मार्च की रात रिश्तेदारी से घर लौट रहे प्रशांत की एक स्कूटी से हल्की टक्कर हो गई। इंसानियत दिखाते हुए वह मदद करने के लिए रुके, लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ ने उन्हें ही दोषी ठहराते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने साजिशन उन्हें अपने घर ले जाकर खंभे से बांध दिया और इतनी बर्बरता से पीटा कि उनकी पसलियां और कई हड्डियां तक तोड़ दी गईं। यह घटना भीड़तंत्र और अमानवीयता की चरम सीमा है।
उपचार के दौरान मेरठ में 25 मार्च को प्रशांत की मृत्यु हो गई। यह सीधी-सीधी हत्या है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
आज पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दर्द साझा किया, उन्हें ढांढस बंधाया और हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
07/04/2026
आप सभी सादर आमंत्रित हैं 🙏🙏
भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले जी एवं परम् पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित "पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन" का आयोजन किया जा रहा है।
आइए, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और भाईचारे के लिए एकजुट हों और 13 अप्रैल को अपनी ताकत मजबूती से दिखाएँ।
🗓 दिनांक: 13 अप्रैल 2026
🕐 समय: सुबह 10:00 बजे
📍 स्थान: अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
🌟 मुख्य अतिथि:
माननीय एडवोकेट चन्द्र शेखर आज़ाद
सांसद – लोकसभा (नगीना, उ.प्र.)
संस्थापक – भीम आर्मी भारत एकता मिशन
राष्ट्रीय अध्यक्ष – आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
्रैल_चलो_लखनऊ
07/04/2026
आज जनपद बिजनौर में विकास भवन सभागार में आयोजित DISHA बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद चंद्र शेखर आजाद जी ने अपने संसदीय क्षेत्र नगीना के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की तथा जनता की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की।
साथ ही, जनपद में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आमजन तक पहुँचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।
अंबेडकर जयंती पर अनुमति को लेकर सांसद चंद्र शेखर आजाद का सरकार से सवाल-सम्मान या सिर्फ दिखावा?
04/04/2026
जाकर रण में ललकारी थी,
वह तो झांसी की झलकारी थी।
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी वीरांगना माता झलकारी बाई जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Culinary Team
Attire
Website
Address
Delhi
New Delhi
