30/01/2026
तो यह एक बिटिया, बहन है जिसका नाम शायद रिद्धिमा शर्मा या राधिका शर्मा है। जिसका झुकाव आजकल कट्टर धार्मिक सोच वाला हो रखा है। इसने जाहरवीर/जाहिर पीर गोगाजी महाराज के मंदिर जा कर कुछ धर्म संबंधित सवाल उठाए हैं।
इसको शायद मालूम नहीं कि राजस्थान की संस्कृति सांझी संस्कृति है, इसमें अपनायत के अलावा इंसानियत और खून के रिश्ते भी हैं। कायमखानी समुदाय पूजा पद्धति से भले ही मुस्लिम हैं पर उससे पहले वो हमारे भाई हैं।
कायमखानियों का देश सेवा में योगदान अतुलनीय है। देश के निर्माण और संरक्षण में कायमखानी सरदारों का कोई सानी नहीं। फिर चाहे वह फौज, कैवेलरी, पुलिस, चिकित्सा या विज्ञान कोई भी फील्ड हो!
आपको बताता चलूं, 1965, 1971 और कारगिल के युद्ध में शेखावाटी क्षेत्र के राजपूत, जाट और कायमखानी एक दूसरे से आगे बढ़कर पाकिस्तान के छक्के छुड़ा रहे थे। आज के समय भी शहीदों की लिस्टिंग होती है तो यहां के कायमखानी उसमें बहुत ऊपर होते हैं। हर एक दो महीने में कायमखानियों के यहां फौजी शहीद की लाश आती है।
हर व्यक्ति या किसी खास समाज को अंधभक्ति और कट्टरवाद के पैमाने पर तौलना मूर्खता है और उनके देश के प्रति बलिदानों का अपमान है।
देश के लिए जिनके घर से नाखून भी नहीं कटा वो कायमखानियों को उपदेश न ही दें तो ठीक है।
इसलिए गोगाजी महाराज के मंदिर को विषय बनाने से पहले अच्छे से विचार कर लें। न कुछ बदला है न कुछ बदलेगा, राजस्थान में रिश्ते भाईपे के हैं, धर्म बहुत छोटा विषय है।
Kayamkhani the warriors
14/06/2023
मार्शल कॉम कायमखानी के संस्थापक ( प्रथम पुरुष ) महाराजा करम सिंह चौहान उर्फ नवाब कायम खां जी चौहान की शहादत दिवस पर शत शत नमन 🙏🏻🙏🏻
05/10/2022
विजयदशमी के महामुहर्त पर महाराव शेखाजी के 589 वें जन्मदिवस की सभी मित्रों, बन्धुओं को अनेकानेक बधाइयाँ प्रेषित हैं ।
16/12/2021
हीरक जयंती समारोह से जुड़े साप्ताहिक कार्यक्रमों की सूची।
19/02/2021
राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के चुनावों में एडवोकेट जयदीप सिंह राठौड़ जो कि महासचिव पद हेतु उम्मीदवार है , पेज से जुड़े सभी वकील मित्रो से निवेदन है कि अपना और अपने मित्रजनो का वोट संघठित रूप से Jaideep Singh Rathore जी के पक्ष में डलवा कर भारी मतों से विजयी बनाये !! 🙏🙏
02/02/2021
मात्र 23 वर्ष की आयु में ग्राम: डाबड़ी धीर सिंह (जिला: झुंझुनू) की बेटी सुश्री सलोनी शेखावत को नवंबर 2020 में आयोजित ICAI की परीक्षा में उत्तीर्ण हो CA बनने पर हार्दिक शुभकानाएं।
CA सलोनी शेखावत पिता ठा. श्री चक्रवर्ती सिंह जी शेखावत और माताजी श्रीमती स्वरुप कँवर जी राठौड़ (रुणीजा - मेड़तिया) के साथ उदयपुर में निवास करती हैं. हम माता - पिता और सभी परिवार जनों को भी हार्दिक बधाई देते हैं.
CA सलोनी सभी युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं.
25/01/2021
Shri Arjun Singh Shekhawat को साहित्य और शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्मश्री से नवाजा गया। हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏻💐
22/12/2020
आज हमारे अग्रणी संगठन क्षत्रिय युवक संघ का 75वा स्थापना दिवस है। देश मे लोकतंत्र की नींव रखने के आसपास ही संघ की भी शुरुआत हुई, और तब से ये सिलसिला निरन्तर आगे बढ़ता आ रहा है। क्षत्रिय संस्कार शिक्षा के साथ ही संघ ने समय-समय पर समाज को अच्छे सामाजिक चिंतक और कुशल राजनेता भी दिए हैं। समय की मांग के हिसाब से समाज के हकों के लिए संघ द्वारा सफल आंदोलन भी पूर्व में किये गए हैं जो आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं ।
शुरुआती सरकारों के क्षत्रिय विरोधी रूख और साधनाभाव में हमारे सम्मानित पूर्वजों ने कठिन समय, दुर्गम राह, यातनाएं और वह सब कुछ झेला है जो आज के हम युवा सोच भी नहीं सकते। किंचित भी घबराये बिना कर्मयोग की राह पर चल कर समाज को सबल प्रदान करने वाले पूर्वजों को नमन और वर्तमान में सेवा देने वाले स्वयंसेवकों के प्रति हृदय से सम्मान।
वर्तमान समय मे संघ की प्रासंगिकता और आवश्यकता और अधिक है। आपाधापी और मिसिन्फॉर्मेशन के इस युग मे संघ एक उम्मीद की किरण है। इसी के साथ एकबार फिर सभी बंधुओं को संघ के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏
01/11/2020
Courtesy: Manoj Sharma Journalist