02/06/2026
संपर्क बढ़ेगा, सुविधाएं बढ़ेंगी, विकास आगे बढ़ेगा।
www.rashtriyalokdal.com (देश की खुशहाली का रास्ता खेत व खलिहान से होकर गुजरता है )
Welcome to the official page of Rashtriya Lok Dal (RLD), dedicated to farmers, laborers, and marginalized communities.Visit our website at www.rashtriyalokdal.com for more.
02/06/2026
संपर्क बढ़ेगा, सुविधाएं बढ़ेंगी, विकास आगे बढ़ेगा।
गाम सारा खड़ा है म्हारे चौधरी गेल…
02/06/2026
तेलंगाना स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह दिन उस लंबे लोकतांत्रिक संघर्ष और जनभावना का सम्मान करने का अवसर है, जिसके परिणामस्वरूप तेलंगाना राज्य का गठन हुआ। इस अवसर पर हमारे नेता तत्कालीन कैबिनेट मंत्री चौधरी अजित सिंह जी को भी स्मरण करना प्रासंगिक है, जिन्होंने तेलंगाना की मांग के समर्थन में दृढ़ता से अपनी बात रखी और आवश्यकता पड़ने पर केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा देने तक का रुख अपनाया।
तेलंगाना निरंतर विकास, समृद्धि और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही राष्ट्रीय लोक दल परिवार की कामना है।
01/06/2026
शाहदरा से खेकड़ा तक मेट्रो विस्तार प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रदेश सरकार की स्वीकृति के बाद यह परियोजना बागपत और आसपास के लाखों लोगों के लिए बेहतर, तेज़ और सुविधाजनक परिवहन का मार्ग प्रशस्त करेगी।
01/06/2026
बुढ़ाना में विकास की रफ्तार लगातार तेज़ हो रही है।
₹6 करोड़ की लागत से सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों को स्वीकृति मिलना क्षेत्र के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। साथ ही स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह जी के नाम पर बनने वाला द्वार क्षेत्र की पहचान और गौरव को नई ऊंचाई देगा। विकास, सम्मान और जनसेवा के संकल्प के साथ बुढ़ाना आगे बढ़ रहा है।
01/06/2026
पुख्ता इरादे, पुख्ता विकास
पुरकाजी की जनता से किया गया वादा निभाते हुए ₹58.73 लाख की लागत से सीसी रोड, नाली और इंटरलॉकिंग जैसे विकास कार्यों को धरातल पर उतारा गया। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।
स्थानीय सांसद श्री चंदन चौहान की उपस्थिति में बिजनौर की सरदारी ने, बिजनौर की जनता ने 2027 का लक्ष्य तय कर दिया है…हाथ उठाकर उस लक्ष्य पर मुहर लगा दी है।
बिजनौर का आलू बेल्जियम में कैसे कर रहा कमाल और किसान क्यों है खुशहाल…बता रहे हैं बिजनौर सांसद श्री चंदन चौहान…
रेल बिजनौर आएगी...जनता की यात्रा आसान बनाएगी। ये हमारा ऐलान नहीं, इरादा है!
30/05/2026
निर्णय का स्वागत है 👏