01/04/2026
AkhilBharatiya Jansangh
प्रो.बलराजमधोकजीद्वारा संस्थापित आचार्य भारतभूषणपाण्डेयके नेतृत्वमें संचालित भारतीय मूल्यों का रक्षक
01/04/2026
05/01/2026
21/10/2023
-------------------------------------
जनसंघ की वैचारिक स्वीकार्यता के कारण ही विश्व में भारत की धाक - आचार्य भारतभूषण
---------------------------------------
अखिल भारतीय जनसंघ के 73 वें स्थापना-दिवस पर आज फ्रेंड्स कॉलोनी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय और प्रो बलराज मधोक के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्र भारत की राजनीति को राष्ट्रवादी-यथार्थवादी दिशा देने,देशहितों की रक्षा करने और सशक्त-समृद्ध भारत के पुनरोदय के लिए 21अक्टूबर1951 को नई दिल्ली में महान बलिदानी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में जनसंघ की स्थापना हुई थी।तब से आज तक अथक और अनवरत संघर्षों के बल पर जनसंघ ने अपनी वैचारिक स्वीकार्यता तथा विशिष्ट चारित्रिक पहचान से समाज को अनुप्राणित किया है और देश में प्रखर राष्ट्रवाद को बुलंद किया है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में भारत का जो गौरवपूर्ण स्थान बना है इसमें जनसंघ की नींव का महत्त्वपूर्ण योगदान है। जनसंघ अध्यक्ष ने कहा कि आनेवाले समय में जनसंघ प्रभावी विकल्प बन कर खड़ा होगा। राजनीति से अवसरवादी तथा अराष्ट्रवादी सत्तालोलुप तत्त्व विदा होंगे और मुकाबला केवल देशभक्त दलों के बीच ही होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों में काम कर रहे राष्ट्रवादी कार्यकर्ता निरंतर हमारे संपर्क में हैं और लगातार हो रही अपनी उपेक्षा से आहत हो जनसंघ को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश महासचिव कुमार सौरभ ने कहा कि आज की राजनीति में समर्पित कार्यकर्ताओ का सम्मान केवल जनसंघ में ही बच गया है। जनसंघ आरंभ से ही कार्यकर्ता आधारित संगठन है और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आगे लाकर जनोन्मुखी राजनीति के लिए संकल्पित है। स्वागत भाषण अखिलेश्वर नाथ तिवारी, संचालन मधेश्वर नाथ पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन सत्येन्द्र नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम में विश्वनाथ दूबे, नर्मदेश्वर उपाध्याय, सियाराम दूबे, महेंद्र पांडेय, सुरेंद्र कुमार मिश्र, उमेश सिंह कुशवाहा, वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
26/09/2023
महामनीषी पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती
25/09/2023
महामनीषी पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय जनसंघ भोजपुर जिला कार्यसमिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम समाचार पत्रों की नजर से
Acharya BharatBhushan Dr. Bharat Bhushan Pandey BharatBharat Bhushan PandeyAcharya
06/09/2023
CIN ब्यूरो /स्वतंत्र भारत के प्रथम बलिदानी थे डॉ. मुखर्जी – भारतभूषण | Country Inside News कौशलेन्द्र पाराशर की रिपोर्ट /स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग मंत्री और भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा...
06/09/2023
स्वतंत्र भारत के प्रथम बलिदानी थे डॉ. मुखर्जी – भारतभूषण स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग मंत्री और भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 70 वें बलिदान...
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Address
New Delhi
