AKHIL Bhartiya Rajarya SABHA

AKHIL Bhartiya Rajarya SABHA

Share

गाँव का जीवन++++++भारत
शहर का जीवन*******इण्डिया

19/03/2026

अखिल भारतीय राजार्य सभा की ओर से सृष्टि संवत् 1960853127, भारतीय नववर्ष चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत् 2083 (तदानुसार 19 मार्च 2026) के अवसर पर आपको सपरिवार हार्दिक मंगलकामनाएँ।
आजाद सिंह
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
अखिल भारतीय राजार्य सभा

06/01/2026

प्रत्येक वर्ष की भांति मेला श्रीराम नगरिया पंचालघाट फर्रुखाबाद में आचार्य चन्द्रदेव शास्त्री के अहर्निश संकल्प व कुशल नेतृत्व एवम् जिला आर्य प्रतिनिधि सभा फर्रुखाबाद के तत्वावधान में 11 जनवरी से 1 फरवरी तक लगने वाले #चरित्र_निर्माण_शिविर की तैयारियां शुरू🚩

09/10/2025

गुरुकुल घरोंदा के एक आचार्य थे। वे #जनसंघ के टिकट पर सांसद बन गए, तो उन्होंने सरकारी आवास नहीं लिया। वे दिल्ली के बाजार सीताराम, दिल्ली-6 के आर्य समाज मंदिर में ही रहते थे। वँहा से #संसद तक पैदल जाया करते थे कार्रवाई में भाग लेने।

वे ऐसे पहले #सांसद थे, जो हर सवाल पूछने से पहले संसद में एक वेद मंत्र बोला करते थे। वे सब #वेदमंत्र संसद की कार्रवाई के रिकार्ड में देखे जा सकते हैं। उन्होंने एक बार संसद का घेराव भी किया था, गोहत्या पर बंदी के लिए ।

एक बार इंदिरा गांधी ने किसी मीटिंग में उन स्वामी जी को पांच सितारा होटल में बुलाया। वहां जब लंच चलने लगा तो सभी लोग बुफे काउंटर की ओर चल दिये । स्वामी ही वहां नही गए । उन्होंने अपनी जेब से लपेटी हुई #बाजरे की सूखी दो रोटी निकाली और बुफे काउंटर से दूर जमीन पर बैठकर खाने लगे।

इंदिरा जी ने कहा-"आप क्या करते हैं? क्या यहां खाना नहीं मिलता? ये सभी पांच सितारा व्यवस्थाएं सांसदों के लिए ही तो की गई है।"

तो वे बोले - "मैं संन्यासी हूं। #सुबह_भिक्षा में किसी ने यही रोटियां दी थी । मैं सरकारी धन से रोटी भला कैसे खा सकता हूं।"

इंदिरा जी का धन्यवाद देते हुए होटल में उन्होंने इंदिरा से एक गिलास पानी और आम के अचार की एक फांक ली थी ।जिसका भुगतान भी उन्होंने इंदिरा जी के मना करने के बावजूद किया था !

जानते हैं यह महान सांसद और संन्यासी कौन थे?

ये थे सन्यासी #स्वामी_रामेश्वरानंद जी। परम गौ भक्त। अद्वितीय व्यक्तित्व के स्वामी जी।
स्वामी जी हरियाणा के करनाल से सांसद थे।
लेकिन ऐसे महान संत/सांसद जी का नाम कभी किसी ने संसद में नहीं लिया🤔🙏जानते हो क्यों,क्योंकि वो इस संसद के सबसे ईमानदार सांसदों (अगर कोई हुआ/है) में से एक थे 👆🤔🙏🙏

27/09/2025

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मन्त्री विधायक एवं सांसद रहे श्री धर्मपाल यादव ने अखिल भारतीय राजार्य सभा में सम्मिलित होनें की सहर्ष स्वीकृति दी।

19/08/2025
12/08/2025

विकास कार्य परियोजना स्थल पर विकास कार्यों के सूचना पटों पर कार्य का विवरण न लिखवाकर माननीय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, अधिकारी व कर्मचारियों के नाम पद नाम सहित गरिमामयी उपस्थिति को लोकार्पण में दर्शाया जाना प्रचार की अति व सूचना पटों का मज़ाक है। इसमें भी राजकीय कोष की लूट व भ्रष्टाचार को प्रश्रय देने का कारण प्रकट होता है।

14/05/2025

ऐसे होते हैं युगदृष्टा राष्ट्रनायक।

04/04/2025

आखिर माजरा क्या है!
वक्फ बिल का समर्थक भी हिन्दू
और विरोधी भी हिन्दू।
स्वामी दयानन्द सरस्वती रचित सत्यार्थ प्रकाश पढ़ो और आर्य बनो।

Want your business to be the top-listed Government Service in New Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Aryasamaj Bhawan, Aryasamaj Marg, Nangal Raya
New Delhi
110046

Opening Hours

Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm