Indian Council of Agricultural Research

Indian Council of Agricultural Research

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Indian Council of Agricultural Research, Government Organization, Krishi Bhavan, Drive Rajendra Prasad Road, New Delhi.

The Indian Council of Agricultural Research (ICAR) is an autonomous organisation under Department of Agricultural Research and Education, Ministry of Agriculture and Farmers Welfare , Government of India. The Indian Council of Agricultural Research (ICAR) is an autonomous organisation under the Department of Agricultural Research and Education, Ministry of Agriculture, Government of India. The Cou

Photos from Indian Council of Agricultural Research's post 05/06/2026

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत गीर सोमनाथ (गुजरात) के चांडुवाव, वेरावल स्थित आहिर समाज वाड़ी में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने किसानों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और पशुपालन आधारित कृषि प्रणाली भारतीय कृषि को अधिक टिकाऊ, लाभकारी एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने गुजरात द्वारा इन क्षेत्रों में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए इसे देश के लिए प्रेरणादायक मॉडल बताया।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री Shri Narendra Modi के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, मृदा स्वास्थ्य सुधारने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक प्रभावी पहलें की गई हैं। उन्होंने किसानों से संतुलित उर्वरक उपयोग अपनाने और वैज्ञानिक सलाह के आधार पर खेती करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि “स्वस्थ मिट्टी, सशक्त किसान, समृद्ध भारत” के संकल्प को साकार करने में खेत बचाओ अभियान एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता अभियान है। कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन और किसानों की सक्रिय भागीदारी से खेती को अधिक उत्पादक, टिकाऊ और भविष्य के लिए सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Shivraj Singh Chouhan Bhagirath Choudhary Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

05/06/2026

पंजाब के श्री जैदीप सिंह (ग्राम सद्धा सिंह वाला) अपना अनुभव साझा करते हुए बताते हैं कि वे लगभग 40 एकड़ भूमि पर गेहूं और धान की खेती करते हैं। वे बताते हैं कि उन्होंने धान की फसल में कभी डीएपी का उपयोग नहीं किया तथा पिछले 21 वर्षों से अपने खेत में पराली नहीं जलाई है। इसके परिणामस्वरूप उनकी मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

श्री जैदीप सिंह के अनुसार, मिट्टी की बेहतर सेहत के कारण उन्हें धान की फसल में यूरिया की मात्रा भी कम देनी पड़ती है, जिससे कीट एवं रोगों का प्रकोप कम हुआ है। वे बताते हैं कि इस पद्धति से उनकी खेती की लागत घटी है और लाभ में वृद्धि हुई है। वीडियो में साझा किया गया उनका अनुभव संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन और फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन के महत्व को रेखांकित करता है।

05/06/2026

On this World Environment Day, let us pledge to protect our environment
By adopting balanced fertilizer use, we can nurture healthy soils, conserve natural resources, and ensure sustainable harvests for generations to come.

आइए संकल्प लें—
"संतुलित उर्वरक अपनाएँ, मिट्टी बचाएँ, पर्यावरण सजाएँ और भविष्य सुरक्षित बनाएँ।"
Shivraj Singh Chouhan Bhagirath Choudhary Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

04/06/2026

जिला मंडी की प्रगतिशील किसान श्रीमती दिशा गौतम ने बताया कि उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), मंडी द्वारा भारत सरकार के 1 जून से 30 जून 2026 तक चलाए जा रहे "खेत बचाओ अभियान" के उद्देश्यों और प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस मार्गदर्शन के आधार पर उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का उपयोग कम करने, मिट्टी की जैविक शक्ति बढ़ाने तथा प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प व्यक्त करते हुए भारत सरकार, कृषि मंत्रालय तथा कृषि विज्ञान केंद्र, मंडी के प्रयासों की सराहना की।

04/06/2026

खेत बचाओ अभियान: संतुलित उर्वरक उपयोग से स्वस्थ मिट्टी की ओर एक राष्ट्रीय पहल

उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे खेत बचाओ अभियान के तहत देशभर में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। अभियान के माध्यम से अब तक 8.94 लाख से अधिक किसानों को जोड़ा जा चुका है।

देशभर में 16,946 जागरूकता शिविर एवं संगोष्ठियाँ, 3,592 प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा 8,713 प्रदर्शन (डेमोन्स्ट्रेशन) आयोजित किए गए हैं। इसके साथ ही 5,167 जनप्रतिनिधियों, 9,609 इनपुट डीलरों तथा हजारों FPO, SHG एवं FIG सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

अभियान के अंतर्गत 59,411 स्थानों पर प्रचार सामग्री प्रदर्शित की गई तथा रेडियो, टीवी और डिजिटल माध्यमों से व्यापक प्रसार किया गया। सोशल मीडिया के जरिए यह संदेश 3.33 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच चुका है।

यह अभियान किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक संसाधनों के समावेश और मिट्टी की उर्वरता संरक्षण के प्रति जागरूक कर टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Photos from Surya Pratap Shahi's post 04/06/2026
03/06/2026

खेत बचाओ अभियान: स्वस्थ मिट्टी, समृद्ध किसान, सशक्त भारत

उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे “खेत बचाओ अभियान” ने देशभर में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की है। अब तक 8.68 लाख से अधिक किसान इस अभियान से जुड़ चुके हैं।

अभियान के तहत 16,452 जागरूकता शिविर एवं संगोष्ठियाँ, 3,537 प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा 8,621 खेत स्तरीय प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं, जिनसे किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, हरी खाद, जैव उर्वरकों और अन्य जैविक संसाधनों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई है।

स्थानीय नेतृत्व को जोड़ते हुए 5,132 पंच, सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई, जबकि 9,609 इनपुट डीलरों और 8,383 FPO, SHG एवं FIG सदस्य किसानों के साथ सीधे संवाद स्थापित किए गए।

व्यापक जनजागरूकता के लिए 58,684 स्थानों पर प्रचार सामग्री प्रदर्शित की गई। इसके साथ ही 1,013 रेडियो वार्ताओं, 225 टीवी/डिजिटल कार्यक्रमों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान की पहुँच 3.228 करोड़ लोगों तक पहुँची है।

यह अभियान केवल उर्वरकों के संतुलित उपयोग का संदेश नहीं, बल्कि मिट्टी के स्वास्थ्य, किसानों की समृद्धि और कृषि की दीर्घकालिक स्थिरता की दिशा में एक राष्ट्रीय जनआंदोलन बनकर उभर रहा है।

Shivraj Singh Chouhan Bhagirath Choudhary Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India

03/06/2026

हरी खाद एवं जैविक उर्वरकों पर केवीके प्रशिक्षण से प्राप्त सीख साझा की किसान ने

हुरीगुंटे, शिरा तालुक, कर्नाटक: हुरीगुंटे गांव, शिरा तालुक के किसान श्री जगदीश करेकनाल ने Krishi Vigyan Kendra, Hirehalli द्वारा आयोजित हरी खाद (ग्रीन मैन्योरिंग) एवं जैविक उर्वरकों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने अनुभव साझा किए।

Shivraj Singh Chouhan Bhagirath Choudhary Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

03/06/2026
Want your business to be the top-listed Government Service in New Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Krishi Bhavan, Drive Rajendra Prasad Road
New Delhi
110001