Airports Authority of India

Airports Authority of India

Share

AAl under the Ministry of Civil Aviation is responsible for developing, upgrading, maintaining and managing Airports across the country.

23/05/2026

Airports Authority of India is proud to participate in the Rozgar Mela under the visionary leadership of Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji, reinforcing the commitment towards empowering India’s youth and contributing to nation building.

Under the PM Mission Recruitment initiative, 350 appointment letters are being issued today across 28 locations nationwide. AAI remains committed to strengthening India’s aviation sector while contributing towards the vision of Viksit Bharat @2047.

Ram Mohan Naidu Kinjarapu Murlidhar Mohol Ministry of Civil Aviation, Government of India PMO India Press Information Bureau - PIB, Government of India

Photos from Airports Authority of India's post 23/05/2026

Ensuring safe and secure air travel remains a key priority for Airports Authority of India. A fire safety mock drill was recently conducted at Agatti Airport, to strengthen emergency preparedness and assess rapid response capabilities during critical situations.

The exercise reflects AAI’s continued commitment towards passenger safety and seamless airport operations.

Ram Mohan Naidu Kinjarapu Murlidhar Mohol Ministry of Civil Aviation, Government of India

22/05/2026

रांची हवाई अड्डा
विमान यात्रा हुई आसान, जलपान हुआ पॉकेट-फ्रेंडली

हाल ही में, माननीय केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री Ram Mohan Naidu Kinjarapu जी द्वारा रांची हवाई अड्डे पर 'उड़ान यात्री कैफे' का शुभारंभ किया गया। अब रांची से यात्रा करने वाले यात्रियों को ₹10 में चाय, ₹10 में पानी की बोतल एवं ₹20 में समोसा मिलेगा।

Murlidhar Mohol Ministry of Civil Aviation, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India IPRD Jharkhand

Photos from Airports Authority of India's post 22/05/2026

दरभंगा हवाई अड्डे से शाही लीची को मिली नई उड़ान
बिहार की मिठास पहुंचेगी देशभर के बाजारों तक

मुजफ्फरपुर की GI टैग प्राप्त शाही लीची को दरभंगा हवाई अड्डे से देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई अहमदाबाद और हैदराबाद पहुंचेगी। FlySpiceJet के माध्यम से 200 Kg शाही लीची की यह खेप रवाना की गई। बिहार की प्रसिद्ध शाही लीची को राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका लाभ किसानों और व्यापारियों को मिलेगा। इस सफल कार्गो संचालन के साथ दरभंगा हवाई अड्डा उत्तर बिहार के उभरते कृषि कार्गो केंद्र के रूप में अपनी नई पहचान बना रहा है।

Ram Mohan Naidu Kinjarapu Murlidhar Mohol Ministry of Civil Aviation, Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar PIB in Bihar Department of Tourism, Government of Bihar

Photos from Airports Authority of India's post 20/05/2026

आज माननीय केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री Ram Mohan Naidu Kinjarapu जी द्वारा रांची हवाई अड्डे पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा सहित फीचर वॉल का अनावरण किया गया। इसके अलावा, उड़ान यात्री कैफे,अवसर काउंटर, किड्स ज़ोन एवं फ्लाईब्रेरी जैसी यात्री-मैत्री सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। माननीय मंत्री जी द्वारा सभा को संबोधित करते हुए भा.वि.प्रा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

हवाई अड्डों पर किफायती जलपान उपलब्‍ध कराने के लिए “उड़ान यात्री कैफे” की शुरूआत की गई है। इसी क्रम मे, रांची हवाई अड्डे पर भी अब यह सुविधा आरंभ की गई है । बच्चों के खेलने के लिए ‘किड्स ज़ोन’ , युवाओं को पुस्‍तकों से जोड़ने के लिए ‘फ्लाईब्रेरी’, तथा स्‍थानीय पारंपरिक उत्पादों को विशेष पहचान एवं बढ़ावा देने हेतु 'अवसर' काउंटर की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री, श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में विमानन क्षेत्र निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। 'UDAN' योजना (उड़े देश का आम नागरिक) ने देश के आम नागरिक के लिए हवाई यात्रा के सपने को साकार किया है। उड़ान योजना के अंतर्गत देशभर में 100 नए हवाई अड्डों तथा 200 नए हैली पैड का विकास किया जाएगा जिससे क्षेत्रीय संपर्कता को मजबूती मिलेगी।

Murlidhar Mohol Sanjay Seth Ministry of Civil Aviation, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India IPRD Jharkhand

Photos from Airports Authority of India's post 20/05/2026

हर परिस्थिति में सतर्क…
हर यात्री की सुरक्षा के लिए तत्पर Central Industrial Security Force - CISF

शिमला हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु 'मॉक ड्रिल' अभ्यास किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसी सदैव तैयार रहती है। भाविप्रा एवं सी.आई.एस.एफ यात्रियों को सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

Ram Mohan Naidu Kinjarapu Murlidhar Mohol Ministry of Civil Aviation, Government of India CISFAirport

17/05/2026

‘उड़ान’ योजना आम नागरिकों के हवाई यात्रा के सपनों को साकार करते हुए देश में क्षेत्रीय हवाई संपर्कता को मजबूती प्रदान कर रही है। नागर विमानन मंत्रालय एवं भाविप्रा की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत विकसित किए जाने वाले 200 नए हेलिपैड सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक तीव्र और बेहतर हवाई संपर्कता सुनिश्चित करेंगे।

यह पहल तीव्र मेडिकल सेवा, आपातकालीन तत्परता, पर्यटन, स्थानीय विकास एवं रोजगार के नए अवसरों को सशक्त बनाएगी, साथ ही देशभर में समावेशी विकास को नई गति देगी।

Ram Mohan Naidu Kinjarapu Murlidhar Mohol Ministry of Civil Aviation, Government of India Ministry of Information & Broadcasting, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India MyGovIndia

16/05/2026

''उड़ान' योजना के तहत 100 नए हवाई अड्डों का विकास देशभर में क्षेत्रीय संपर्कता को नई गति देगा। नागर विमानन मंत्रालय एवं भाविप्रा की इस महत्वाकांक्षी योजना से दूरदराज के क्षेत्रों को महानगरों से जोड़ा जाएगा। साथ ही पर्यटन एवं स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा मेडिकल एवं आपातकालीन सेवाओं तक तीव्र पहुंच सुनिश्चित होगी।

आम नागरिकों के लिए हवाई यात्रा को अधिक सुलभ बनाते हुए, भाविप्रा समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Ram Mohan Naidu Kinjarapu Murlidhar Mohol Ministry of Civil Aviation, Government of India Ministry of Information & Broadcasting, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India MyGovIndia

16/05/2026

Today, on the occasion of , extends its warm greetings to the people of this beautiful Himalayan state, known for its rich cultural heritage, serene landscapes, and progressive spirit.

As a gateway to the Northeast, AAI continues to strengthen aviation infrastructure and connectivity in the region, supporting tourism, accessibility, and regional growth.

Ram Mohan Naidu Kinjarapu Murlidhar Mohol Ministry of Civil Aviation, Government of India Ministry of Development of North Eastern Region, Government of India Government of Sikkim Press Information Bureau - PIB, Government of India

Photos from Airports Authority of India's post 15/05/2026

दरभंगा हवाई अड्डा
उत्तर बिहार के हवाई अड्डे को मिली Central Industrial Security Force - CISF सुरक्षा की सौगात

मिथिला की सांस्कृतिक विरासत और उत्तर बिहार का उभरता केंद्र, दरभंगा हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने आधिकारिक रूप से सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। इसके साथ ही दरभंगा देश का 72वां तथा पटना और गया के बाद बिहार का तीसरा हवाई अड्डा बन गया है, जहाँ सी.आई.एस.एफ सुरक्षा प्रदान कर रही है।

यह पहल यात्रियों की सुरक्षा, सुरक्षित हवाई प्रचालन एवं विमानन सेवाओं को सशक्त बनाएगी। हवाई यात्रियों की सुरक्षा और निर्बाध हवाई यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भा.वि.प्रा. सतत प्रयासरत है।

Ram Mohan Naidu Kinjarapu Murlidhar Mohol Ministry of Civil Aviation, Government of India CISFAirport Information & Public Relations Department, Government of Bihar PIB in Bihar

Want your business to be the top-listed Government Service in New Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


New Delhi
110003