Ministry of Panchayati Raj, Government of India

Ministry of Panchayati Raj, Government of India

Share

Official page of Ministry of Panchayati Raj, Government of India The Ministry of Panchayati Raj was created as a separate Ministry on 27th May 2004.

It has the primary objective of implementation of Part IX of the Constitution, extend provisions of Panchayats in Fifth Schedule Areas through PESA and implement flagship programmes such as RGPSA and BRGF. Since under the scheme of things in the Constitution, most of the actions including framing of laws rests with the State Government, the Ministry strives to reach its goals primarily through advocacy and through financial support.

03/06/2026

| Addressing the gathering at the National Panchayat Awards ceremony in , Shri Rajiv Ranjan Singh alias Lalan Singh, Hon’ble Union Minister of Panchayati Raj, congratulated the award-winning Panchayats and Panchayat representatives for their outstanding contributions to grassroots governance and rural development.

He emphasized that strong, capable, and self-reliant Panchayats form the foundation of a vibrant democracy and noted that the achievements of the awardee Panchayats serve as inspiring examples of innovation, transparency, public participation, and commitment to community welfare. He encouraged the awardees to share their experiences and continue motivating other Panchayats to pursue excellence in local governance.

Highlighting the Government’s sustained efforts towards strengthening Panchayati Raj Institutions, he reiterated the importance of empowering Panchayats with the resources, capacity, and institutional support necessary to drive inclusive and sustainable development at the grassroots level, in line with the vision of Viksit Bharat.

#राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार #राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार_2025

03/06/2026

| श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, माननीय केंद्रीय मंत्री, पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह को संबोधित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने सभी पुरस्कार विजेता पंचायतों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पंचायतों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, जनसेवा और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभवों और सफल पहलों को अन्य पंचायतों के साथ साझा करें, ताकि अधिक से अधिक पंचायतें उनसे प्रेरणा लेकर विकास के नए आयाम स्थापित कर सकें। उन्होंने पंचायतों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्रामीण नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। साथ ही, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंचायतों को और अधिक सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

#राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार #राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार_2025

03/06/2026

| Prof. S. P. Singh Baghel, Hon’ble Minister of State for Panchayati Raj, addressed the gathering at the National Panchayat Awards ceremony and congratulated the award-winning Panchayats for their exemplary contributions to grassroots governance and rural development.

He emphasized that Panchayats are central to realizing the vision of Viksit Bharat and achieving sustainable development outcomes at the grassroots level. Highlighting the importance of transparency, accountability, and citizen-centric governance, he called upon Panchayat representatives to continue serving as catalysts of change and ensure that the benefits of development reach every eligible household.

#राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार #राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार_2025

03/06/2026

| प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, माननीय राज्य मंत्री, पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह को संबोधित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने सभी पुरस्कार विजेता पंचायतों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पंचायतों द्वारा जनसेवा, सुशासन, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी के माध्यम से किए गए उत्कृष्ट कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण तथा सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और देश की प्रगति का मार्ग गाँवों एवं पंचायतों से होकर गुजरता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार पंचायतों में नवाचार, उत्कृष्ट कार्यों और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिलती है।

#राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार #राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार_2025

03/06/2026

| Addressing Panchayat representatives, officials, and distinguished guests at the National Panchayat Awards ceremony, Shri Vivek Bharadwaj, Secretary, Ministry of Panchayati Raj, underscored the importance of strengthening Panchayati Raj Institutions as effective drivers for local governance and sustainable development.

He highlighted that the National Panchayat Awards serve as an important platform for promoting excellence in governance, service delivery, and community-led development, while encouraging Panchayats to contribute actively towards the achievement of Localisation of Sustainable Development Goals. He also underlined the significance of the Panchayat Advancement Index in supporting transparent and evidence-based assessment processes.

Noting the strong representation of women-led Panchayats among the awardees, he observed that their achievements reflect the growing contribution of women leadership in shaping responsive, inclusive, and development-oriented local governance.

#राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार #राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार_2025

03/06/2026

| श्री विवेक भारद्वाज, सचिव, पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह को संबोधित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने सभी पुरस्कार विजेता पंचायतों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास, जनसेवा और सुशासन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार पंचायतों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देने के साथ-साथ अन्य पंचायतों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने बताया कि पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI) के आधार पर की गई मूल्यांकन प्रक्रिया ने चयन को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया है। साथ ही, उन्होंने देशभर से प्राप्त व्यापक भागीदारी और महिला नेतृत्व वाली पंचायतों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि इन पंचायतों की उपलब्धियाँ अन्य पंचायतों को भी विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगी।

#राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार #राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार_2025

03/06/2026

| Congratulations to the winners of the Nanaji Deshmukh Sarvottam Panchayat Satat Vikas Puraskar under the Best Gram Panchayat category at .

#राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार #राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार_2025

03/06/2026

| श्री सुशील कुमार लोहानी, अपर सचिव, पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर, में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में स्वागत संबोधन दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने सभी पुरस्कार विजेता पंचायतों, राज्यों से आए प्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंचायतें ग्रामीण भारत में सुशासन, समावेशी विकास और जनसेवा की सशक्त आधारशिला हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों को पंचायतों के उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों एवं जनसहभागिता आधारित विकास प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बताया। साथ ही, सभी पुरस्कार विजेता पंचायतों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियाँ देशभर की अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और विकसित, आत्मनिर्भर तथा सतत् ग्रामीण भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

#राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार #राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार_2025

03/06/2026

| Congratulations to the winners of the Nanaji Deshmukh Sarvottam Panchayat Satat Vikas Puraskar under the Best Block Panchayat category at .

#राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार #राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार_2025

03/06/2026

| ‘सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक पंचायत’ पुरस्कार श्रेणी के अंतर्गत नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार प्राप्त करने वाली सभी विजेता ब्लॉक पंचायतों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

#राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार #राष्ट्रीय_पंचायत_पुरस्कार_2025

Want your business to be the top-listed Government Service in New Delhi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


7, Krishi Bhawan
New Delhi
110001

Opening Hours

Monday 9am - 5:30pm
Tuesday 9am - 5:30pm
Wednesday 9am - 5:30pm
Thursday 9am - 5:30pm
Friday 9am - 5:30pm