12/05/2026
असम के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर आदरणीय श्री Himanta Biswa Sarma जी को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं!
मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं आपके कुशल मार्गदर्शन में असम विकास, सुशासन, निवेश और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगा।
11/05/2026
जब मैं पिछली बार यहां आया था, तब मैंने कहा था कि जिसके नाम में ही सोम अर्थात अमृत जुड़ा हो, उसे कौन नष्ट कर सकता है। इतिहास के लंबे कालखंड में इस मंदिर ने अनेक आक्रमण झेले। महमूद गजनवी, अलाउद्दीन खिलजी जैसे अनेक आक्रांता आए।
लुटेरों ने सोमनाथ मंदिर का वैभव मिटाने का प्रयास किया। वो सोमनाथ को एक भौतिक ढांचा मानकर उससे टकराते रहे। बार-बार इस मंदिर को तोड़ा गया... ये बार-बार बनता रहा... हर बार उठ खड़ा होता रहा। क्योंकि तोड़ने वालों को मालूम नहीं था कि हमारे राष्ट्र का वैचारिक सामर्थ्य क्या है। हम भौतिक शरीर को नश्वर मानने वाले लोग हैं। उसके भीतर बैठी आत्मा अविनाशी है। और शिव तो सर्वात्मा हैं।
बीते वर्षों में मुझे सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में भगवान सोमनाथ की सेवा का जो अवसर मिला, इस मंदिर और क्षेत्र के विकास के लिए जो ऐतिहासिक काम हुए, उस परिवर्तन को आज हम सब प्रत्यक्ष देख रहे हैं।
लेकिन साथ ही इस सेवा का मुझे व्यक्तिगत लाभ भी हुआ है। आज मुझे देश के सभी पवित्र तीर्थों के विकास का जो मौका मिल रहा है, ये भगवान सोमनाथ का ही कृपा प्रसाद है।
-मा. प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी
11/05/2026
75 साल पहले... आज के ही दिन सोमनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना... ये कोई साधारण अवसर नहीं था। अगर 1947 में भारत आजाद हुआ था... तो, 1951 में सोमनाथ की प्राण प्रतिष्ठा ने... भारत की स्वतंत्र चेतना का उद्घोष किया था।
मैं यहां देख रहा हूं कि सोमनाथ का अमृत महोत्सव केवल अतीत का उत्सव नहीं है। ये अगले 1 हजार वर्षों के लिए भारत की प्रेरणा का महोत्सव भी है। मैं सभी देशवासियों को, भगवान सोमनाथ के कोटि-कोटि भक्तों को इस महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
आज का दिन एक और वजह से भी विशेष है। 11 मई, 1998 यानी आज के ही दिन देश ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। देश ने 11 मई को पहले 3 परमाणु परीक्षण किए। हमारे वैज्ञानिकों ने भारत के सामर्थ्य को, भारत की क्षमता को दुनिया के सामने रखा। दुनिया में तूफान आ गया कि भारत कौन होता है, उसकी ये हैसियत, जो परमाणु परीक्षण करें।
-मा. प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी
11/05/2026
समय खुद जिनकी इच्छा से प्रकट होता है, जो स्वयं कालातीत हैं, जो स्वयं काल स्वरुप हैं, आज उन देवाधिदेव महादेव की विग्रह प्रतिष्ठा के हम 75 वर्ष मना रहे हैं। ये सृष्टि जिनसे सृजित होती है, जिनमें लय हो जाती है। आज हम उनके धाम के पुनर्निर्माण का उत्सव मना रहे हैं। जो हलाहल पीकर नीलकंठ हो गए, आज उन्हीं की शरण में यहां सोमनाथ अमृत महोत्सव हो रहा है। ये सब भगवान सदाशिव की ही क्रीड़ा है।
भगवान श्री सोमनाथ के अनन्य भक्त के रूप में मैं कितनी बार यहां आया हूं, कितनी ही बार उनके सामने नतमस्तक हुआ हूं। लेकिन आज जब मैं यहां आ रहा था, तो समय की ये यात्रा एक सुखद अनुभूति दे रही थी। अभी कुछ ही महीने पहले मैं यहां आया था, तब हम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहे थे।
प्रथम विध्वंस के 1,000 वर्ष बाद भी सोमनाथ के अविनाशी होने का गर्व और आज इस आधुनिक स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष, हम केवल 2 आयोजनों का हिस्सा भर नहीं बनें, हमें हजार वर्षों की अमृत यात्रा को अनुभव करने का शिवजी ने मौका दिया है।
-मा. प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी
11/05/2026
भारत के निर्माण, आत्मनिर्भरता और तकनीकी प्रगति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दे रहे समस्त वैज्ञानिकों, इंजीनियरों एवं शोधकर्ताओं को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपकी प्रतिभा, नवाचार और अथक परिश्रम देश को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में निरंतर सशक्त और गौरवान्वित कर रहे हैं। राष्ट्र निर्माण में आपका योगदान प्रेरणादायी एवं अमूल्य है।
10/05/2026
उत्तर प्रदेश सरकार के सभी नवनियुक्त मंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आप सभी प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्पों को नई गति प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश को प्रगति और समृद्धि के नए आयामों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आप सभी के सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं।
10/05/2026
भारतीय जनता पार्टी, असम एवं एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर माननीय डॉ. Himanta Biswa Sarma जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
आपके कुशल नेतृत्व तथा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में असम विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए प्रगति और समृद्धि की दिशा में निरंतर अग्रसर रहेगा।
10/05/2026
ममता, त्याग और असीम प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति समस्त मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मां का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उनका निःस्वार्थ प्रेम हर कठिनाई में हौसला देता है और जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। मां का स्थान इस संसार में सर्वोच्च और अतुलनीय है।
09/05/2026
पश्चिम बंगाल सरकार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर जनप्रिय एवं कर्मठ नेता माननीय श्री सुवेंदु अधिकारी जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं आपके कुशल मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करेगा। आपका नेतृत्व प्रदेश को समृद्धि, आत्मनिर्भरता और प्रगति के नए शिखरों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
09/05/2026
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रखर विचारक, महान समाज सुधारक एवं राष्ट्रसेवा के पर्याय गोपाल कृष्ण गोखले जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।
शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनहित के प्रति आपका समर्पित जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राष्ट्र निर्माण एवं समाज सुधार में आपका अतुलनीय योगदान भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।