04/06/2026
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा विभिन्न राज्यों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव एवं ओडिशा उपचुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा किए जाने पर सभी अधिकृत प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने समर्पण, संगठनात्मक अनुभव एवं जनसेवा के संकल्प के बल पर विजय प्राप्त कर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को और अधिक सशक्त करेंगे।
आप सभी को विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं। जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण दायित्व के निर्वहन हेतु अनंत मंगलकामनाएं।
03/06/2026
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग की घटना अत्यंत हृदयविदारक एवं दुःखद है। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले सभी नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।
घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पूर्ण स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏
01/06/2026
भारतीय जनता पार्टी के कुशल संगठनकर्ता एवं उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री अजेय कुमार जी को राजस्थान प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके संगठनात्मक कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं परिश्रम से राजस्थान में संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी। ईश्वर से आपके सफल, यशस्वी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ।
01/06/2026
भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर के कर्मठ, ऊर्जावान एवं लोकप्रिय जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, यशस्वी, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि से परिपूर्ण जीवन प्रदान करें तथा आप निरंतर संगठन और समाज की सेवा में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।
31/05/2026
सनातन संस्कृति की रक्षक, न्यायप्रिय शासक एवं नारी चेतना की अद्वितीय मिसाल, पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर शत-शत वंदन।
जनसेवा और धार्मिक पुनरुत्थान के लिए आपका समर्पित जीवन संपूर्ण राष्ट्र के लिए एक महान प्रेरणापुंज है।
30/05/2026
कुछ दिन पूर्व नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में भारत सरकार के माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी जी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के भविष्य तथा प्रस्तावित गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 2026 को लेकर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा हुई थी। उस बैठक में किसानों की आशंकाओं, गन्ना मूल्य, भुगतान सुरक्षा, मिलों की जवाबदेही और किसानों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया था ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 2026 को वापस लेने का निर्णय देश के करोड़ों गन्ना किसानों के हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का इस किसान हितैषी निर्णय के लिए हार्दिक आभार।
#किसान_हित #गन्ना_किसान
29/05/2026
भारत रत्न, किसानों के मसीहा, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति में सादगी, ईमानदारी और किसान हितों की सशक्त आवाज़ रहे चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों एवं ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका संघर्षमय एवं प्रेरणादायी जीवन हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा।
28/05/2026
आज अपनी लोकसभा क्षेत्र के गाँव माँड़ी, अजमतगढ़, चलसीना एवं खानपुर में विभिन्न परिवारों में हुई दुःखद मृत्युओं के उपरांत उनके निवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ओम शांति ओम ।
28/05/2026
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्री हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय राज्यमंत्री - भारत सरकार को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, डॉ अर्चना गुप्ता को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एवं श्री अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सभी के नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा, मजबूती और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करे, यही कामना है।
माता भारती की सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आप सभी निरंतर आगे बढ़ाते रहें।
27/05/2026
आज अपने लोकसभा क्षेत्र के गांव ढींढावली में अपने बचपन के गुरुजी श्री सीताराम शर्मा जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली।
गुरुजी का वही पुराना स्नेह और आशीर्वाद पाकर मन अत्यंत भावुक और प्रफुल्लित है। प्रभु से प्रार्थना है कि गुरुजी को दीर्घायु हो और सदैव स्वस्थ रहे ।