26/10/2026
"हिन्दू धर्म" के अत्यंत पवित्र धार्मिक चिन्ह "स्वास्तिक" अंकित ईंटों को सीवर के मेन होल चैंबर बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। सैक्टर 49 में डाली जा रही है नई सीवर लाईन।
RWA सैक्टर 49 नौएडा के पदाधिकारियों ने सनातन धर्म में अति पवित्र और पूजनीय माने जाने वाले "स्वास्तिक चिन्ह" अंकित ईंटों को सीवर के मेन होल में लगाये जाने का किया कड़ा विरोध। सीवर के मेन होल चैंबर में लगाई गई धार्मिक चिन्ह लगी ईंटों को हटाने को लेकर नौएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों को कहा गया।
"धर्मो रक्षति रक्षितः"
[जो व्यक्ति सत्य, न्याय, कर्तव्य और सदाचार (धर्म) की रक्षा करता है, धर्म स्वयं उसकी रक्षा करता है।]
स्वस्तिक भारतीय सनातन परंपरा में मंगल, कल्याण एवं शुभता का प्रतीक है। इसे धार्मिक अनुष्ठानों एवं मांगलिक कार्यों में विशेष सम्मान प्राप्त है।
नौएडा प्राधिकरण के सीईओ से "स्वास्तिक" का धार्मिक चिन्ह लगी ईंटों से बनाये गये सीवर के मेन होल चैंबरों को हटाने के लिये तत्काल कार्रवाई करने की मांग करते हैं।
- नौएडा सिटीजन फोरम (NCF)
MYogiAdityanath PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh Nand Gopal Gupta Nandi Dr. Mahesh Sharma Pankaj Singh Press Trust of India - PTI Noida Authority UP Police