16/10/2026
नुआपाड़ा जिले की नवनियुक्त जिलापाल श्रीमती Anya Das जी (IAS) से सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नुआपाड़ा जिले के समग्र विकास के साथ-साथ विशेष रूप से खरियार रोड नगर के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं प्रशासनिक समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल प्रशासनिक नेतृत्व, सकारात्मक सोच एवं जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन के आपसी समन्वय से नुआपाड़ा जिला विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
जनसेवा, सुशासन और विकास के साझा संकल्प के साथ हम सभी मिलकर एक समृद्ध एवं विकसित नुआपाड़ा के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेंगे।
नवीन दायित्व एवं सफल कार्यकाल के लिए जिलापाल महोदया को हार्दिक शुभकामनाएँ। 💐🙏
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Odisha PMO India CMO Odisha