07/10/2026
कृपया मेरी इस पोस्ट पूरे चिंतन मनन के साथ पूरी पढ़ें।
पल्ला इंजीनियरिंग कॉलेज में आज जब प्रशासक महोदय अपने चिर परिचित अंदाज में संघर्षरत स्टाफ और स्टूडेंट्स के बीच पहुंचकर मामले को हल करने के बजाय अपनी पारंपरिक शैली में उनको गुमराह करने का प्रयास किया तो उन लोगों ने सभी बातों को समझते हुए उनका विरोध कर दिया। प्रशासक महोदय अकेले जाकर एक नैरेटिव, अवधारणा, बयानिया सेट करने की नियत से कॉलेज गए ताकि लोगों तक ये संदेश जाये कि प्रशासक समस्याओं को हल करना चाहते हैं परंतु संघर्ष करने वाले लोग उनकी इस चल को समझ गया क्योंकि पहले भी एक बार वो वहां जाकर आए थे और परिणाम शून्य रहा था। अगर ये इस मामले को अच्छी नीयत से हल करना चाहते हैं तो आधिकारिक मीटिंग आयोजित की जाती जिसमें वक्फ कार्यालय से मिटिंग का पत्र लिखा जाता और मीटिंग प्रशासक के साथ साथ CEO और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति होती। मीटिंग में बाकायदा डिस्कस होने वाले इश्यूज पर मिनट्स बनते और हल होने वाले मामलों पर क्रियान्वयन शुरू हो जाता। मेवात के कुछ लोग उनके इस नैरेटिव, अवधारणा, बयान या के प्रभाव में आकर कह रहे हैं कि बात सुननी चाहिए थी ताकि कोई रास्ता निकलता। मैं तमाम उन लोगों से निवेदन करता हूं कि आप अपने चौधरी साहब से आधिकारिक मीटिंग बुलवाएं जिसमें प्रशासक के अलावा अन्य अधिकारी भी शामिल हो। इस तरह से इंशा अल्लाह समस्या का हल भी निकलेगा और मेवात के इस इंस्टीट्यूशन को भी बचाया जा सकेगा। लकीर के फकीर लोग मामले की गंभीरता को समझ कर ही कोई टिप्पणी करें। कोई टिप्पणी करने से पहले उन्हें meo हाई स्कूल और ymd कॉलेज के हालात पर भी नज़र डालनी चाहिए।
आपका बहुत बहुत शुक्रिया
निवेदक: तैयब हुसैन Ghasediya