20/09/2026
🙏 सेवा की वो यादें आज भी दिल में जिंदा हैं… 🙏
मिथुन कुमार कुशवाहा, मेरे छोटे भाई, ने कोरोना काल जैसे कठिन समय में जिस सेवा भावना के साथ लोगों की मदद के लिए कदम बढ़ाया, वह सच में काबिले-तारीफ है।
उस मुश्किल दौर में जब लोग अपने घरों से निकलने में भी डर रहे थे, तब इतनी छोटी उम्र में जरूरतमंदों की मदद करने का जज़्बा लेकर आगे आना और अपनी टीम के साथ लोगों की सेवा करना अपने आप में बहुत बड़ी बात थी।
मुझे भी मिथुन की टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने और सेवा कार्य में सहयोग करने का अवसर मिला। वह समय भले ही कठिन था, लेकिन जरूरतमंदों के चेहरे पर मदद के बाद दिखाई देने वाली मुस्कान आज भी मन को सुकून देती है।
मिथुन और उसकी पूरी टीम को दिल से सलाम और साधुवाद। ❤️🙏
ईश्वर हमेशा इसी तरह सेवा करने की शक्ति, हिम्मत और सामर्थ्य प्रदान करें।
उम्र छोटी हो सकती है, लेकिन सेवा का जज़्बा बहुत बड़ा होना चाहिए।
मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। 🙏❤️
बहुत-बहुत धन्यवाद, मेरे छोटे भाई मिथुन कुमार कुशवाहा।
आपके इस सेवा भाव को दिल से नमन। 🙏
Nagendra Gupta Bjp Ghanshyam Anuragi Harendr Vikrm Singh Manvendra Raja Chouhan Devendra Kumar Mithun Kumar Kushwaha Dinesh Kumar Prajapati Vivek Niranjan Amita R P Niranjan