27/09/2026
मारवाड़ के गौरव, राष्ट्रसेवा के समर्पित प्रहरी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय वित्त, विदेश एवं रक्षा मंत्री स्वर्गीय श्री जसवंतसिंह जी जसोल की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि।
राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए वित्त, विदेश नीति एवं रक्षा के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी निर्णय, प्रभावी कूटनीति और ओजस्वी नेतृत्व ने भारतीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
मारवाड़ की माटी से लेकर राष्ट्रीय राजनीति के सर्वोच्च मंच तक उनकी सादगी, शुचिता, विचारशीलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
आपका व्यक्तित्व और सार्वजनिक जीवन जनसेवा एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना रखने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।