wsso palwal

Directions

wsso palwal जल संरक्षण जीवन का धेय हैं। जल बचाए जीवन बचाए।

News coverage at  palwal
21/08/2026

News coverage at palwal

अमृत 2.0 योजना के तहत जिला पलवल में चल रही विभिन्न गतिविधियों की निगरानी करते हुए जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा, बीआरसी विश...
11/06/2026

अमृत 2.0 योजना के तहत जिला पलवल में चल रही विभिन्न गतिविधियों की निगरानी करते हुए जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा, बीआरसी विश्वास ओर समाज कुमार।

एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया गया, पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए जिला पलवल में अमृत योजना के तहत 500 से जायदा पेड़ लगाए गये।

पोषण पखवाड़ा: बदराम में जागरूकता अभियान, जिला सलाहकार ने जल संरक्षण व गुणवत्ता पर दिया विशेष जोरजिला पलवल की ग्राम पंचाय...
11/06/2026

पोषण पखवाड़ा: बदराम में जागरूकता अभियान, जिला सलाहकार ने जल संरक्षण व गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

जिला पलवल की ग्राम पंचायत बदराम के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पोषण पखवाड़ा के तहत एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) की टीम ने ग्रामीणों को पोषण, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन (WSSO) पलवल की जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने मुख्य रूप से भाग लेते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार के साथ-साथ स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को जल गुणवत्ता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि दूषित पानी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए हमेशा शुद्ध और सुरक्षित पानी का ही उपयोग करें।

उन्होंने आगे जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जल एक अमूल्य संसाधन है, जिसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वर्षा जल संचयन, पानी की बर्बादी रोकना और घरेलू स्तर पर पानी का सही उपयोग करना समय की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने संतुलित आहार में दाल, चना, हरी सब्जियां, दूध, दही, छाछ आदि को शामिल करने की अपील की।

खंड समन्वयक संजय कुमार ने भी जल संरक्षण और उसके उचित प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी, जबकि विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पानी का बिल भरने के लिए जागरूक किया गया ताकि सुविधा के साथ समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर खंड समन्वयक विश्वास शेरावत ने पृथ्वी दिवस के महत्व को बताते हुए पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण और जल बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि पृथ्वी सुरक्षित रहेगी, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता देवी, सुनहरी, सरोज, ममता, पूनम, सत्यवती, लक्ष्मी, ओमवती, आशा वर्कर सुषमा, पंप ऑपरेटर निहाल सिंह, चौकीदार सुरेश कुमार, चंदन, कुलदीप सिंह सहित अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

पोषण पखवाड़ा: बागोल में जागरूकता अभियान, जिला सलाहकार ने जल संरक्षण व गुणवत्ता पर दिया विशेष जोरपलवल, 22 अप्रैल।जिला पलव...
11/06/2026

पोषण पखवाड़ा: बागोल में जागरूकता अभियान, जिला सलाहकार ने जल संरक्षण व गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

पलवल, 22 अप्रैल।
जिला पलवल की ग्राम पंचायत बागोल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पोषण पखवाड़ा के तहत एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) की टीम ने ग्रामीणों को पोषण, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन (WSSO) पलवल की जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने मुख्य रूप से भाग लेते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार के साथ-साथ स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को जल गुणवत्ता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि दूषित पानी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए हमेशा शुद्ध और सुरक्षित पानी का ही उपयोग करें।

उन्होंने आगे जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जल एक अमूल्य संसाधन है, जिसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वर्षा जल संचयन, पानी की बर्बादी रोकना और घरेलू स्तर पर पानी का सही उपयोग करना समय की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने संतुलित आहार में दाल, चना, हरी सब्जियां, दूध, दही, छाछ आदि को शामिल करने की अपील की।

खंड समन्वयक संजय कुमार ने भी जल संरक्षण और उसके उचित प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी, जबकि विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पानी का बिल भरने के लिए जागरूक किया गया ताकि सुविधा के साथ समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर खंड समन्वयक विश्वास शेरावत ने पृथ्वी दिवस के महत्व को बताते हुए पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण और जल बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि पृथ्वी सुरक्षित रहेगी, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता देवी, सुनहरी, सरोज, ममता, पूनम, सत्यवती, लक्ष्मी, ओमवती, आशा वर्कर सुषमा, पंप ऑपरेटर निहाल सिंह, चौकीदार सुरेश कुमार, चंदन, कुलदीप सिंह सहित अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

अलावलपुर विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता अभियान आयोजित, विद्यार्थियों को जल बचाने का दिया संदेशगांव अलावलपुर के राजकीय ...
11/06/2026

अलावलपुर विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता अभियान आयोजित, विद्यार्थियों को जल बचाने का दिया संदेश
गांव अलावलपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा जल संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा भविष्य के लिए जल बचाने की आवश्यकता को समझाना रहा।
इस अवसर पर जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुराने समय में पानी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के बावजूद लोग पानी की एक-एक बूंद का महत्व समझते थे और उसका बेहद सावधानी से उपयोग करते थे। आज सरकार की योजनाओं के माध्यम से हर घर तक नल से जल पहुंच रहा है, लेकिन इसके साथ ही जल की बर्बादी भी तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग अपने व्यवहार और सोच में बदलाव लाएं, तभी जल संरक्षण संभव हो पाएगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाया जा सकेगा।
उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के छोटे-छोटे उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया, जैसे आवश्यकता न होने पर नल बंद रखना, पानी का सीमित उपयोग करना, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना तथा दूसरों को भी जल बचाने के लिए जागरूक करना। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में थोड़ी-सी सावधानी बरते तो बड़ी मात्रा में पानी बचाया जा सकता है।
कार्यक्रम में बीआरसी विश्वास ने विद्यार्थियों को जल गुणवत्ता के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल का उपयोग स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने जिले में स्थापित वाटर टेस्टिंग लैब की जानकारी देते हुए बताया कि लोग अपने पेयजल की जांच करवाकर पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित कर सकते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को छोटी उम्र से ही जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में समाज को सही दिशा दे सकें।
इस अवसर पर शिक्षक शिवदयाल गौतम, मुबीना, सपना, गोपी चंद, सुमन, दीपिका एवं सुंदरपाल सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने जल बचाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

प्रिंट मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान जिला पलवल।
11/06/2026

प्रिंट मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान जिला पलवल।

पर्यावरण दिवस पर उपलक्ष्य पर पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ लगते हुए wsso टीम विलेज ततारपुर ब्लॉक पृथला जिला पलवल।
11/06/2026

पर्यावरण दिवस पर उपलक्ष्य पर पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ लगते हुए wsso टीम विलेज ततारपुर ब्लॉक पृथला जिला पलवल।

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ली जल जीवन मिशन के कार्यों पर ली गई बैठक को सीटीएम जिला पलवल की  अध्यक्षता में उपस्थित हुए बैठक...
11/06/2026

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ली जल जीवन मिशन के कार्यों पर ली गई बैठक को सीटीएम जिला पलवल की अध्यक्षता में उपस्थित हुए बैठक का उद्देश्य जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन, रखरखाव एवं ग्राम स्तर पर उनकी सतत निगरानी सुनिश्चित करना था।
बैठक में जिला स्तर से मुख्य अधिकारी जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (DDPO) श्रीमती उपमा अरोड़ा, कार्यकारी अभियंता (XEN) श्री हेमंत कुमार, जिला सलाहकार सुश्री कुसुम जांगड़ा, बीआरसी विश्वास ओर संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव महोदय ने निर्देश दिए कि सभी ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों (VWSC) को सक्रिय बनाकर योजनाओं के नियमित संचालन, जल गुणवत्ता परीक्षण, उपभोक्ता शुल्क संग्रहण तथा समय पर मरम्मत कार्यों को सुनिश्चित किया जाए।
इसके अतिरिक्त, योजनाओं की स्थिरता बनाए रखने, विद्युत बिलों के समय पर भुगतान, जल संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा समुदाय की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे ग्राम स्तर पर नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) संबंधी बैठक का विस्तृत नोटदिनांक 25 मई 2026 को मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में ऑपरेशन एंड म...
11/06/2026

ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) संबंधी बैठक का विस्तृत नोट
दिनांक 25 मई 2026 को मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (Operation & Maintenance) विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन, रखरखाव एवं ग्राम स्तर पर उनकी सतत निगरानी सुनिश्चित करना था।
बैठक में जिला स्तर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद श्री जितेंद्र कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (DDPO) श्रीमती उपमा अरोड़ा, कार्यकारी अभियंता (XEN) श्री हेमंत कुमार, जिला सलाहकार सुश्री कुसुम जांगड़ा, बीआरसी विश्वास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव महोदय ने निर्देश दिए कि सभी ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों (VWSC) को सक्रिय बनाकर योजनाओं के नियमित संचालन, जल गुणवत्ता परीक्षण, उपभोक्ता शुल्क संग्रहण तथा समय पर मरम्मत कार्यों को सुनिश्चित किया जाए।
इसके अतिरिक्त, योजनाओं की स्थिरता बनाए रखने, विद्युत बिलों के समय पर भुगतान, जल संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा समुदाय की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे ग्राम स्तर पर नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

अमृत 2.0 योजना के तहत जिला पलवल में चल रही विभिन्न गतिविधियों की निगरानी करते हुए जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा, बीआरसी विश...
11/06/2026

अमृत 2.0 योजना के तहत जिला पलवल में चल रही विभिन्न गतिविधियों की निगरानी करते हुए जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा, बीआरसी विश्वास ओर समाज कुमार।

विजिट के दौरान के डोर-टू-डोर जल संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर जाकर शहरवासियों को पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व समझाया गया तथा पेयजल के दुरुपयोग को रोकने का संदेश दिया गया। टीम ने खुले नलों को तुरंत बंद रखने, लीकेज की सूचना समय पर देने तथा अवैध जल उपयोग से बचने की अपील की।

Address

Palwal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when wsso palwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share