Bjp Nada Mandal Panchkula

Directions

Bjp Nada Mandal Panchkula श्री नाडा साहिब मंडल, पंचकूला
श्री यशपाल सिंह ,मंडल अध्यक्ष
भाजपा,हरियाणा
(2)

11/10/2026
.🙏 हार्दिक आभार एवं धन्यवाद 🙏“सेवा ज्योति संकल्प” यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने में सहयोग देने वाले नाडा साहिब मंडल के सभ...
07/10/2026

.
🙏 हार्दिक आभार एवं धन्यवाद 🙏

“सेवा ज्योति संकल्प” यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने में सहयोग देने वाले नाडा साहिब मंडल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, पार्षदों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों, बूथ टीमों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। 💐

प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का भी हार्दिक धन्यवाद।

आपका सहयोग, समर्पण एवं परिश्रम ही संगठन की शक्ति है। 🙏🚩

सादर,
यशपाल सिंह
मंडल अध्यक्ष, नाडा साहिब मंडल

#सेवा_ज्योति_संकल्प #नाडा_साहिब_मंडल #संगठन_की_शक्ति

06/10/2026

🌺 सादर आमंत्रण 🌺

🪷 सेवा ज्योति संकल्प 🪷

आदरणीय बंधु एवं भगिनी,

राष्ट्रसेवा, जनसेवा एवं समर्पण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से “सेवा ज्योति संकल्प” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

📅 दिनांक: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार
⏰ समय: प्रातः 8:30बजे
📍 स्थान: इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम, पंचकूला

सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि प्रातः 8:30 बजे इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम, पंचकूला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का श्रवण करें।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के गौरवपूर्ण कार्यकाल की पूर्णता के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के पश्चात “सेवा संकल्प ज्योति” यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।

यह अवसर सेवा, समर्पण, संगठन एवं राष्ट्रहित के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

अतः आप सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की गरिमा एवं सफलता में अपना योगदान दें तथा सेवा संकल्प की इस ज्योति को जन-जन तक पहुँचाने में सहभागी बनें।

🙏 आपकी गरिमामयी उपस्थिति की हार्दिक अपेक्षा है। 🙏

सादर
श्री अजय मित्तल जी
जिला अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी, पंचकूला

.नाडा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजितनाडा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष श्री यशपाल सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित...
05/10/2026

.
नाडा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

नाडा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष श्री यशपाल सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सेवा संकल्प अभियान की प्रगति एवं आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। साथ ही 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली पैदल यात्रा की तैयारियों तथा अन्य आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी आवश्यक विचार-विमर्श एवं जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य:

• श्री अरविन्द सहगल जी — मंडल उपाध्यक्ष
• श्रीमती पुष्पा सिंगरोहा जी — मंडल महामंत्री
• श्रीमती प्रियंका कुंडलस जी — पार्षद
• श्री राकेश गोयल जी — पार्षद
• श्री संजय जी — मंत्री
• श्रीमती उषा जी — मंत्री
• श्रीमती वंदना जी — मंडल IT प्रमुख
• श्री कुलदीप जी
• श्री राजेश जी
• श्री कृष्ण कुमार जी — मंडल सोशल मीडिया प्रमुख

सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार साझा किए।

.🧹 सेवा संकल्प अभियान 🧹स्वच्छता • सेवा • श्रमदानआज 2 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राचीन त्रिशक्ति मंदिर, ह...
02/10/2026

.
🧹 सेवा संकल्प अभियान 🧹
स्वच्छता • सेवा • श्रमदान

आज 2 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राचीन त्रिशक्ति मंदिर, हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-26, पंचकुला में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की गई तथा उगी हुई झाड़ियों को काटकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया।

यह स्वच्छता अभियान बूथ नंबर 66, 67, 70, 71 एवं 72 के शक्ति केंद्र प्रमुख श्री महिपाल सिंह नेगी जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

अभियान में मास्टर सुरेंदर उबा जी, श्री दीपक शर्मा जी सहित हाउसिंग बोर्ड के छोटे-छोटे बच्चों की टीम ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अभियान के दौरान सभी बच्चों को शपथ दिलाई गई की सभी अपने आस- पास सफाई रखेंगे और कूड़ा को कूड़ेदान में ही डालेंगे ।

🙏 स्वच्छता ही सेवा है। आइए, अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। 🇮🇳

Address

पंचकमल
Panchkula

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bjp Nada Mandal Panchkula posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share