17/09/2026
🙏 माता मनसा देवी के चरणों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना 🙏
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंचकूला श्री अजय मित्तल जी ने पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
इस पावन अवसर पर माता मनसा देवी का आशीर्वाद लेकर प्रधानमंत्री जी के सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का भाव व्यक्त किया गया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। 🇮🇳
सेवा ही संकल्प • राष्ट्र ही सर्वोपरि 🚩