29/09/2025
हरियाणा की महिलाओं के सशक्तिकरण व समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री श्री Saini जी ने ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत की है।आगामी 25 सितम्बर से 23 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं (अविवाहित एवं विवाहित) को हर महीने ₹2,100 की आर्थिक सहायता मिलेगी।
08/08/2024
जिला सचिवालय में बुधवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों को साथ चुनाव के संदर्भ में बैठक लेते हुए कहा कि चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के दिशानिर्देशों के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। चुनाव को लेकर विभिन्न प्रकार की स्वीप गतिविधियां की जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उनका पूरा ध्यान विशेष तौर पर उन निर्वाचन क्षेत्रों पर केद्रित है जहां पर मतदान का प्रतिशत कम रहा था। इस बार उन पर विशेष जोर देकर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उपायुक्त ने खास तौर पर युवाओं से आहवान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा मात्रा में नई वोट बनवा कर चुनाव के इस पर्व में अपना योगदान दें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 10-11 अगस्त को जिले में विशेष अभियान के तहत नागरिकों को वोट की अपील की जाएगी व ज्यादा से ज्यादा मात्रा में वोट बनवाने व वोट काश्त करने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 865 कुल बूथों की संख्या है। कोई नया बूथ नहीं बनाया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 16 अगस्त तक कोई भी राजनैतिक दल नई वोट बनवा सकता है अगर कोई अपनी वोट को कटवाना चाहे तो वह इस अवधि में वोट को कटवा सकता है। उसे फार्म नम्बर 6,7 व 8 को भरना होगा। जिसमें वोट को कटवाने, जुड़वाने व स्थानांतरित करवाने की विस्तार से जानकारी दी गई है वह इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में पहुंच कर इसका लाभ ले सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा वैबसाइट भी बनाई गई है। जिस पर भी जानकारी ली जा सकती है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में एफएलसी का भी कार्य किया जा रहा है। किसी भी राजनैतिक दल का प्रतिनिधि ईवीएम की वैधता की जानकारी ले सकता है। उपायुक्त ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए ईवीएम की अहम भूमिका रहती है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी राजनैतिक दलो को आमत्रिंत किया है कि वे एफएलसी के संदर्भ में सवेरे 9 बजे से 5 बजे तक जानकारी ले सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया में 7 वीवीपैट रेजेक्ट की गई है। इस प्र्रक्रिया के तहत रैंडामाईजैशन किया जाएगा उसके बाद उन्हें सील बंद किया जाएगा। इस मौके पर बैठक में एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा,एडवोकेट शेर सिंह खर्ब, दीपक आदि मौजूद रहे।
08/08/2024
प्रदेश में जिला व मंडल स्तर पर आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। अपनी समस्याओं के निदान को लेकर नागरिक आश्वस्त हैं। राज्य सरकार द्वारा नागरिकों की सुध लेकर जो समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है प्रदेश में उनका साकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
लोग सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे इन समाधान शिविरों की प्रशंसा करते है। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि समाधान शिविरों में सभी अधिकारियों का नागरिकों की समस्या के समाधान को लेकर मांइड सैट है। सभी अधिकारी मानसिक रूप से तैयार होकर लोगों की समस्याओं का समाधान करते है। उपायुक्त ने बताया कि समाधान के शिविर के समय के बदलाव के बाद शिविर में समस्याओं के समाधान को लेकर प्रगति हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि बुधवार को तीज उत्सव के बावजूद भी लोगों में समाधान शिविर के प्रति उत्साह दिखाई दिया। जरूरतमंद लोग तीज उत्सव के बावजूद भी समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। शिविर में ज्यादातर समस्याएं फैमली आईडी, जमीन का इंतकाल, अवैध अतिक्रमण, पानी व बिजली की समस्या से संबंधित रही।
शिविर में समस्या लेकर पहुंचे शिव कुमार वासी जैन मौहल्ला ने प्रशासन से अवैध निर्माण हटवाने की गुहार लगाई। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से इस पर ध्यान देने का अनुरोध किया। एक अन्य शिकायतकर्ता रितू वासी वार्ड नम्बर 2 भापरा ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उन्होंने दुकान के लिए लोन लिया था जिसमें उन्होंने एक किस्त की अदायगी अभी तक नहीं की है। जब बैंक वालों से पूछते है तो वे बात को दूसरी तरफ मोड़ देते है। उन्होनें कहा कि उन्हें मानसिक रूप से इसको लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैसे की कमी के चलते हम दुकान का समान नहीं खरीद पा रहे है। उन्होंने बैंक का बाकी का पैसा दिलवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया।
शिकायतकर्ता रामधन वासी जौरासी ने कहा कि उनके खेत मे जाने का कोई भी रास्ता नहीं है और इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से खेत का रास्ता उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई। शिकायतकर्ता प्रभु सिंह वासी देशराज कालोनी ने उपायुक्त से दरखास्त की कि मेरी मां को कैंसर है। उनके इलाज के कारण मैं स्कूल वैन का कार्य करने में असमर्थ हूं। उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया कि उन्हें उनका पैसा उपलब्ध करवाया जाएं व इसके लिए स्कूल के प्रिंसीपल को पैसा देने के आदेश दिये जाएं ताकि मेरी जीविका में किसी तरह का खलन न आयें।
शिकायतकर्ता राजकुमार वासी हनुमान कालोनी ने प्रशासन से विकंलाग पैंशन बनवाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि मैं किसी भी तरह का कार्य करने में समर्थ नहीं हूं। मैंने पैंशन बनवाने को लेकर काफी मसक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने उपायुक्त से पैंशन बनवाने की अपील की।
जनता समाधान शिविर में एक अन्य शिकायतकर्ता नरेश ने प्रशासन से विधुर पैंशन बनवाने का अनुरोध किया। उन्होंने प्रशासन से प्रार्थना कि की उनकी उम्र 55 से ज्यादा हो चुकी है। मैं अविवाहित हूं सरकार द्वारा विधुर पैंशन का मुझे लाभ दिया जाएं। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को उनके इस अनुरोध पर संज्ञान लेने का आदेश दिया।
एक अन्य शिकायतकर्ता निशी वासी सैनी कॉलोनी ने प्रशासन से प्रार्थना की कि उनके घर में जो मीटर लगा है उस मीटर में नाम गलत है। गलत नाम होने की वजह से दिक्क्त का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त से नाम सही करवाने का अनुरोध किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज एसडीएम मनदीप सिंह,निगम संयुक्त कमीशनर मनी त्यागी, सीटीएम टिनू पोशवाल, सीएमओ जयंत आहुजा,जिला रोजगार अधिकारी रितू चहल, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, डीडीपीओ मनीष मलिक, डीएफएससी नीतू, पब्ल्कि हैल्थ के कार्यकारी अधिकारी संजय शर्मा, ,डीआरओ रणविजय सुल्तानिया,खेल विभाग के कोच महीपाल, कृषि अधिकारी अवतार सिंह, शुगर मिल के चीफ आदि इंजीनियर राजकुमार, एलडीएम रामकुमार मौजूद, पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
03/07/2024
प्रदेश सरकार की दुरगामी सोच और कौशलता का लोहा मनवाते समाधान शिविर यहां पर लोगों में नई रोशनी का संचार कर रहें है। इन शिविरों में शिकायत लेकर पहुंचने वाले शिकायतकर्ता अब समस्याओं के निदान के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। मंगलवार को जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने समाधान शिविर में एक नई पहल की शुरूआत करते हुए हर शिकायतकर्ता को एक एक पौधा देकर पर्यावरण सरंक्षण का आह्वान किया। उन्होंने सचिवालय में शिकायत लेकर पहुंचे लोगों की काफी समस्याओं का मौके पर अधिकारियों के सहयोग से निदान किया व 350 लोगों को अमरूद, जामून, तुलसी व आवला के पौधे वितरीत किये ।
उपायुक्त ने कहा कि जीवन को आगे बढ़ाने के लिए हमें पर्यावरण की दिशा में और प्रयास करने की आवश्यकता है। एक -एक पौधा जीवन की नई गति देगा। हम पौधे लगाकर अगली पीढ़ी के जीवन को और आगे बढ़ाने का सकंल्प लेना चाहिए। इसके लिए हमें पौधा रोपण करने के साथ साथ उसकी परवरिश करने के भी जिम्मेदारी उठानी होगी। उपायुक्त ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से अपील की कि वे समय की कीमत को पहचाने व प्रशासन द्वारा निर्धारित किये गए समय पर पहुंच कर अपनी शिकायतों का निवारण करवायें। उपायुक्त ने इस दौरान एक अधिकारी को डयूटी में कोताही बरतने पर बुरी तरह से लताड़ा।
उपायुक्त ने समाधान शिविर में अन्य दिनों की अपेक्षा 10 मिनट ज्यादा समय शिकायतकर्ताओं को दिया। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं की परिवार पहचार पत्र, आधार कार्ड व वृद्घा सम्मान भत्ता पैंशन से जुड़़ी समस्याओं को सुना व मौके पर मौजूद अधिकारियों को निदान करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता आरती ने उपायुक्त से नौकरी से सम्बंधित शिकायत को रखा जिस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता निम्बरी निवासी बलन्द्रि ने उपायुक्त से गुहार लगाई कि गांव के कुछ लोग तालाब की जमीन पर कब्जा कर रहे है। अगर समय रहते उन पर ठोस कार्रवाही नहीं हुई तो उनके हौंसले और बढ़ेगे। उपायुक्त ने तत्तकाल संज्ञान लेते हुए डीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे जगह का मुआयना कर रिपोर्ट शीघ्रता से प्रस्तुत करें।
एक अन्य शिकायतकर्ता वैभव ने उपायुक्त से शिकायत की कि कब्जा धारियों पर लगाम कसी जाएं। उन्होंने बताया कि नगर निगम की सडक़ पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने व उसके साथ लगती फैक्ट्री की जमीन पर अवैध पलाट काटने के प्रयास किये जा रहे है। यह पूर्णता गलत है। उन्होंने निगम के उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत कराया लेकिन समस्या का हल नही हुआ। उन्होंने उपायुक्त को इस पर कार्रवाही करने की अपील की।
एक शिकायतकर्ता दीपक वासी मनाना ने समाधान शिविर में प्रार्थना पत्र देकर हैंडीकैप प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की । उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में उनका सडक़ र्दुघटना में एक पैर टूट गया था। जिसके कारण वह आज भी मजदूरी करने में असमर्थ है। उन्होंने प्रशासन से इस संदर्भ में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आग्रह किया ताकि वे अपंग पैंशन का लाभ ले सकें।
एक अन्य शिकायतकर्ता हलदाना वासी सुशील ने उपायुक्त के सामने शिकायत की कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन अभी तक उनको किसी तरह की कोई राशि उपलब्ध नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रशासन से राशि दिलवाने की गुहार लगाई। सन्नी वासी शक्ति विहार कालोनी में फै मली आईडी मेें आय कम कराने की अपील की। सैक्टर 24 के निवासियों ने उपायुक्त से निवेदन किया कि सैक्टर 24 में सिवर लाइन काफी समय से बंद पड़ी है उसे दुरस्त किया जाएं। सैक्टर वासियों ने दिवारों पर लगी ग्रील को दुरस्त करने व सैक्टर में सामुदायिक केन्द्र बनाने की मांग रखी।
उपायुक्त ने इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्देश दिए। इस मौके पर निगम कमीशनर साहिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत,निगम सुयंक्त आयुक्त मनी त्यागी, सीटीएम टीनू पोसवाल,डीआरओ रणविजय सिंह सुलतानिया, तहसीलदार अस्तित्व, डिप्टी सीईओ कंचन, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला रोजगार अधिकारी रितू चहल, निगम के कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक, कृषि विभाग के एसडीओ देवेन्द्र कुहाड़ आदि मौजूद रहें।
02/07/2024
राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर में शिकायतकर्ताओं को अब प्रशासन पर्यावरण सरंक्षण को लेकर भी लोगों को प्रोत्साहित करेगा। शिविर में पहुंचने वालों को वन विभाग की तरफ से एक एक पौधा पौधारोपण के लिए वितरीत किया जाएगा। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि पर्यावरण सरंक्षण हम सबके लिए जरूरी है। हमें एक एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। समाधान शिविर में उपायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को मंगलवार से इस कार्य को करने के निर्देश दिए। दो दिन के अंतराल के बाद लगे समाधान शिविर में लोगों में काफी उत्साह नजर आया व बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर सचिवालय में लगाए जा रहे समाधान शिविर में पहुंचे। अन्य दिनों की तुलना में सोमवार को उपायुक्त ने 20 मिनट ज्यादा समय तक लोगों की समस्याओं को सुना।
उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शिविर में पिछले सप्ताह के दौरान लोगों की शिकायतों के समाधान को लेकर अधिकारियों से समीक्षा की व तत्परता से समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार इन समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की फैमली आईडी, आधारकार्ड व अन्य रोजमर्रा की समस्याओं के निदान को लेकर ये समाधान शिविर उपमंडल व जिला स्तर पर आयोजित किये जा रहे है। उपायुक्त के समक्ष शिकायतकर्ता कई बार सामूहिक समस्याओं को लेकर भी पेश होते है। जिन पर उपायुक्त अधिकारियों के सहयोग से उसका निदान करते है व उन्हें निराश नहीं जाने देते।
समाधान शिविर में आयुषमान कार्ड बनवाने को लेकर पहुंचे नवादापार के वाजिद ने बताया कि फैमली आईडी में भी उनकी इन्कम कम है फिर भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार में आय का अन्य कोई जरिया न होने के कारण उन्हें बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उनका स्वस्थ भी ठीक नहीं रहता है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्या पर गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में एक अन्य समस्या लेकर पहुंचे महावीर सिंह जो पानीपत के रहने वाले है ,ने बताया कि मेरी बेटी के जन्म के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र में वर्ष ठीक नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उपायुक्त से शीघ्रता से इसे दुरस्त कराने की मांग की। उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एक अन्य मामले में सेवा सिंह वासी राजा खेड़ी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत क्लेम दिलवाने की प्रार्थना की। इस पर उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले का अध्ययन करने व किसान को न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
एक अन्य मामले में पानीपत के संजय अरोड़ा नामक व्यक्ति ने उपायुक्त से गुहार लगाई की उनकी उम्र 60 वर्ष हो चुकी है।मेरे दोनों बच्चें भी अलग अलग रहते है। मैं तीर्थ स्थानों की यात्रा करना चाहता हूं। अत: मुझे सरकार की विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ दिया जाएं। उपायुक्त ने परिवहन विभाग को तत्काल उनको संबंधित योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। एक अन्य मामले में राजेन्द्र वासी बराना ने बताया कि उनका झूठा चालान कर दिया गया है। इस संदर्भ में मुझे न्याय दिलाया जाएं। ताकि इससे प्रभावित होने से बचा जा सके।
एक अन्य प्राथी ने समाधान शिविर में उपायुक्त से गुहार लगाई की हमारी गली में 11हजार वोल्टेज तार लगी हुई है। जिसके कारण पिछले साल एक 4 साल की लडक़ी की पतंग के धागे में कंरट आने से मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि पेड़ बड़े होने की वजह से पेड़ में बारिश के समय कंरट आता है जिसके दुघर्टना की आशंका रहती है। उन्होंने उपायुक्त से 11 हजार वोल्टेज की तार को हटाने की गुहार लगाई। उपायुक्त ने इस संदर्भ में बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को जगह का मुआयना करने के निर्देश दिए। इस मौके पर निगम कमीशनर साहिल गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत,जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुडडा, रोजगार कार्यालय अधिकारी रितू चहल, मतस्य अधिकारी अनुज कुमारी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता मौजूद रहें।
26/06/2024
राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किये जा रहे समाधान शिविरों में अपनी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए लगातार पहुंच रहे है। शिविर में लोगों के पहुंचने के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। यह सब उपायुक्त द्वारा निष्ठïतापूर्वक निपटाई जा रही जनसमस्याओं का ही परिणाम है कि लोगों में उनके प्रति बढ़ता विश्वास समाधान शिविरों में पहुंचने के लिए आमंत्रित करता है।
उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शिकायतकर्ताओं से आग्रह किया कि किसी कारण से अगर उनकी समस्या के समाधान में देरी होती है तो वे दोबारा भी कार्यालय समय में उनसे मिल सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि शिकायतकर्ताओं की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। इसके मद्देनजर दो टेबल और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है ताकि समस्या लेकर पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने बताया कि रैडक्रास के सहयोग से दिव्यांग जनों के लिए दो व्हील चेयर रखी जाएगी ताकि उन्हें समाधान शिवरि में द्वितीय तल पर पहुंचने में असुविधा का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे निर्धारित समय के बाद भी अगर कोई शिकायतकर्ता शिकायत लेकर पहुंचता है तो उसकी समस्या का समाधान करें। उपायुक्त ने आम जन से भी अपील की है कि वे 9 बजे से 11 बजे तक जो समय समाधान शिविर के लिए निर्धारित है उसी समय समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचे व समय की कीमत को पहचाने।
मंगलवार को 313 शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। उपायुक्त ने 46 का मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से समाधान किया। समाधान शिविर में दिव्यांग जसमीन ने प्रशासन के सामने आधार कार्ड बनाने की अपील की जिस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संंबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। दिव्यांग जयसिंह वासी गवालड़ा ने अपनी दुर्दशा का बख्यान करते हुए मकान बनवाने की अपील की।
सामाजिक कार्यकर्ता कुमारी रंजिता कौशिक ने बांध गांव में पानी की समस्या को प्रशासन के सामने रखा व बताया कि 1 किलोमीटर दूर से पानी लाने के लिए महिलाएं मजबूर है। उन्होंने गांव की गलियों को दुरस्त करने व महिलाओं के लिए सिलाई सैन्टर बनवाने की मांग भी रखी। उपायुक्त ने पब्ल्कि हैल्थ के अधिकारियों को तत्काल जगह का मुआयना कर पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
एक अन्य मामले में रीना देवी ने फैमली आईडी में आय कम कराने की अपील की। इस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में कृषि विभाग से जुड़ी समस्या भी ईशम वासी डाडौला ने रखी। उन्होंने पाइप लाईन दबाने के लिए आदेश निरस्त करने व उजाड़ी गई धान की क्षतिपूर्ति करने का आग्रह उपायुक्त से किया।
धर्मा वासी बापौली ने ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने की स्थिति में दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने की प्रशासन से अपील की। उपायुक्त ने इस सदंर्भ बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायतकर्ता की शिकायत पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
मामले में सतीश शर्मा वासी नांगल खेड़ी ने एक अन्य व्यक्ति द्वारा उनके मकान में रहकर दूसरे बिजली कनेक्शन के लिए जो आवेदन किया है उसे निरस्त करने की अपील की। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले की जांच पड़ताल गहनता से करने का अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि समाधान शिविरों में पहुंचने वाली समस्याओं का निश्चित अवधि में समाधान किया जाएगा। पुलिस प्रशासन को जो समस्याएं उपलब्ध हो रही है उन पर कार्यवाही की जा रही है।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भटट, एडीसी डॉ.पंकज, सीईओ जिला परिषद गौरव, सीटीएम टीनू पोसवाल, जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा, डीआरओ रणविजय सुलतानिया, सीएमओ जंयत आहुजा, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ.आदित्य डबास,जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी रीतू चहल, मतस्य अधिकारी अनुज कुमारी, समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुडडा, कृषि विभाग के एसडीओ देवेन्द्र के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।
बोक्स:
समाधान शिविर में पहुंचने वाले अधिकारियों की रोजाना हाजिरी ली जा रही है। जो अधिकारी समय पर नहीं पहुंचते उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि सरकार की तरफ से सख्त हिदायत दी गई है कि समाधान शिविर में सभी अधिकारी उपस्थित रहे व लोगों की समस्याओं को रूचिपूर्वक सुने व उनका निदान करे।
25/06/2024
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के दिशानिर्देश पर हर जिले में लोगों की समस्याओं के निदान को लेकर लगाये जा रहे समाधान शिविर में शिकायतकर्ताओं की समस्या का समाधान हो रहा है। सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर पहुंचे। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि वे हर हाल में लोगों की समस्या का समाधान चाहते है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्या को बांध कर न बैठे उसका तत्काल समाधान करेें। लोन से संबंधित कोई समस्या आती है तो उसका तत्काल लोन स्वीकृत करें। समस्याओं को लेकर सचिवालय पहुंच रहे शिकायतकर्ता किस स्थिति के दौर से गुजर रहे हैं और कितनी उम्मीदों के साथ वे अधिकारियों के पास आकर अपनी व्यथा गाते हैं, इसका हमें ऐहसास होना चाहिए। समाधान शिविर में सोमवार को 212 शिकायतकर्ताओं ने रखी अपनी समस्या, 49 का मौके पर समाधान किया गया।
समाधान शिविर में उपायुक्त की व्यक्तिगत रूचि का फायदा सीधे तौर पर शिकायतकर्ताओं को मिल रहा है। उपायुक्त ने स्पष्टï शब्दों में अधिकारियों को निर्देश दिए हुए है कि वे समय पर सभागार में पहुंचे व इन दो घण्टों में यह करके दिखाए कि जनता को लगे कि शासन व प्रशासन सही मायने में उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है। समाधान शिविर में समस्या लेकर पहुंची सीमा ने प्रशासन के सामने नियमानुसार मकान दिलाने की गुहार लगाई। सीमा ने बताया कि वह मूल रूप से सींक गांव की निवासी है व लाल डोरे के तहत जो मकान अलॉट हुए है उसमें उन्हें भी मकान का अधिकार है। उपायुक्त ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनकर न्याय दिलाने की बात कही।
शिविर में लाडली पैंशन को लेकर शंकर पाल जो वार्ड 30 राजनगर के निवासी है ने प्रशासन से गुहार लगाई की उन्हें लाडली पैंशन का लाभ दिया जाए व उनकी बंद लाडली पैंशन फिर से शुरू की जाए। उपायुक्त ने इस संदर्भ में समाज कल्याण अधिकारी को शिकायतकर्ता की शिकायत पर गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।
एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता मीना वासी दीनानाथ कॉलोनी नूरवाला ने उपायुक्त के सामने अपनी बीती रखी। उन्होंने कहा कि वह किसी मामले में जेल चली गई थी। एक महीने बाद घर लौटी तो मेरे घर से जेवरात व 20 हजार रूपए की नकदी, पानी की मोटर, पंखा व अन्य सामान चोरी हुआ मिला। उन्होंने प्रशासन से इस मामले पर संज्ञान लेकर न्याय दिलाने की मांग की व आरोपियों को गिरफतार करने का अनुरोध किया।
शिविर में निर्मला देवी वासी विद्यानन्द कॉलोनी ने उपायुक्त के सामने अपनी स्थिति का बख्यान करते हुए पंजाब नेशनल बैंक से लोन दिलाने का अनुरोध किया। उनका कहना था कि बार बार चक्कर काटने पर भी लोन पास नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि लोन पास न होने के कारण मानसिक व आर्थिक रूप से काफी परेशानी का सामना कर रही हूं। उपायुक्त ने एलडीएम को निर्देश दिए कि तुरंत प्रभाव से उन्हें लोन दिया जाएं ताकि वे कोई रोजगार कर अपने जीवन को नई दिशा दे सकें। उपायुक्त ने इस संदर्भ में अब तक जिन शिकायत कर्ताओं ने लोन के लिए आवेदन किया है उन्हें भी लोन देने के एलडीएम को निर्देश दिए।
एक अन्य मामले में कर्मबीर वासी धनसौली ने बुढ़ापा पैंशन बनवाने के लिए उपायुक्त से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उनकी स्थिति कमजोर है व वे कार्यालयों में अब और आने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने स्वयं की व अपनी पत्नी की वृद्घावस्था भत्ता पैंशन देेने का अनुरोध किया।
एक अन्य शिकायतकर्ता तसवीर सिंह वासी शाहपुर ने उपायुक्त से प्रार्थना की प्रधानमंत्री सम्माननिधि योजना के तहत जो किस्त रिलिज की गई है उसका लाभ उन्हें अब तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने स्कीम के तहत पंजीकरण भी कराया हुआ है। उन्होंने उपायुक्त से प्रार्थना की मुझे उक्त योजना के तहत लाभ दिया जाएं। इस मौके पर बीजेपी के जिला महामंत्री कृष्ण छौकर, सीईओ जिला परिषद गौरव, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीआरओ विजय सुलतानिया, सीएमओ डॉ जंयत आहुजा, जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी रीतू चहल, मतस्य अधिकारी अनुज कुमारी, समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुडडा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।
25/04/2024
प्रदेश के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने बुधवार को प्रदेश के सभी उपायुक्त के साथ चिन्हित अपराध व अन्य विषयों को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बातचीत की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
वीसी में डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न टीमों ने 15542 बोतलें अवैध शराब पकड़ी है। डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में आगामी लोकसभा चुनाव व विधानसभा के उपचुनाव संबंधी कार्य बेहतर तरीके से चल रहा है। चुनाव प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक कमेटियों का गठन कर दिया गया है। ईवीएम की रेंडेमाइजेशन का काम जारी है। इसके अतिरिक्त सभी पीओ और एपीओ की ट्रेनिंग लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान अवैध रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले कैश, अवैध शराब और ड्रग्स को रोकने के लिए निरंतर स्टेटिकल सर्विलांस टीम कार्य कर रही है। निरंतर अवैध शराब को पकड़ा जा रहा है। इंटर स्टेट नाके लगाए गए हैं, लगातार वाहनों की चैकिंग हो रही है। उन्होंने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि चुनाव के दौरान इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस पूरी मुशतैदी से कार्य करेगी।
चिन्हित अपराध की भी की गई समीक्षा
मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की। इस दौरान डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिले में 178 चिन्हित अपराध के केस हैं। इनमें से 78 केस एनडीपीएस, 18 केस पॉक्सो से संबंधित हैं। 36 केसों की एफ एस एल रिपोर्ट लंबित है। 7 केसों पर फैसला आ चुका है। 4 केस में दोष सिद्ध हुआ है। 2 केस पॉक्सो के थे और एक में आपसी सहमति हुई थी लेकिन उसमे भी अपील की जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की कोर्ट में बेहतर तरीके से पैरवी की जाए। अपराधियों को कम समय में सजा दिलवाई जाएगी और चिन्ह्ति अपराधों को कम किया जा सकेगा। वीडियो कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने भी मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की अनुपालना की जाएगी। इस मौके पर जिला अटार्नी राजेश मलिक भी उपस्थित रहे।
19/04/2024
रबी फसल खरीद अभियान 2024 के तहत जिला की विभिन्न मण्डियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 113318 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा 107500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। डीएफएससी द्वारा 17600 मीट्रिक टन गेहूं, हैफेड द्वारा 49562 मीट्रिक टन गेहूं, एचडब्ल्यूसी द्वारा 38134 मीट्रिक टन गेहूं, एफसीआई द्वारा 2204 का उठान किया जा चुका है। सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेंहू की खरीद निर्धारित मूल्य 2275 रूपये प्रति किवंटल पर की जा रही है।
डीएफएससी आदित्य कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस मंगलवार सांय इस कुल आवक में से अहर में 2289 मीट्रिक टन गेंहू, बबैल केन्द्र पर 1708 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केन्द्र पर 9958 मीट्रिक टन, बापौली खरीद केन्द्र पर 6326 मीट्रिक टन, छिछड़ाना केन्द्र पर 4316 मीट्रिक टन, इसराना खरीद केन्द्र पर 14547 मीट्रिक टन, मडलौडा खरीद केन्द्र पर 16819 मीट्रिक टन, नौल्था खरीद केन्द्र पर 816 मीट्रिक टन, पानीपत खरीद केन्द्र पर 15151 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार समालखा मण्डी में 39298 मीट्रिक टन गेंहू, सनौली में 1816 मीट्रिक टन, उरलाना में 274 मीट्रिक टन की आवक हुई है और सम्बंधित खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है।
आदित्य कौशिक ने बताया कि गेहूूं की खरीद सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मण्डियों व खरीद केन्द्रों पर नोडल अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मण्डियों से गेहूं के उठान के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
19/04/2024
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन प्रियांक कानूनगो ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बाल विवाह रोकने को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। आयोग के चेयरमैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मे बाल विवाह की जिले अनुसार स्थिति जानी। उन्होंने खंड स्तर पर पुजारियों,पादरीओ की बैठक कर उन्हें जागरूक करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 10 दिन में शादी के लिए टैंट लगने वाले,पंडित,पुजारियों, मोलवियो की बैठक का डाटा आयोग को भेजने के निर्देश दिए व जिले में किए जा रहे बाल संबंधित कार्यों की प्रशंसा की और अन्य को पानीपत से प्रेरणा लेने के लिए कहा।
एडीसी डॉक्टर पंकज ने आयोग के चेयरमैन को आश्वस्त करते हुए कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठा कर बाल विवाह की रोकथाम की गई है व जिले में 112 जागरूकता शिविर गांव, पंचायत, ब्लॉक,शहरी, स्कूलों और जिला-तहसील स्तर पर किए गए हैं। सीडब्ल्यूसी, सीडीपीओ, डीसीपीओ औरआंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ समय-समय पर बैठकें आयोजित की जाती रही हैं ताकि बाल संरक्षण पर और अधिक जोर दिया जा सके।
एडीसी ने बताया कि बाल विवाह को रोकने के संबंध में समय-समय पर धार्मिक नेताओं, प्रिंटिंग प्रेस, टेंट प्रदाताओं, मैरिज हॉल के प्रबंधकों आदि के साथ बैठकें और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। वर्ष 2023-24 में 22 बाल विवाह को रोका गया व कुछ पर कार्यवाही की गई। यह नही, समय समय पर बाल विवाह शिकायत पर कार्यवाही भी की जाती रही है।
एडीसी ने बताया कि जागरूकता के दौरान पंचायत, ब्लॉक,शहरी, स्कूल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका, धार्मिक नेता, प्रिंटिंग प्रेस, टेंट प्रदाता, कवर किए गए। क्षेत्र के विवाह हॉल के प्रबंधक, मिठाई की दुकानें, हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर को लेकर जागरूकता कार्य किए गए।
एडीसी ने बताया कि सीएमपीओ आयुक्त नगर निगम, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी को बाल विवाह रोकने के लिए अपने स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए पत्र भी लिखें।
एडीसी ने बताया कि डीसीपीओ यूनिट द्वारा 20 जागरूकता कार्यक्रम किये गये। 8500 छात्राओं को पिछले एक साल में पुलिस के सहयोग से जागरूक किया गया। इस मौके पर डीएसपी कृष्ण कुमार ,जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि, जिला प्रोटेक्शन अधिकारी रजनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
19/04/2024
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम अनेक स्थानों पर किए जा रहे हैं। स्कूल, कॉलेज में प्रतियोगिताओं के तहत युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शत-प्रतिशत मतदान के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का उपयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम एप भी बनाया गया है। जिसका बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों को लाभ मिलेगा।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एप दिव्यांग मतदाताओं के लिए नामांकन से लेकर मतदान तक के दिन की सुविधाओं तक वन स्टॉप शॉप है। उन्होंने बताया कि एप को डिजाइन करते समय दिव्यांगजनों की सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखा गया है। इसके लिए दिव्यांगजन उपयोगकर्ता के पास एक सक्रिय मोबाइल नंबर होना चाहिए, जिस पर एप की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ओटीपी भेजा जाएगा। सक्षम एप पर सभी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए चार श्रेणियों में बांटा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।
04/04/2024
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि चुनाव डयूटी में नियुक्त सभी नोडल अधिकारी निर्वाचन आयोग की हिदायतों का निर्वाहन ईमानदारी एवं निष्ठता के साथ करेंगे। सभी नोडल अधिकारी समय रहते अपनी सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर लें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव को शांति पूर्ण एवं पारदर्शी एवं स्वतंत्र ढंग से कराने के निर्देश दिए। जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत पिछली बार कम हुआ वहां दिया जा रहा विशेष ध्यान।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अधिक से अधिक मतदान के लिए स्वीप का प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रशासन शत-प्रतिशत मतदान कराने को लेकर हर संभव प्रयास कर रहा है। शिक्षण सस्थानों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक वोट बनाने का आह्ïवान अधिकारियों द्वारा किया जाता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा समय समय पर नई गाईडलाईन दी जाती है। सभी नोडल अधिकारी इसके लिए अपने आप को तैयार रखे व अपडेट रहें। टोल फ्री नम्बर या सीविजल एप पर आने वाली शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निवारण करें व स्वीप के तहत ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम का आयोजन करेें।