DIPRO Panipat

DIPRO Panipat

Share

Official Facebook Handle of District Information & Public Relations Office (DIPRO) Panipat, Goverment of Haryana @Diprharyana

31/05/2026

आगामी 8 जून 2026 को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत जिला पानीपत से सोमनाथ दर्शन हेतु जाएगी विशेष ट्रेन, 6 जून 2026 पंजीकरण की अंतिम तिथि।
योजना “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर लागू।
हरियाणा सरकार का उद्देश्य – कोई भी बुजुर्ग तीर्थ यात्रा से वंचित न रहे।
पंजीकरण के बाद सोमनाथ दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालु जिला सचिवालय, पानीपत स्थित चतुर्थ तल पर कमरा नम्बर 413 में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में अपनी सूचना अवश्य दें।

*पात्रता*

● आयु: 60 वर्ष या अधिक
● पारिवारिक आय: ₹1.80 लाख वार्षिक तक
● हरियाणा निवासी होना अनिवार्य
● परिवार पहचान पत्र (PPP) आवश्यक

*आवश्यक दस्तावेज*
● आधार कार्ड / पैन कार्ड / अन्य फोटो आईडी
● परिवार पहचान पत्र (PPP)
● स्वास्थ्य फिटनेस की स्वयं घोषणा
● पिछले 3 वर्षों में योजना का लाभ न लेने का प्रमाण

* *पंजीकरण प्रक्रिया*

● सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन
● नजदीकी CSC सेंटर या मोबाइल से भी कर सकते हैं आवेदन *

Photos from DIPRO Panipat's post 29/05/2026

हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जिला नागरिक अस्पताल पानीपत में विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मंत्री पंवार नें लगभग सवा 22 करोड़ रूपये से ऊपर की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
मंत्री ने अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव से लेकर शहर तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। सरकार ग्रामीण स्वच्छता और पर्यावरण सुधार को लेकर भी गंभीर है।

29/05/2026
29/05/2026
29/05/2026

पानीपत से हरियाणा में 'ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति' की शुरुआत...

28/05/2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पानीपत में सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया और पांच जिलों के लिए 80 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने 7 करोड़ रुपये की लागत से बने इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी उद्घाटन किया।

"ई-बस सेवा से पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम होगी तथा प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।"- मुख्यमंत्री

वर्तमान में पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला और रोहतक सहित 10 बड़े शहरों में सिटी बस सेवा उपलब्ध है। प्रदेश के 8 जिलों में इलेक्ट्रिक बस डिपो का निर्माण कार्य जारी है।

28/05/2026
Want your business to be the top-listed Government Service in Panipat?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Panipat
132103