SFI Haryana

SFI Haryana

Share

STUDENTS' FEDERATION OF INDIA (SFI)
STATE COMMITTEE, HARYANA
(OFFICIAL FACEBOOK PAGE)

11/04/2026

ज्योतिबा फुले जयंती पर उनको
विनम्र श्रद्धांजलि 💐💐

11/04/2026

SFI Haryana की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर श्रद्धांजलि!!

आज हम महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और क्रांतिकारी विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने अपने पूरे जीवन को समाज में व्याप्त जाति-भेद, छुआछूत और लैंगिक असमानता के खिलाफ संघर्ष में समर्पित किया।

फुले जी ने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा हथियार माना। उन्होंने सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर महिलाओं और दलितों के लिए शिक्षा के द्वार खोले, जो उस समय एक क्रांतिकारी कदम था।

आज के समय में, जब शिक्षा का निजीकरण बढ़ रहा है और सामाजिक असमानताएं अभी भी मौजूद हैं, फुले जी के विचार और संघर्ष हमें एक न्यायपूर्ण और समान समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं।

SFI Haryana इस अवसर पर यह संकल्प लेता है कि हम शिक्षा के अधिकार, सामाजिक न्याय और समानता के लिए अपने संघर्ष को और तेज करेंगे तथा फुले जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

"शिक्षा ही मुक्ति का रास्ता है" — इसी विचार के साथ हम आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं।

आईए, आज महान विचारक ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर हम जानते है उनके और उनके योगदान के बारे में.....!

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया(SFI) राज्य कमेटी (हरियाणा)

27/03/2026

नौजवान भारत सभा के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) राज्य कमेटी (हरियाणा) द्वारा युवा समागम का गांव बधावड़ हिसार में आयोजन किया जा रहा है तो स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) राज्य कमेटी (हरियाणा) आप सभी छात्रों और नौजवान से अपील करती है कि ज़्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का काम करें।

SFI Haryana

Photos from SFI Haryana's post 26/03/2026

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक एसएफआई यूनिट ने शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव के 95वें शहादत दिवस के मौके पर बॉयज़ हॉस्टल से लेकर विश्वविद्यालय के क्रांति चौक तक साम्राज्यवाद विरोधी मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस के दौरान छात्रों ने "इंकलाब जिंदाबाद"- "साम्राज्यवाद मुर्दाबाद" के नारे लगाए।

एस.एफ.आई.
म.द.वि. इकाई कमेटी, रोहतक

26/03/2026

धुरंधर-2 एक बीजेपी प्रोपगेंडा मूवी आइए जानते है धुरंधर बीजेपी एडवरटाइजमेंट मूवी के पीछे का सच....!

HARYANA

Photos from SFI Haryana's post 18/03/2026

आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के अंदर एस.एफ.आई. एमडीयू यूनिट ने शहीद राजगुरु,सुखदेव,भगत सिंह के 95वें शहादत दिवस के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रदर्शनी व बुक स्टाल लगायी।

पहले दिन साहित्यिक बुक स्टॉल व पोस्टर प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में एमडीयू नॉन टीचिंग के पूर्व प्रधान रणधीर सिंह कटारिया ने स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी लोन में बुक स्टॉल पर पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में हमारे स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को जानते हुए उनके कदमों पर चलते हुए ही छात्र और युवा कामयाब हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज भगत सिंह और उनके साथियों को नई पीढ़ी के युवा भूलने लगे हैं लेकिन उनकी विरासत को भूलाया नहीं जा सकता। इसके लिए एस.एफ.आई. अपनी स्थापना दिवस से ही उनके विचारों पर चलकर छात्र और समाज हित में कार्य करता है।

एस.एफ.आई. जिला सचिव रोहतक अमित पिलाना ने कहा कि आज वर्तमान दौर में पहले से कहीं ज्यादा शहीद भगत सिंह के विचारों की जरूरत छात्र और नौजवानों को है उनके रास्ते पर चलते हुए छात्र और नौजवान देश के अच्छे नागरिक बन सकते हैं।

एमडीयू यूनिट के सचिव उज्जवल व यूनिट प्रेसिडेंट शुभम मुख्य रूप से मौजूद रहे। उज्ज्वल ने कहा की आज बुक स्टॉल पर हजारों छात्रों ने विजिट किया और स्वतंत्रता संग्राम के शहीद साथियों का साहित्य खरीदा जो की दिखता है आज डिजिटल युग में भी जो छात्र युवा देश की क्रांतिकारी साहित्य को लेकर रूचि रखते हैं। उज्ज्वल ने कहा आगे भी हमारी यूनिट ऐसे-ऐसे कार्यक्रम विश्वविद्यालय के अंदर करती रहेगी।यूनिट प्रेसिडेंट शुभम ने कहा कि हमारा छात्र संगठन हमेशा शहीदों की विरासत को अपनाकर चलने वाला है हम आगे भी ऐसे ही देश के महान क्रांतिकारी और विभूतियों के दिवस को कैंपस में मनाएंगे। आज बुक स्टॉल और पोस्टर प्रदर्शनी के दौरान लक्ष्य,नीलम,रविंद्र,रोहित,राज,शुभम,हर्ष,पायल,दृष्टि, भारत,विक्रम,नीरज,रवि,अनिल,बिजेंदर तथा अमित पिलाना मौजूद रहे।

एस.एफ.आई.
एम.डी.यू. यूनिट

15/03/2026

साथियों,

SFI MDU के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी शहीदों की याद में तीन दिवसीय यादगार कार्यक्रम महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय,रोहतक में करवाया जा रहा है। आप सभी से आह्वान है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रमों का हिस्सा बनें।

🔴 18 मार्च 2026
"पोस्टर प्रदर्शनी व साहित्यिक बुक स्टॉल"
🔴19 मार्च 2026
विचार संगोष्ठी:- "वर्तमान समय और भगत सिंह के विचार"
🔴23 मार्च 2026
"इंकलाब की मशाल जुलूस"

निवेदक:-
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (MDU) इकाई कमेटी, Sfi Rohtak

09/03/2026

हरियाणा भर से नर्सिंग एंट्रेंस के लिए तैयारी कर रहे छात्रों ने रोहतक हेल्थ यूनिवर्सिटी में डी.एम.ई.आर. के द्वारा नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट सी.ई.टी से नीट द्वारा लिए जाने पर छात्रों का आक्रोशित विरोध प्रदर्शन।

02/03/2026

प्रैस विज्ञप्ति

27/02/2026

करनाल के सोहना-शेखपुरा गांव में स्कूली विद्यार्थियों के साथ #चंद्रशेखर #आजाद के बलिदान दिवस पर चर्चा।

Photos from SFI Haryana's post 27/02/2026

आज SFI (MDU), रोहतक की यूनिट कॉंफ़्रेंस सफ़लतापूर्वक सम्पन्न हुई। 15 मेंबर्स की कमेटी का गठन हुआ। यूनिट सचिव पद पर उज्ज्वल कुंडू तथा अध्यक्ष पद दोबारा से शुभम को चुना गया। उपाध्यक्ष विक्रम,प्रांजल तथा सह-सचिव राज व नीरज को चुना गया। यूनिट कांफ्रेंस में राज्य कमेटी की ओर से राज्य सचिव सुखदेव बूरा शामिल रहे। जिन्होंने संगठन पर बात रखते हुए वर्तमान में छात्र संगठन की जरूरत पर बात रखी। राज्य उपाध्यक्ष अमित पिलाना ने MDU, रोहतक की वर्तमान स्थिति पर बात रखते हुए। छात्रों के हक-अधिकारों
की आवाज को मजबूती के साथ उठाने वाला संबोधन दिया।

Photos from SFI Haryana's post 27/02/2026

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक की UTD की कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई जिसमें 15 सदस्य कमेटी चुनाव हुआ जिसके सचिव उज्ज्वल व अध्यक्ष शुभम को चुना गया । इस कॉन्फ्रेंस के मुख्य वक्ता के तौर पर स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य सचिव सुखदेव शामिल रहे।

Want your business to be the top-listed Government Service in Panipat?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Panipat