Gram Panchayat Bheth Jhikli

Directions

Gram Panchayat Bheth Jhikli Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gram Panchayat Bheth Jhikli, Political organisation, Bheth jhikli, Paprola.

Gram panchayat Bheth Jhikli :-
Pradhan :- Mr Honsar Ram chouhan
Up pradhan :- Mr Pappi Ram

Ward member's -
ward No 1 :- Mr Karam chand
Ward No 2 :- Mrs Pawna Devi
Ward No 3 :- Mr Shakti Chand
Ward No 4 :- Mrs Rekha Devi
Ward No 5 :- Mrs Tanu

🙏 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏जय श्री कृष्ण! 💙🙏🌸 ग्राम पंचायत भेठ झिकली की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को...
04/09/2026

🙏 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏
जय श्री कृष्ण! 💙🙏

🌸 ग्राम पंचायत भेठ झिकली की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌸
#श्रीकृष्णजन्माष्टमी #जन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #शुभकामनाएँ #पंचायतभेठझिकली #हिमाचलप्रदेश

जहाँ स्नेह है, वहाँ अपनापन है;जहाँ विश्वास है, वहाँ रिश्ता खास है।💐भाई-बहन के इसी अटूट प्रेम और विश्वास को समर्पित रक्षा...
28/08/2026

जहाँ स्नेह है, वहाँ अपनापन है;
जहाँ विश्वास है, वहाँ रिश्ता खास है।💐

भाई-बहन के इसी अटूट प्रेम और विश्वास को समर्पित रक्षाबंधन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🌸
पंचायत भेठ झिकली
तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि. प्र.)

#रक्षाबंधन #रक्षाबंधनकीशुभकामनाएँ #भाईबहन #पंचायतभेठझिकली #शुभकामनाएँ
Janak Chouhan Honsar Ram Chauhan Honey Barotra Vijay Chauhan Batan Chouhan Rajinder Chouhan Raj Chauhan Sanjeev Chauhan Lky Kapoor Kuldeep Bhardwaj Lucky Thakur Jitender Mehra Fondi Chauhan Dimple Kapoor Sonu Gujjar Kasana Sunil Kumar Gujjar Sumit Bhardwaj Pallu Gujjar Praveen Rajpoot

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियो...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳

देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन। 🙏

ग्राम पंचायत भेठ झिकली की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳
🇮🇳

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🙏

#स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त िंद #वंदे_मातरम् #ग्रामपंचायतभेठझिकली

📢 आवश्यक सूचनाग्राम पंचायत भेठ झिकलीतहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)भेठ झिकली ग्राम पंचायत के सभी सम्मानित ग्रामवासि...
30/07/2026

📢 आवश्यक सूचना
ग्राम पंचायत भेठ झिकली
तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)

भेठ झिकली ग्राम पंचायत के सभी सम्मानित ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि यदि आपके घर, मकान, दुकान या अन्य परिसर में कोई किरायेदार, प्रवासी व्यक्ति, मजदूर अथवा बाहरी व्यक्ति निवास कर रहा है, तो उनकी जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेज ग्राम पंचायत अथवा संबंधित प्रशासनिक कार्यालय में शीघ्र उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

• जमा करवाए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज़:
*आधार कार्ड की प्रति
*स्थायी पते का प्रमाण
*मोबाइल नंबर
*पासपोर्ट आकार का फोटो
अन्य आवश्यक पहचान संबंधी दस्तावेज़

यह प्रक्रिया क्षेत्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक अभिलेखों को अद्यतन रखने के उद्देश्य से की जा रही है।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस सूचना का पालन करते हुए ग्राम पंचायत ओर प्रशासन का सहयोग करें।

आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण सूचना को अधिक से अधिक फेसबुक पर शेयर करें, ताकि यह ग्राम पंचायत भेठ झिकली के प्रत्येक परिवार एवं नागरिक तक समय पर पहुँच सके। आपका एक शेयर जनहित में महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है।
धन्यवाद |
#महत्वपूर्ण_सूचना #जनहित_में_जारी #किरायेदार_सत्यापन #प्रवासी_पंजीकरण #जनसहयोग #सुरक्षित_गांव

आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को 16वा वित्योग ग्राम सभा ग्राम पंचायत  प्रधान श्री Honsar Ram Chauhan  जी की  अध्यक्षता में पूर...
23/07/2026

आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को 16वा वित्योग ग्राम सभा ग्राम पंचायत प्रधान श्री Honsar Ram Chauhan जी की अध्यक्षता में पूर्ण रूप से सम्पन्न हुई । जिसमें ग्राम भेठ झिक्ली की समस्त जनता ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । ग्राम सभा में बहुत से प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई ।
जिनमें से प्रमुख रहे
* प्रधान मंत्री आवास योजना पर चर्चा
*16वा वित्योग के अन्तर्ग होने वाले कार्यों पर चर्चा

Ramesh Chand Janak Chouhan Batan Chouhan Tanu Bhatt Vinod Niwaliya Rajeev Verma Vijay Chauhan Akshay Choudhary Lky Kapoor Kuldeep Bhardwaj Krishan Kapoor Gharati Sonu Gujjar Kasana Suresh India Shashi Bhardwaj Sunil Kumar Gujjar Shashi Kumar Shashi Dhiman Sanjeev Chauhan Ashok Kumar Kaku Ashok Kallish @

22/07/2026

ग्राम पंचायत भेठ झिकली
16बा वित्योग ग्राम सभा की सूचना

ग्राम पंचायत भेठ झिकली के समस्त ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 23 जुलाई 2026 (वीरवार) प्रातः 10:00 बजे 16बा वित्योग ग्राम सभा का आयोजन पंचायत घर, भेठ झिकली में किया जाएगा।

ग्राम सभा में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी:

* प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी एवं पात्र लाभार्थियों पर विचार।
* नए विकास कार्यों के प्रस्ताव एवं अन्य आवश्यक विषय।

अतः सभी ग्रामवासियों से विनम्र अनुरोध है कि वे प्रातः 10:00 बजे समय पर ग्राम सभा में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं विचार अवश्य रखें। आपकी उपस्थिति एवं सहभागिता गाँव के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

स्थान: पंचायत घर, भेठ झिकली
दिनांक: 23 जुलाई 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे
– ग्राम पंचायत भेठ झिकली

Janak Chouhan Vijay Chauhan Ramesh Chand Batan Chouhan Shrestha Bhardwaj Vinod Niwaliya Emox Vijay Sanjeev Chauhan Lky Kapoor Lucky Thakur L.P. Negi Jitender Mehra Sunil Kumar Gujjar Dimple Kapoor Sumit Bhardwaj Shashi Bhardwaj Shashi Kumar Shashi Dhiman Ashok Kallish Abu Tsering Aditya Chauhan Atul Chouhan Pallu Gujjar Log Out

🕉️ सावन के पावन मास की हार्दिक शुभकामनाएँ 🕉️देवों के देव महादेव की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।यह पावन सावन मास आपक...
20/07/2026

🕉️ सावन के पावन मास की हार्दिक शुभकामनाएँ 🕉️

देवों के देव महादेव की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
यह पावन सावन मास आपके जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।

ॐ नमः शिवाय। हर हर महादेव! 🙏🔱

सादर शुभकामनाओं सहित
ग्राम पंचायत भेठ झिकली
तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश 🌿

09/07/2026

दिनांक :- 8/जुलाई/2026आज ग्राम पंचायत  भेठ झिकली में ग्राम सभा का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ग्राम सभा की अध्यक्षता ...
08/07/2026

दिनांक :- 8/जुलाई/2026
आज ग्राम पंचायत भेठ झिकली में ग्राम सभा का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान श्री Honsar Ram Chauhan जी ,
उप-प्रधान श्री पपी राम जी एवं वार्ड सदस्यों द्वारा की गई। ग्रामसभा में बीडीसी श्री कृष्ण कुमार जी भी उपस्थि रहे ।

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गाँव के विकास, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं भविष्य की योजनाओं पर अपने बहुमूल्य सुझाव एवं विचार साझा किए।
ग्राम सभा में विभिन्न विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं ,गाँव के विकास, स्वच्छता, और नई सरकारी योजनाओं पर खुलकर चर्चा की गई तथा पंचायत से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी ने ग्राम सभा को सफल एवं सार्थक बनाया।

ग्राम पंचायत सभी सम्मानित ग्रामवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त करती है, जिनकी उपस्थिति, सहयोग एवं सहभागिता से यह ग्राम सभा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

07/07/2026

ग्राम पंचायत भेठ झिकली :-
ग्राम सभा की सूचना

ग्राम पंचायत भेठ झिकली के समस्त ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि ग्राम सभा का आयोजन दिनांक 08 जुलाई 2026 (बुधवार) प्रातः 10:00 बजे पंचायत घर, भेठ झिकली में किया जाएगा।

ग्राम सभा में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी:-
* VGramG से संबंधित विषय।
* प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी एवं पात्र लाभार्थियों पर विचार।
* गाँव की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा एवं उनके समाधान।
* नए विकास कार्यों के प्रस्ताव एवं अन्य आवश्यक विषय।

अतः सभी ग्रामवासियों से विनम्र अनुरोध है कि वे प्रातः 10:00 बजे समय पर ग्राम सभा में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं विचार अवश्य रखें। आपकी उपस्थिति एवं सहभागिता गाँव के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

स्थान: पंचायत भवन, भेठ झिकली
दिनांक: 08 जुलाई 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ

आइए, ग्राम सभा में भाग लेकर अपने गाँव के विकास में सक्रिय सहयोग दें।
Honsar Ram Chauhan Ashok Kallish Praveen Rajpoot Shashi Bhardwaj Suresh India Manu Bhardwaj Manu Janak Chouhan Vijay Chauhan Vinod Niwaliya Lky Kapoor Krishan Kapoor Gharati Kunchok Tenphel Kuldeep Bhardwaj Ramesh Chand Rajeev Verma Thapu Kapoor Vicky

Address

Bheth Jhikli
Paprola
176081

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gram Panchayat Bheth Jhikli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share