Digital India Csc

Directions Website

Digital India Csc available to all online service

21/07/2026
*ग्राम पंचायत विकास योजना(GPDP) हेतु दो दिवसीय VLE's प्रशिक्षण का सफल समापन**पथरगामा , 21 जुलाई 2026*प्रखंड सभागार  में ...
21/07/2026

*ग्राम पंचायत विकास योजना(GPDP) हेतु दो दिवसीय VLE's प्रशिक्षण का सफल समापन*

*पथरगामा , 21 जुलाई 2026*

प्रखंड सभागार में आयोजित GPDP योजना एवं पोर्टल एंट्री संबंधी दो दिवसीय VLE's प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण में *पथरगामा, बोआरी जोर एवं ठाकुरगंगटी * प्रखंडों के CSC VLE's ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का संचालन *अनूप कुमार मिश्रा एवं *मनीष आनंद (प्रखंड प्रबंधक , CSC डिजिटल पंचायत)* द्वारा किया गया।

इस अवसर पर *नितेश कुमार गौतम (प्रखंड विकास पदाधिकारी) श्रवण कुमार पाण्डेय(ब्लॉक कॉर्डिनेटर ) विकास कुमार(कंप्यूटर ऑपरेट)* *सुषमा कुमारी( प्रखंड प्रबंधक csc डिजिटल पंचायत)एवं संबंधित *BPC* उपस्थित रहे।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी मैडम ने VLE's से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर पंचायत स्तर पर GPDP कार्यों एवं पोर्टल एंट्री को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने का आह्वान किया।
#

🌿🍽️ पाचन शक्ति बढ़ाने के उपायअच्छी पाचन शक्ति (Digestive Health) स्वस्थ शरीर की नींव है। यदि भोजन ठीक से नहीं पचेगा, तो ...
08/07/2026

🌿🍽️ पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय

अच्छी पाचन शक्ति (Digestive Health) स्वस्थ शरीर की नींव है। यदि भोजन ठीक से नहीं पचेगा, तो शरीर को पर्याप्त पोषण भी नहीं मिल पाएगा।

🌅 1️⃣ सुबह गुनगुना पानी पिएं

💧 1–2 गिलास गुनगुना पानी

✅ पाचन तंत्र को सक्रिय करने में मदद

✅ कब्ज की समस्या कम हो सकती है

🥗 2️⃣ फाइबर युक्त आहार लें

✅ सलाद

✅ फल

✅ हरी सब्जियां

✅ ओट्स

✅ दालें

फाइबर आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

🥛 3️⃣ दही और छाछ का सेवन करें

✅ अच्छे बैक्टीरिया (Probiotics) का स्रोत

✅ पाचन और आंतों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

🚶 4️⃣ भोजन के बाद टहलें

🚶‍♂️ 10–15 मिनट हल्की वॉक

✅ गैस और अपच की समस्या कम हो सकती है

🌿 5️⃣ सौंफ और अजवाइन

✅ भोजन के बाद ½ चम्मच सौंफ

✅ गैस और पेट फूलने में राहत

🍽️ 6️⃣ समय पर भोजन करें

⏰ अनियमित भोजन पाचन को प्रभावित कर सकता है।

✅ रोज़ लगभग एक ही समय पर भोजन करें।

🧘 7️⃣ तनाव कम करें

😟 तनाव का सीधा असर पेट पर पड़ता है।

✅ योग

✅ ध्यान

✅ गहरी सांस

💧 8️⃣ पर्याप्त पानी पिएं

✅ 2–3 लीटर पानी प्रतिदिन

लेकिन भोजन के तुरंत बाद बहुत अधिक पानी न पिएं।

❌ पाचन खराब करने वाली आदतें

🚫 बहुत ज्यादा तला-भुना भोजन

🚫 देर रात खाना

🚫 अधिक चाय-कॉफी

🚫 धूम्रपान और तंबाकू

🚫 बार-बार जंक फूड

🌟 पाचन शक्ति बढ़ाने वाले सुपरफूड्स

🧡 पपीता

🍈 बेल

🥒 खीरा

🌿 सौंफ

🧄 लहसुन

🥛 छाछ

📢 वायरल पोस्ट कैप्शन

“पेट स्वस्थ तो शरीर स्वस्थ! 🌿🍽️ पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए गुनगुना पानी, फाइबर युक्त आहार, छाछ, सौंफ और रोज़ाना वॉक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ पाचन ही बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी है। 💚✨”

23/06/2026
■ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रमाण-पत्र निर्गमन से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु जिले के सभी प्रखंडों में 15 से 17 जून तक विशे...
14/06/2026

■ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रमाण-पत्र निर्गमन से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु जिले के सभी प्रखंडों में 15 से 17 जून तक विशेष शिविर का आयोजन।

■ उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
====================
आज दिनांक जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन जाति, आवासीय (निवासी) एवं आय प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में हो रही समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण-पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्रों के निर्गमन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक विलंबिता अथवा तकनीकी समस्या के कारण आमजनों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र आवेदकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि आमजनों को सरकारी सेवाओं का लाभ सरल, सुलभ एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उपायुक्त ने बताया कि आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में दिनांक 15 जून 2026 से 17 जून 2026 तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के दौरान प्रमाण-पत्रों से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा, नए आवेदनों की प्राप्ति, आवेदन पत्रों में पाई गई त्रुटियों का निराकरण, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में उत्पन्न तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आवेदकों को आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इस विशेष अभियान का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक आवेदक की समस्या का गंभीरतापूर्वक निराकरण किया जाए तथा उन्हें आवश्यक सहयोग एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा एवं महागामा को निर्देश दिया कि वे संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों की नियमित निगरानी एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिविर का आयोजन सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी होना चाहिए ताकि आम नागरिकों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

उपायुक्त ने प्रशासक, नगर परिषद् गोड्डा एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत महागामा को भी अपने-अपने नगर निकाय क्षेत्रों में तीन दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन सुनिश्चित करने तथा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।साथ ही जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, गोड्डा एवं सी.एस.सी. मैनेजर, गोड्डा को निर्देश दिया गया कि शिविर के सफल संचालन हेतु आवश्यकता के अनुसार तकनीकी सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि ऑनलाइन आवेदन एवं प्रमाण-पत्र निर्गमन से संबंधित कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से किया जा सके।

उपायुक्त ने अपर समाहर्ता, गोड्डा को उक्त कार्यक्रम का वरीय पदाधिकारी नामित करते हुए निर्देश दिया कि शिविर के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां, समन्वय एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं तथा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों, निष्पादित मामलों एवं लंबित प्रकरणों का प्रतिदिन प्रतिवेदन तैयार कर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराया जाए, ताकि कार्यक्रम की सतत निगरानी, समीक्षा एवं मूल्यांकन किया जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।


Office of Chief Minister, Jharkhand

07/02/2026

सभी VLE साथियों से अनुरोध है कि अपने CSC सेंटर पर CSC Micro ATM को हमेशा Active रखें, ताकि आपका बिज़नेस और अधिक बढ़ सके।
जिन VLE साथियों ने अभी तक Micro ATM डिवाइस नहीं लिया है, वे कृपया आज ही CSC Grameen eStore से Micro ATM ऑर्डर करें और इस सेवा के माध्यम से अपनी आय में वृद्धि करें।

Address

Pathargama
814147

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Digital India Csc posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share