CPIML Liberation, Bihar

CPIML Liberation, Bihar

Share

भाकपा-माले (चुनाव चिन्ह: झंडा पर तीन तारा) | Bihar State Committee of Communist Party of India (Marxist Leninist) Liberation.

For CPIML Bihar You tube chanel, visit:
https://youtube.com/channel/UCGT_1OBbfPg85Uhb9oGzFPQ

29/05/2026

अति-आवश्यक | बयान

हमारे संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ समाचार पत्र और मीडिया पोर्टल भाकपा ( माले ) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य की तस्वीर का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे उन्हें पश्चिम बंगाल के उसी नाम वाले एक टीएमसी नेता के रूप में दिखा रहे हैं, जिसके घर से कथित तौर पर बेहिसाब नकदी बरामद हुई है।

हम गलत सूचना फैलाने और जान-बूझकर बदनाम करने के इस शरारतपूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं।

हम ऐसे सभी समाचार पत्रों और मीडिया पोर्टलों से आग्रह करते हैं कि वे अपनी इस गलती को तत्काल सुधारें और अपने पाठकों के लिए एक माफीनामा तथा स्पष्टीकरण जारी करें।

-- केंद्रीय कमेटी, भाकपा (माले) लिबरेशन द्वारा जारी

Photos from CPIML Liberation, Bihar's post 29/05/2026

विश्व सर्वहारा के महान नेता कार्ल मार्क्स की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ चेन्नई में पार्टी की सेंट्रल कमिटी की बैठक शुरू

28/05/2026

इसी पेज पर चार पोस्टर्स अपलोड हुए थे ।चारो पोस्टर्स में सरकार से सवाल पूछे गए थे. चारों पोस्टर्स को इंडिया में बैन कर दिया गया है.

निर्मला सीतारमण के बढ़ती महंगाई, डॉलर के मुकाबले गिरता रूपया, ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी पर निर्मला सीतारमण से अलग अलग समय में पूछे गए सवाल पर उनके द्वारा जिम्मेदारी से किनारा करने वाले दिए गए बयान पर सवाल किए गए थे.

सरकार जवाब देने की बजाए डिजिटल दमन कर रही है.

असहमति की आवाजों को दबा रही है. सरकार से सवाल पूछने वाले कंटेंट को हटा दे रही है. अकाउंट्स ब्लॉक कर दे रही है.

Photos from CPIML Liberation, Bihar's post 28/05/2026

देश संकट में है,जनता परेशान है और सरकार के मंत्री जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं।
वित्त मंत्री आखिर कबतक करेंगी ,जिम्मेदारियों से किनारा?

28/05/2026

भाकपा (माले) गहरे दुख के साथ कॉमरेड नीतिरंजन झा के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है.

27 मई की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली. वे जीवन से भरे हुए इंसान थे और पूरी ज़िन्दगी आम आदमी की बेहतरी के लिए चल रहे संघर्षों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे. वे जीवन के अंतिम दिनों तक एक प्रतिबद्ध कम्युनिस्ट बने रहे.

उन्होंने अपने जीवन से सादगी, वैचारिक प्रतिबद्धता और जनपक्षधरता की मिसाल कायम की. समाज के कमजोर, मेहनतकश और वंचित लोगों के प्रति उनका गहरा लगाव था. वे हर दौर में लोकतांत्रिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और बराबरी की आवाज़ के साथ मजबूती से खड़े रहे.

अपनी अंतिम इच्छा में भी उन्होंने वैज्ञानिक सोच और प्रगतिशील मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा को स्पष्ट किया. उन्होंने लिखा था—
“When I die my body should be taken to an electric crematorium and consigned to flames without performing any customary rite not even mukhagni.”

उनका पूरा जीवन और उनका अंतिम निर्णय, दोनों ही इंसानियत, विवेक और प्रगतिशील चेतना के पक्ष में एक मजबूत संदेश हैं.

भाकपा (माले) उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है और उनके परिजनों, मित्रों तथा तमाम चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है.

लाल सलाम!

28/05/2026

निकलो अब सड़कों पर #कॉक्रोच

27/05/2026

दिनों दिनों बढ़े महंगईया, हाय रे दइया...

27/05/2026

बिहार में कानून व्यवस्था वेंटीलेटर पर,अपराधियों का तांडव जारी। हर रोज हत्या, हर रोज लूट।
#गुंNDAराज

26/05/2026

हर बार पेपर लीक और परीक्षा रद्द, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ ये खिलवाड़ कब तक?

26/05/2026

भीषण गर्मी, लंबा सफर, और फिर परीक्षा रद्द!
40-50 किलोमीटर दूर से पहुंचे छात्रों को मिला सिर्फ़ अपमान और निराशा।

न व्यवस्था, न जवाबदेही —
भाजपा राज में युवाओं के भविष्य के साथ रोज़ खिलवाड़ हो रहा है।
छात्रों का भविष्य बर्बाद करना बंद करो!

26/05/2026

मोकामा में अपराधी पुलिस की ही तलाशी ले रहे!
सम्राट चौधरी जी आप कैसा बिहार बना रहे?

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna New City?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address

Patna New City