NHRCCB-Bihar

NHRCCB-Bihar

Share

We fight for your rights (working for Human rights)

29/05/2026

Webinar on 30 May 2026

22/05/2026

Officers confrence 2026 announcement very soon

Home | National Human Rights and Crime Control Bureau 26/04/2026

प्रेस विज्ञप्ति

NHRCCB द्वारा “POCSO Act: Child Safety and Legal Protection” विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न

नई दिल्ली।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) द्वारा दिनांक 25 अप्रैल 2026 को “POCSO Act: Child Safety and Legal Protection” विषय पर एक राष्ट्रीय स्तर का ऑनलाइन वेबिनार सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह वेबिनार बाल सुरक्षा, बाल अधिकार संरक्षण तथा बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और भविष्य को कितना महत्व देता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नैतिक और सामाजिक दायित्व भी है।

वेबिनार में मुख्य वक्ता श्री मणिकांत गुप्ता (सदस्य कल्याण समिति) ने अपने विस्तृत एवं अनुभवपूर्ण संबोधन में POCSO Act के महत्वपूर्ण प्रावधानों, शिकायत प्रक्रिया, बाल पीड़ितों की सुरक्षा, न्यायिक प्रक्रिया तथा समाज की जिम्मेदारी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने Juvenile Justice (JJ) Act के प्रमुख प्रावधानों को भी सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि यह कानून केवल बाल अपराध या संरक्षण तक सीमित नहीं, बल्कि संकटग्रस्त एवं असुरक्षित बच्चों के पुनर्वास, देखभाल और भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है।

मुख्य वक्ता ने Child Welfare Committee (CWC) सदस्य के रूप में अपने अनुभव साझा करते हुए अनेक संवेदनशील मामलों का उल्लेख किया, जिनमें समय पर हस्तक्षेप से बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि CWC की अनुशंसा पर संरक्षक (Guardian) एवं Support Person को राज्य सरकार द्वारा विभिन्न परिस्थितियों में सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे बाल पीड़ित को न्यायिक प्रक्रिया के दौरान मानसिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक समर्थन मिल सके। उन्होंने कहा कि कानून का उद्देश्य केवल अपराधी को दंडित करना नहीं, बल्कि पीड़ित बच्चे को सुरक्षा, विश्वास और पुनर्वास प्रदान करना भी है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ जतिंदर पाल सिंह (प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़) ने अपने प्रेरक उद्बोधन में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन केवल विचारों से नहीं, बल्कि निरंतर गतिविधियों, जागरूकता अभियानों और जनसंपर्क कार्यक्रमों से आता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बाल अधिकार जागरूकता अभियान, विद्यालयों में सुरक्षा संवाद, महिला एवं बाल संरक्षण शिविर तथा सामाजिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करें। उन्होंने कहा कि सक्रिय संगठन ही समाज में प्रभावशाली परिवर्तन ला सकता है।

वेबिनार में देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जागरूक नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से भी बाल अधिकार, कानूनी प्रक्रिया, सामाजिक हस्तक्षेप तथा जागरूकता अभियानों से संबंधित व्यावहारिक प्रश्न पूछे गए , जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार ने अपने समापन संदेश में कहा कि हर बच्चा सुरक्षित बचपन, सम्मान और अवसर का अधिकार रखता है। यदि समाज बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे, तो एक सशक्त और संस्कारित राष्ट्र का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर ने सभी सम्मानित अतिथियों, मुख्य वक्ता, मुख्य अतिथि, पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी सक्रिय टीम, अनुशासित कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण में निहित होती है। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे वेबिनार से प्राप्त ज्ञान एवं मार्गदर्शन को अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरूकता, बाल सुरक्षा अभियान तथा सामाजिक गतिविधियों के रूप में आगे बढ़ाएँ। साथ ही उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

---

राष्ट्रीय कार्यालय
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB)
🌐

Home | National Human Rights and Crime Control Bureau National Human Rights and Crime Control Bureau

09/04/2026

फारबिसगंज,अररिया में एक बार फिर मानवता को शर्मशार जैसी घटना घटी जिस बरबर्ता से पिकअप ड्राइवर की हत्या हुआ ! बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई!स्थानीय प्रशासन को जांच कर त्वरित कार्यवाही करना चाहिए !

Photos from NHRCCB-Bihar's post 05/04/2026

आज मनवाधिकार के क्षेत्र में बिहार प्रदेश के अध्यक्ष (एनएचआरसीसीबी) के रूप में विशिष्ट कर सीमावर्ती क्षेत्र में मनवाधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदानकर्ता के लिये नेपाल के मंत्री व अररिया लोकसभा सांसद माननीय श्री प्रदीप सिंह के द्वारा सममानित किया गया ! सभी का आभार

05/04/2026

I got over 10 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

Photos from NHRCCB-Bihar's post 09/02/2026

प्रेस विज्ञप्ति
नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन – 2026 राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) के लिए एक अत्यंत गरिमामय एवं विचारोत्तेजक आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। यह अधिवेशन माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।
उद्घाटन सत्र में अपने संबोधन के दौरान डॉ. रणधीर कुमार ने कहा कि मानवाधिकार केवल संवैधानिक प्रावधान नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और सुरक्षा पहुँचाने की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश इकाइयों तथा ज़मीनी स्तर पर कार्य कर रहे पदाधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि NHRCCB की शक्ति उसकी अनुशासित, संवेदनशील और प्रतिबद्ध टीम में निहित है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संपूर्ण कार्यकारिणी, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर प्रभात मिश्रा, विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी तथा जिला एवं संभाग स्तर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिवेशन के विभिन्न सत्रों में मानवाधिकारों से जुड़े समकालीन विषयों, संगठनात्मक चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर गंभीर एवं सार्थक संवाद हुआ।

अधिवेशन में बिहार राज्य की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री शंभुनाथ झा जी के नेतृत्व में राज्य की टीम ने मानवाधिकार संरक्षण, संगठनात्मक विस्तार एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में किए गए कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। उनके मार्गदर्शन में बिहार की टीम ने संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया है, जिसकी झलक अधिवेशन में स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

अधिवेशन के दौरान बिहार से जुड़े कई पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। सबसे पहले राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री पंकज कुमार रंजीत जी को NHRCCB India Icon Award से सम्मानित किया गया, जिन्हें संगठन के मीडिया सशक्तिकरण, सकारात्मक छवि निर्माण एवं मानवाधिकार विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त NHRCCB India Icon Award से श्री शंभु नाथ झा को मानवाधिकार एवं नेतृत्व के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

राज्य स्तर पर Leadership Award से सदानंद प्रसाद सिंह, राम सुभाष प्रसाद, मणिभूषण ठाकुर, सूर्यनारायण मंडल एवं राजीव ठाकुर को संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, सक्रिय नेतृत्व एवं समर्पित कार्यशैली के लिए सम्मान प्राप्त हुआ। संभाग स्तर पर Leadership Award से अमित कुमार झा को संगठनात्मक नेतृत्व, टीम निर्माण एवं सदस्यता विस्तार में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर Human Rights Award से रवि रंजन को मानवाधिकार संरक्षण एवं पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

बिहार टीम की इस सशक्त उपस्थिति और समन्वित कार्यशैली में श्री अमित कुमार झा का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा। उनके सक्रिय समन्वय, संगठनात्मक समझ और ज़मीनी स्तर पर किए गए प्रयासों से बिहार की टीम की सहभागिता और प्रभावशीलता और अधिक सुदृढ़ हुई।

अपने समापन संदेश में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार ने कहा कि बिहार की टीम ने यह सिद्ध किया है कि प्रतिबद्ध नेतृत्व और संगठित प्रयासों से मानवाधिकार आंदोलन को वास्तविक सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाया जा सकता है। उन्होंने अधिवेशन के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए पूरी टीम के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

अधिवेशन का समापन संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता, संगठनात्मक एकता और भविष्य में मानवाधिकार संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

24/01/2026

International convention on human rights 2026

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna New City?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Patna New City
854312