Tisra Paksha-तीसरा पक्ष

Tisra Paksha-तीसरा पक्ष

Share

I am a social media influencer and trying to raise the voice of depressed & general people of society.

08/06/2026

15 लाख नहीं आए, 15 लाख करोड़ का घोटाला? पवन खेड़ा का हमला
कांग्रेस नेता Pawan Khera ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता 15 लाख रुपये का इंतजार करती रही, जबकि 15 लाख करोड़ रुपये के कथित घोटाले का आरोप सामने आया। जानिए पूरा बयान और राजनीतिक प्रतिक्रिया,

08/06/2026

INDIA गठबंधन की बड़ी रणनीति: चुनाव, शिक्षा और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार को घेरने का प्लान
दिल्ली बैठक में 5 अहम फैसले, मुख्य न्यायाधीश को पत्र से लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक विपक्ष का बड़ा ऐलान

तीसरा पक्ष ब्यूरो नई दिल्ली: विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन के आज बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई है.बैठक के बाद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया है कि गठबंधन के सभी दलों ने पांच प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनाई है.इन फैसलों का संबंध चुनावी पारदर्शिता, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और संसदीय रणनीति से जुड़ा हुआ है.

राजधानी दिल्ली में आयोजित इस बैठक में विपक्षी एकता को मजबूत करने और देश के विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया है.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हुई इस बैठक में गठबंधन के नेताओं ने आने वाले समय की रणनीति पर भी चर्चा किया है.

चुनावी निष्पक्षता को लेकर मुख्य न्यायाधीश को भेजा जाएगा पत्र

बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता से संबंधित रहा. INDIA गठबंधन के नेताओं ने मतदाता सूची में कथित हेरफेर और SIR से जुड़े मामलों पर चिंता व्यक्त किया है. इसके बाद सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र भेजा जाएगा.

गठबंधन का मानना है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावी प्रक्रिया का निष्पक्ष और पारदर्शी होना बेहद जरूरी है. इसी उद्देश्य से मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर इस विषय में हस्तक्षेप और आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी. कांग्रेस के अनुसार यह पत्र जल्द ही उन्हें सौंपा जाएगा.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बैठक में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई है.INDIA गठबंधन ने केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग किया है. विपक्ष का आरोप है कि उनके कार्यकाल में NEET और CBSE जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं को लेकर कई विवाद सामने आया हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है.

गठबंधन का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में सरकार विफल रही है.छात्रों और युवाओं के बीच बढ़ते असंतोष को देखते हुए विपक्ष ने इसे एक बड़ा मुद्दा बनाने का संकेत दिया है.नेताओं का मानना है कि युवाओं का भरोसा बहाल करने के लिए जवाबदेही तय होना आवश्यक है.

बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दे उठाने का संकल्प

बैठक में देश की आर्थिक स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की गई है.INDIA गठबंधन ने कहा है कि बढ़ती बेरोजगारी, लगातार बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याएं और आम लोगों पर हो रहे अत्याचार जैसे मुद्दों को वह लगातार उठाता रहेगा.

विपक्षी दलों का मानना है कि वर्तमान समय में आम जनता आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है. रोजगार के अवसरों की कमी, महंगाई का दबाव और कृषि क्षेत्र की परेशानियां देश के बड़े वर्ग को प्रभावित कर रही हैं. गठबंधन ने केंद्र सरकार से इन विषयों पर गंभीरता से विचार करने और सभी राजनीतिक दलों को शामिल करते हुए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग किया है.

INDIA गठबंधन का कहना है कि यदि ऐसी बैठक आयोजित होती है तो वह जनता से जुड़े इन सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से सरकार के सामने रखेगा.

हर दो महीने में होगी INDIA गठबंधन की बैठक

विपक्षी एकता को मजबूत बनाए रखने के लिए गठबंधन ने नियमित बैठकों का निर्णय भी लिया है. बैठक में यह सहमति बनी है कि INDIA गठबंधन के सभी दल हर दो महीने में एक बार बैठक करेंगे.

इस फैसले का उद्देश्य विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है और राष्ट्रीय मुद्दों पर साझा रणनीति तैयार करना है.इसी क्रम में अगली बैठक अगस्त महीने में हैदराबाद में आयोजित किया जायेगा . राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नियमित बैठकों से गठबंधन की सक्रियता और प्रभावशीलता बढ़ सकती है.

मानसून सत्र के दौरान संसदीय समन्वय रहेगा जारी

बैठक में संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर भी महत्वपूर्ण रणनीति बनाई गई है.गठबंधन ने फैसला किया है कि मानसून सत्र के दौरान सभी विपक्षी दलों के बीच संसदीय समन्वय लगातार जारी रहेगा.

इसके तहत हर सुबह नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी, जहां संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों और रणनीतियों पर चर्चा होगी.विपक्ष का उद्देश्य संसद के भीतर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना और सरकार से जवाब मांगना रहेगा.

विपक्षी राजनीति में नए चरण की शुरुआत

INDIA गठबंधन की इस बैठक को विपक्षी राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.चुनावी पारदर्शिता, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर साझा रुख अपनाकर गठबंधन ने यह संकेत दिया है कि वह आने वाले समय में सरकार को विभिन्न मोर्चों पर घेरने की तैयारी कर रहा है.

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि गठबंधन अपने समन्वय को बनाए रखने में सफल रहता है, तो राष्ट्रीय राजनीति में उसकी भूमिका और प्रभाव दोनों बढ़ सकता हैं.वहीं आगामी मानसून सत्र और हैदराबाद में होने वाली अगली बैठक पर भी राजनीतिक जगत की नजरें टिकी रहेंगी.

कुल मिलाकर, दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की बैठक ने विपक्ष की आगामी रणनीति की स्पष्ट झलक पेश की है. अब देखना होगा कि इन फैसलों का राजनीतिक और जनहित के मुद्दों पर क्या प्रभाव पड़ता है.






06/06/2026

दिल्ली में नल से आ रहा सीवर का पानी? सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार पर बोला बड़ा हमला
दिल्ली में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता Supriya Shrinate ने सरकार पर तीखा हमला बोला,उन्होंने कहा कि राजधानी में लोगों को नल से पीने का साफ पानी नहीं बल्कि सीवर का पानी मिल रहा है, जबकि सरकार लोगों को हाइड्रेट रहने की सलाह दे रही है.सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सस्ती सलाह देने के बजाय सरकार को जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.

06/06/2026

जंतर-मंतर से सरकार को चुनौती, युवाओं के आंदोलन में शामिल हुए दीपांकर भट्टाचार्य
शिक्षा संकट पर बड़ा प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य आज नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए,प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई, शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रबंधन और छात्रों के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई

06/06/2026

लालू यादव को अपमानित करने की साजिश? आवास विवाद और सुरक्षा कटौती पर RJD का बड़ा आरोप
लालू परिवार को निशाना बना रही सरकार?आवास खाली कराने पर RJD का हमला
बिहार में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को लेकर जारी आवास विवाद और सुरक्षा व्यवस्था में कथित कटौती पर RJD ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि लगातार जिस तरीके से सत्ता पक्ष लालू यादव और उनके परिवार को अपमानित करने की कोशिश कर रहा है, वह न लोकतांत्रिक है और न ही न्यायसंगत,जानिए इस पूरे विवाद पर RJD का क्या कहना है.

06/06/2026

ट्रंप के डर से रूस-ईरान का सस्ता तेल नहीं खरीद रहे मोदी? संजय सिंह का बड़ा आरोप!
ट्रंप के डर से बदली भारत की तेल नीति? संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता Sanjay Singh ने मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है,उनका कहना है कि अमेरिका के प्रतिबंधों और डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के कारण भारत रूस और ईरान से सस्ता तेल नहीं खरीद रहा है,क्या भारत की ऊर्जा नीति पर विदेशी दबाव हावी है? जानिए संजय सिंह के आरोप और इस मुद्दे से जुड़ी पूरी जानकारी

05/06/2026

15 लाख का सवाल सुनते ही क्यों खिसिया जाते हैं लोग? पवन खेड़ा का बड़ा हमला
15 लाख आए क्या? सवाल पर पवन खेड़ा का तंज वायरल
कांग्रेस नेता Pawan Khera ने 15 लाख के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला,पवन खेड़ा ने कहा कि जब विपक्ष यह पूछता है कि क्या आपके खाते में 15 लाख रुपये आए, तो लोग खिसिया जाते हैं, उन्होंने इस मुद्दे को जनता से किए गए वादों और राजनीतिक जवाबदेही से जोड़ते हुए बड़ा सवाल उठाया, जानिए पूरे बयान का राजनीतिक महत्व और इसके पीछे की पूरी कहानी,

04/06/2026

व्यवस्था परिवर्तन दिवस पर चंद्रशेखर आजाद की सत्ता परिवर्तन यात्रा: बिजनौर में उमड़ा जनसैलाब, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Chandra Shekhar Azad की सत्ता परिवर्तन यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बढ़ी हलचल

तीसरा पक्ष ब्यूरो बिजनौर, 4 जून 2026:उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय नया मोड़ आ गया जब आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने व्यवस्था परिवर्तन दिवस’ के अवसर पर सत्ता परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की है.यात्रा शुरू होने से पहले उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन ने उन्हें धामपुर स्थित उनके आवास पर पुलिस के माध्यम से डिटेन करने का प्रयास किया गया. इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में बहस तेज हो गई है.

चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर पुलिस द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश किया गया. हालांकि पुलिस-प्रशासन के साथ बातचीत के बाद उन्होंने अपनी यात्रा को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाया.

गुरु रविदास जी के गुरूघर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

यात्रा की शुरुआत से पहले चंद्रशेखर आजाद ने बिजनौर जिले में स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के गुरूघर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और आशीर्वाद प्राप्त किया.उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और परिवर्तन की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेना आवश्यक है.

उनके समर्थकों का कहना है कि यह यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सामाजिक बदलाव और व्यवस्था परिवर्तन का संदेश लेकर निकली है.इसी कारण बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं.

बिजनौर की सड़कों पर दिखा समर्थकों का भारी उत्साह

चंद्रशेखर आजाद के अनुसार, प्रशासनिक बाधाओं और कथित दमनात्मक कार्रवाई के बावजूद बिजनौर की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया है कि जनता परिवर्तन चाहती है. उन्होंने दावा किया है कि यात्रा के दौरान हजारों समर्थक सड़कों पर उतरे और परिवर्तन के समर्थन में नारे लगाए.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर आजाद की बढ़ती लोकप्रियता पारंपरिक राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है. विशेष रूप से दलित, पिछड़े और युवा वर्ग के बीच उनकी स्वीकार्यता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है.

सरकार पर लगाए लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के आरोप

अपने बयान में चंद्रशेखर आजाद ने पुलिस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी निंदा की है .उनका कहना है कि लोकतंत्र में किसी भी जनप्रतिनिधि या राजनीतिक दल को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात जनता तक पहुंचाने का अधिकार है. यदि किसी राजनीतिक यात्रा को रोकने की कोशिश की जाती है, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ माना जाएगा.

उन्होंने कहा कि जनता की आवाज़ को दबाने के प्रयास कभी सफल नहीं हो सकता है .उनके अनुसार, परिवर्तन की यह लड़ाई अब किसी एक व्यक्ति या संगठन तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह आम जनता की आवाज़ बन चुकी है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ रही राजनीतिक सक्रियता

सत्ता परिवर्तन यात्रा को आगामी राजनीतिक समीकरणों से भी जोड़कर देखा जा रहा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है. ऐसे में चंद्रशेखर आजाद की यह यात्रा क्षेत्रीय राजनीति में नई ऊर्जा पैदा कर सकती है.

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह अभियान लगातार जनसमर्थन जुटाने में सफल रहता है, तो आने वाले चुनावों में इसके प्रभाव देखने को मिल सकता हैं. खासकर युवा मतदाताओं और सामाजिक न्याय की राजनीति से जुड़े वर्गों में इस यात्रा को लेकर उत्सुकता दिखाई दे रही है.

जनता के नाम संदेश

चंद्रशेखर आजाद ने अपने संदेश में बिजनौर और नगीना की जनता का विशेष आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि लोगों का समर्थन यह दिखाता है कि समाज के विभिन्न वर्ग बदलाव के लिए तैयार हैं.उन्होंने यह भी कहा कि जनसंकल्प और जनशक्ति किसी भी बाधा से बड़ी होती है.

उनका दावा है कि सत्ता परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य केवल राजनीतिक परिवर्तन नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाना है.इसी संदेश के साथ उन्होंने अपने अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया.

निष्कर्ष

व्यवस्था परिवर्तन दिवस’ पर शुरू हुई चंद्रशेखर आजाद की सत्ता परिवर्तन यात्रा ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है.यात्रा से पहले कथित पुलिस कार्रवाई, उसके बाद गुरु रविदास जी के गुरूघर में दर्शन और फिर बिजनौर में उमड़ी भीड़ ने इस अभियान को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया है.आने वाले दिनों में यह यात्रा किस दिशा में आगे बढ़ती है और इसका राजनीतिक प्रभाव कितना व्यापक होता है, इस पर सभी की निगाहें बनी रहेंगी.

04/06/2026

राहुल गांधी नहीं, देश की युवा पीढ़ी Frustrated है: पवन खेड़ा
एक धर्मेन्द्र प्रधान जी है अरे साहब आप पर सवाल पूछे जा रहे है आप जबाब दीजिये कहते है राहुल गाँधी फ्रस्टेटेड है जी हा राहुल गाँधी फ्रस्टेटेड है कांग्रेस पार्टी फ्रस्टेटेड है पूरा देश फ्रस्टेटेड है.क्यों फ्रस्टेटेड है ये पूछिये क्योकि आप देश के मौजूदा पीढ़ी के साथ आप खिलवाड़ कर रहे है इसलिए फ्रस्टेटेड है। पवन खेड़ा कांग्रेस

03/06/2026

CBSE चेयरमैन-सचिव का तबादला, शिक्षा मंत्री को बचाने की कोशिश? कांग्रेस का बड़ा आरोप
CBSE चेयरमैन और सचिव के तबादले पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है, उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई सिर्फ दिखावे के लिए है और असली जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश की जा रही है, जानिए पूरा मामला और कांग्रेस के आरोप

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna New City?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Phulwarisharif
Patna New City