18/10/2025
स्वर्गीय प्रमुख बिजेंद्र सिंह यादव हत्या कांड से जुड़े कुछ चुभते हुए प्रश्न:
1. आखिर पूर्व प्रमुख बिजेंद्र सिंह यादव की हत्या करवाने वाला कौन था?
किसे इतनी बेचैनी थी कि एक लोकप्रिय और न्यायप्रिय नेता को रास्ते से हटाना पड़ा?
2. कौन चाहता था कि उनके असली हत्यारे कभी पकड़े ही न जाएं?
किसके इशारे पर जांच को अधूरा छोड़ा गया?
3. कौन था जिसने पुलिस प्रशासन पर दबाव डालकर केस को हल्का करवाया, ताकि दोषी खुलेआम घूमते रहें और परिवार को न्याय न मिले?
4. हत्या वाली जगह से बरामद मोबाइल, जिसमें दीपक पाठक की बातचीत का सबूत था —
वो मोबाइल किसने गायब करवाया और क्यों?
5. जब भूमि विवाद का समझौता पहले ही हो चुका था,
तो फिर प्रमुख साहब को रास्ते से हटाने की इतनी जल्दी किसे थी?
6. क्या रोहतास जिले में और कोई भूमि विवाद नहीं था कि सिर्फ बिजेंद्र सिंह यादव को ही निशाना बनाया गया?
जब समझौता पहले ही हो चुका था, तो आखिर इन्हीं को रास्ते से हटाने की साज़िश क्यों रची गई?
7. और सबसे बड़ा सवाल —
कौन नहीं चाहता था कि बिजेंद्र सिंह यादव करगहर की राजनीति मजबूती से करें?
किसे उनके जनता में बढ़ते प्रभाव से डर लगने लगा था?
आज भी ये सब सवालों के जवाब अधूरे है।
