07/10/2026
रोसड़ा के बरनवाल समाज के प्रेम और विश्वास ने भावुक कर दिया
रोसड़ा के बरनवाल समाज का प्रेम, आदर और सत्कार देखकर मैं भावुक हो गया हूँ। जिस विश्वास और अपनत्व के साथ आप सभी ने हम सभी का स्वागत किया, उसे देखकर मन में केवल एक ही भाव है कि इस विश्वास पर कैसे खरा उतरूँ।
रात 8 से 9 बजे तक रोसड़ा के बरनवाल समाज के इतने गणमान्य, आदरणीय, बुद्धिजीवी, सम्माननीय अभिभावक और भाई हमें सुनने तथा अपना स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहे। आपने हम सभी पर जो विश्वास दिखाया है, उससे हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।
आप सभी ने हमें इतना प्रेम और सम्मान दिया कि हम आपके ऋणी हो गए हैं। इस ऋण को चुकाना संभव नहीं, लेकिन आपके विश्वास पर खरा उतरने का निरंतर प्रयास जरूर करेंगे।
हम सभी राष्ट्रीय महासभा के चुनाव में प्रत्याशी के रूप में आपके सामने हैं। रोसड़ा के समाजजनों ने हम सभी पर जो प्रेम और विश्वास लुटाया है, उसके लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
आप सभी के सहयोग, आशीर्वाद और मार्गदर्शन से हमारा प्रयास रहेगा कि राष्ट्रीय महासभा की कमियों को दूर किया जाए, समाज को एकजुट किया जाए, उसकी पहचान को मजबूत किया जाए और समाज को वर्तमान स्थिति से आगे ले जाने के लिए सार्थक कार्य किए जाएँ।
रोसड़ा के बरनवाल समाज को हृदय से धन्यवाद।