07/04/2026
Munger - Mirzachauki Section (NH-80) पर हरियाली के साथ विकास की रफ्तार! 🌿
सड़क के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी निरंतर प्रयास—यही है
NHAI राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के यात्रा अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
04/04/2026
🔸 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज दानापुर–बिहटा एलिवेटेड रोड परियोजना की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया।
🔸 एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने माननीय मुख्यमंत्री जी को परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य, संरचनात्मक प्रगति, ट्रैफिक प्रबंधन तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।
03/04/2026
🔹 मधुबनी जिले में भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुआवजे की प्रक्रिया को सरल, समयबद्ध एवं न्यायसंगत बनाने के उद्देश्य से विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
🔹 कार्यशाला के माध्यम से विधिक सहायता वकीलों एवं विधिक स्वयंसेवकों (PLVs) को भूमि अधिग्रहण से जुड़ी वैधानिक प्रक्रियाओं एवं उपलब्ध विधिक उपायों के बारे में अवगत कराया गया, ताकि वे भूस्वामियों को निःशुल्क विधिक सहायता, सही वैधानिक मार्गदर्शन दिलाने में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
01/04/2026
🔸 क्षेत्रीय अधिकारी-पटना (एनएचएआई) ने किशनगंज-बहादुरगंज खंड (NH-27) परियोजना की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया।
🔸 निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए परियोजना को तय समयसीमा में पूरा करने और निर्माण के दौरान आने वाली चुनौतियों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए।
🔸 यह महत्वपूर्ण परियोजना पूर्ण होने के बाद सीमांचल को मिलेगी बड़ी सौगात, स्थानीय लोगों को जाम और खराब सड़क से मिलेगी राहत। साथ ही, यह परियोजना यातायात को सुगम बनाएगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई मजबूती प्रदान करेगी।
30/03/2026
आकार लेता भविष्य: दानापुर–बिहटा एलिवेटेड रोड (NH-922)
🔸 पटना और उसके पश्चिमी हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए दानापुर–बिहटा एलिवेटेड रोड परियोजना पर तेज़ी से कार्य जारी है। लगभग 25 किमी लंबी इस परियोजना में एलिवेटेड कॉरिडोर, सर्विस रोड और आधुनिक संरचनाएं विकसित की जा रही हैं।
🔸 अत्याधुनिक सेगमेंट लॉन्चिंग तकनीक के माध्यम से एलिवेटेड स्ट्रक्चर को सटीकता और गुणवत्ता के साथ जोड़ा जा रहा है।
🔸 पाइल, पियर और सेगमेंट निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति के साथ परियोजना तय समयसीमा की ओर बढ़ रही है।
🔸 परियोजना के पूर्ण होने पर दानापुर, बिहटा और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम से राहत, कम यात्रा समय और क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
28/03/2026
4 Days to Go! ⏳
The revised fee will be effective from 01 April 2026. Upgrade now at the current price of ₹3,000 before the revision to ₹3,075 for FY 2026–27.
Enjoy uninterrupted, hassle-free travel across National Highways and Expressways with a one-time payment valid for one year or 200 trips.
Activate your Annual Pass today via the Rajmarg Yatra app.
Make the switch now. Travel smart.
27/03/2026
NHAI Summer Internship Programme 2026 is live!
NHAI invites applications for its 2-months Summer Internship Programme 2026, offering students a unique opportunity to gain hands-on experience across National Highway projects nationwide.
Building on the success of previous internship programmes, the initiative has now been expanded to include multiple disciplines—from engineering and technology to management, law, commerce and mass communication—providing broader opportunities for young talent.
Selected interns will work under the guidance of experienced professionals at NHAI field offices and headquarters, gaining real-world exposure to India’s infrastructure development ecosystem. A stipend of ₹20,000 per month and a certificate upon completion will be provided.
📅 Application deadline: 15 April 2026
🔗 Apply here: https://internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in/
PMO India Ministry of Road Transport and Highways, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India
22/03/2026
प्रगतिशील बिहार, बढ़ती कनेक्टिविटी।
बिहार दिवस के अवसर पर आधुनिक राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य की आर्थिक प्रगति, सुगम परिवहन और तेज यात्रा को नई गति दे रहे हैं।
NHAI द्वारा विकसित हाईवे नेटवर्क बिहार के शहरों, उद्योगों और सीमावर्ती क्षेत्रों को सशक्त रूप से जोड़ते हुए विकास को नई गति प्रदान कर रहा है।
समस्त बिहारवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
NHAI राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के यात्रा अनुभव को और बेहतरीन बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।
21/03/2026
🔸 मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी)-बिहार की अध्यक्षता में राज्य की सभी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी-पटना, प्रबंधक (तकनीकी) एवं अन्य मौजूद रहे।
🔸 समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति, प्रमुख मुद्दों, चुनौतियों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।