15/02/2026
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
Secretary, Gulmohar Maitri (NGO)
Founder, Aarogya Maitri E-Clinic
Architect, Operation 1971 (War Play)
Leader with a mission to eliminate cervical cancer.
Manju Sinha – Manju Sinha is a social entrepreneur and leader who has relentlessly served society for more than two decades. Taking up the mantle of helping women fight cancer through her organization Gulmohar Maitri, she is today a well-established name in the
domain of social welfare and Affordable health care. Personifying an empowered woman, she has been passionately working to strengthen wome
15/02/2026
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
समाज सेवा की मेरी यात्रा पर एक विशेष प्रस्तुति - News18 Bihar पर!
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, News18 Bihar Jharkhand ने मेरी सामाजिक सेवा यात्रा पर एक विशेष डॉक्यूमेंट्री बुलेटिन प्रसारित किया। इस प्रस्तुति में मेरे द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों, Gulmohar Maitri की स्थापना के पीछे के विचार, और हमारे भविष्य की योजनाओं को साझा किया गया।
इस डॉक्यूमेंट्री में विशेष रूप से हमने अपने अभियान OP1971 के तहत वीर नारियों (War Widows) को सम्मानित करने की पहल पर भी चर्चा की, जो हमें गर्व और कृतज्ञता का अनुभव कराता है।
🙏 मैं इस अवसर पर News18 Bihar का हृदय से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने हमारी कहानी को साझा करने का मंच प्रदान किया।
आइए, हम सब मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की इस यात्रा में अपना योगदान दें।
01/03/2025
तमिलनाडु में सम्माननीय गणमान्य व्यक्तियों और प्रख्यात हस्तियों के साथ Gulmohar Maitri NGO के तत्वावधान में आयोजित होने वाले UNITE WITH US – The Largest Cervical Cancer Awareness Movement पर विचार-विमर्श और प्रेजेंटेशन साझा करना मेरे लिए एक सौभाग्य की बात रही।
मैं इन सभी महानुभावों की आभारी हूं, जिन्होंने अपने सुझावों और समर्थन से इस अभियान को और सशक्त बनाया। यह यात्रा आप सभी के सहयोग से ही सार्थक होगी।
27/02/2025
चेन्नई के प्रतिष्ठित वस्त्र उद्योगपति और philanthropist पद्मश्री Nalli Kuppuswami Chetti जी से शिष्टाचार भेंट का अवसर मिला। उन्होंने कला, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है।
उनकी सद्भावना और समर्थन हमारे अभियान "Unite With Us" को और सशक्त बनाएगा। Chetti जी के इस अभियान में जुड़ने से हमारा संकल्प और भी मज़बूत हुआ है।
उनके अमूल्य समर्थन के लिए हार्दिक आभार!
25/02/2025
चेन्नई में मुझे कर्नल टी लक्ष्मणा कुमार (Retd.), कर्नल अय्यप्पन सामी, स्क्वाड्रन लीडर उन्नी नायर और अन्य पूर्व एनसीसी कैडेट्स से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जो अब अपने-अपने क्षेत्रों में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं, जिनमें से कई प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रोफेसर हैं।
नाश्ते पर हमने सर्विकल कैंसर जागरूकता अभियान और Guinness World Records में दर्ज होने वाले हमारे ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी साझा की।
मैं उनके अमूल्य सुझावों, उनके निःस्वार्थ समर्थन और मार्गदर्शन के लिए आभारी रहूँगी, उनकी विशेषज्ञता हमारे अभियान की सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी।
13/02/2025
गुलमोहर मैत्री ने Zest Entertainment के सहयोग से The Residency, Coimbatore में सबसे बड़े सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान की आधिकारिक घोषणा की।
सर्वाइकल कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं! साथ आइए, जुड़िए और इस मुहिम का हिस्सा बनिए!
12/02/2025
समाज सेवा की राह में एक और गौरवपूर्ण क्षण!
समाज में बदलाव लाना आसान नहीं होता, लेकिन जब उद्देश्य नेक हो, तो हर कदम एक प्रेरणा बन जाता है।
8 फरवरी को Zee Bihar Jharkhand में गुलमोहर मैत्री के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों और योगदान के लिए मुझे सम्मानित किया गया, और यह मेरे लिए गर्व व हर्ष का विषय है।
यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि उन सभी का है जो समाज के उत्थान के लिए समर्पित हैं। आप सभी का सहयोग और समर्थन ही मेरी असली शक्ति है।
इस खास पल की कुछ झलकियाँ आपके साथ साझा कर रही हूँ। आइए, मिलकर एक बेहतर समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ!
07/02/2025
समाज में बदलाव लाने की राह आसान नहीं होती, लेकिन जब उद्देश्य नेक हो, तो हर कदम एक प्रेरणा बन जाता है।
आप सबसे मुझे ये साझा करते हुए खुशी हो रही है कि गुलमोहर मैत्री की सामाजिक सेवाओं को Zee Bihar Jharkhand – Real Heroes में सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति का है जो समाज की बेहतरी के लिए समर्पित है।
💐 8 फरवरी | शाम 5:30 बजे
📺 सिर्फ ZEE बिहार झारखंड पर
आप सभी का सहयोग और समर्थन ही मेरी असली शक्ति है। आइए, मिलकर एक बेहतर समाज की ओर कदम बढ़ाएं! 🙏💙
05/02/2025
समर्पण और संकल्प का एक पल...
जब उद्देश्य समाज सेवा हो, तो हर कॉल, हर संदेश, और हर चर्चा एक नए बदलाव की शुरुआत होती है। जीवन में सुकून तब मिलता है जब आपका समय, आपकी ऊर्जा और आपका हर प्रयास किसी बड़े उद्देश्य के लिए समर्पित हो।
ऐसा ही एक और दिन, एक और कदम समाज के लिए, बदलाव के लिए!
02/02/2025
ज्ञान, बुद्धि और प्रकाश का पर्व – वसंत पंचमी की शुभकामनाएं! 🙏✨
मां सरस्वती की कृपा हम सभी पर बनी रहे, हमें सत्य, सद्भाव और ज्ञान के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। इस पावन अवसर पर, हम शिक्षा, संस्कृति और समाज की प्रगति के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करें।
आप सभी को सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
23/01/2025
इस महत्वपूर्ण संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाएं।
कैंसर से जंग में कृतसंकल्पित 🎗️
गुलमोहर मैत्री द्वारा निःशुल्क HPV टीकाकरण अभियान (दूसरी डोज़) हमारे नव्या पहल के तहत 💉
🗓️ दिनांक: 25 जनवरी 2025
⏰ समय: सुबह 10:30 बजे से
📍 स्थान: मेडिवर्सल हेल्थ स्टूडियो, गाँधी मैदान, पटना
✨ सौजन्य : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
✨ मेडिकल पार्टनर : मेडिवर्सल हेल्थ स्टूडियो
🎖️ मुख्य अतिथि: श्री मंगल पांडेय, माननीय स्वास्थ्य मंत्री, बिहार
💡 9-14 साल की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए यह टीका लगवाएं। स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए आज ही जुड़ें! 🌟
📢 इस अवसर को न गवाएं। इस महत्वपूर्ण संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाएं।