17/04/2025
दिनांक 16 अप्रैल 2025 को बांका जिले में आयोजित वाटर शेड जनभागीदारी कार्यक्रम एक प्रेरणादायक सफलता रही, जिसमें जल संरक्षण, सामुदायिक सहभागिता और सतत विकास को बढ़ावा दिया गया।
इस विशेष अवसर पर DOLR, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार से पधारे वित्त विशेषज्ञ श्री विकास हंसनानी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की महत्ता को और भी बढ़ा दिया। उन्होंने जलछाजन क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और सामुदायिक योगदान की सराहना की। 💧🌞 यह कार्यक्रम जल प्रबंधन की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो ग्रामीण सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देता है।
#बांका
Department of Agriculture, Government of Bihar Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR
09/04/2025
सात निश्चय पार्ट 2 (2023-24) के तहत जमुई जिले के लक्ष्मीपुर और बारहट प्रखंड में बन रहा पक्का चेक डैम अब लगभग तैयार हो चुका है। इस डैम का हाल ही में निरीक्षण ADSC/ADAE एवं WDT अभियंत्रण विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जल की उपलब्धता से जहां एक ओर खेती की उत्पादकता बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।
यह पहल न सिर्फ जल संरक्षण का उदाहरण है, बल्कि ग्रामीण विकास एवं कृषि सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम है।
Department of Agriculture, Government of Bihar
07/04/2025
नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के गोरावां एवं पांकी पंचायतों में जलछाजन परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा नवंबर 2024 में बेबी कॉर्न बीज पीएसी 321 का वितरण एवं बुआई की शुरुआत की गई थी। प्रारंभ में यह पहल मात्र 1 एकड़ में की गई थी, लेकिन कम समय में ही इसकी अद्भुत उपज और लाभ को देखते हुए अब यह क्षेत्रफल बढ़कर 8 एकड़ तक पहुँच गया है।
बेबी कॉर्न की खेती न सिर्फ कम समय में तैयार होती है, बल्कि इसका बाज़ार मूल्य भी अच्छा है। यही कारण है कि किसानों में इस नई फसल को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह कृषि विभाग की फसल विविधिकरण योजना का जीवंत उदाहरण है कि सही मार्गदर्शन और समय पर संसाधनों की उपलब्धता से किसान नई फसलों को अपनाकर समृद्धि की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
Department of Agriculture, Government of Bihar
25/03/2025
स्वीटकॉर्न और बेबीकॉर्न की खेती में सफलता के बाद, पूर्णिया जिले के किसानों ने अब बनमनखी अनुमंडल में पहली बार पॉपकॉर्न की खेती शुरू की है। यह पहल कृषि विविधीकरण और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कृषक राजेश कुमार भारती (पिपरा पंचायत) और भोला प्रसाद यादव (धरहरा चकला भुनाई) को पॉपकॉर्न की खेती के लिए प्रेरित किया गया, और उनकी फसल अब अगले 10-15 दिनों में तैयार हो जाएगी। पॉपकॉर्न की लंबी शेल्फ लाइफ (1 वर्ष से अधिक) होने के कारण किसानों को इसे तुरंत बेचने का दबाव नहीं रहेगा, जिससे वे उचित कीमत मिलने पर ही बिक्री कर सकेंगे।
यह पहल किसानों की आमदनी में वृद्धि के साथ-साथ उन्हें फसल विविधीकरण की ओर भी प्रेरित करेगी।
11/03/2025
भूमि संरक्षण, बांका द्वारा बनाए गए जल संरचनाओं का प्रभाव दिख रहा है! रबी फसलों की सिंचाई आसान हो गई है और किसान नई संभावनाओं की ओर बढ़ रहे हैं। 🌿💦
Department of Agriculture, Government of Bihar Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute
01/03/2025
हर खेत तक पानी💦, हर किसान तक खुशहाली🌱
भूमि संरक्षण, कृषि विभाग, भागलपुर द्वारा निर्मित RoA और PCD जल संचयन संरचनाएँ किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध करा रही हैं, जिससे कृषि में सुधार और उत्पादन में वृद्धि हो रही है।
Department of Agriculture, Government of Bihar Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute
28/02/2025
बांका जिले के चान्दन प्रखंड अंतर्गत पंचायत सिलजोरी के बाघमारी एवं भनरा गांव के किसानों के लिए रबी खेती करना एक सपना जैसा था। किसान शिव नारायण मंडल एवं भोपाल यादव वर्षों से केवल खरीफ की फसल तक ही सीमित थे, क्योंकि जल की कमी के कारण रबी मौसम में खेती असंभव थी। लेकिन प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY 2.0) के अंतर्गत कुओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार ने उनके इस सपने को हकीकत में बदल दिया।💧
अब कुओं से सिंचाई संभव होने के कारण ये किसान रबी मौसम में भी खेती कर पा रहे हैं। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई है, बल्कि वे अधिक आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं। यह बदलाव केवल इन दो किसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि इस योजना से क्षेत्र के कई अन्य किसान भी लाभान्वित हो रहे हैं। PMKSY 2.0 ने किसानों को जल संकट से उबारने और कृषि उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
#बिहारकृषि
Department of Agriculture, Government of Bihar Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute
24/02/2025
PM-Kisan: Strengthening Farmers, Strengthening India 🇮🇳
🔹 ₹6000 per year in 3 easy installments
🔹 Funds directly transferred to bank accounts – no middlemen!
🔹 Supporting small & marginal farmers with financial security
Celebrating 6 years of empowering farmers with timely financial aid!
Department of Agriculture, Government of Bihar Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Mangal Pandey
24/02/2025
किसान सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar l
स्थान: हवाई अड्डा मैदान, भागलपुर
दिनांक: 24.02.2025
समय: 12:30 बजे अपराह्न
Narendra Modi
Shivraj Singh Chouhan
Jitan Ram Manjhi
Rajiv Ranjan Singh Lalan Singh
Giriraj Singh
Chirag Paswan
Samrat Choudhary
VIJAY KUMAR SINHA
Mangal Pandey
Department of Agriculture, Government of Bihar
18/02/2025
औरंगाबाद जिले के प्रखंड देव के बरंडा रामपुर पंचायत में वॉटरशेड यात्रा आउटरीच अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन, और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना था।
आयोजित कार्यक्रमों की मुख्य झलकियां:
पानी की पाठशाला: जल संरक्षण के महत्व और तकनीकों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
भूमिपूजन और लोकार्पण: नए जल संरक्षण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।
श्रमदान की भागीदारी: सामूहिक श्रमदान के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।
वृक्षारोपण: पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जल कलश यात्रा: जल संरक्षण के प्रतीक स्वरूप भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई।
पुरस्कार वितरण: वॉटरशेड योद्धाओं को उनकी उत्कृष्ट भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 300 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वॉटरशेड यात्रा अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। यह अभियान जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के प्रति एक सकारात्मक संदेश प्रसारित करता है और क्षेत्र में जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
Department of Agriculture, Government of Bihar Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Mangal Pandey